ONE Friday Fights 57 में पैनरिट की बेलिको पर जीत, कई फाइटर्स का शानदार प्रदर्शन जारी

Panrit Lukjaomaesaiwaree Alexey Balyko ONE Friday Fights 57 6 1

ONE Championship ने 29 मार्च को ONE Friday Fights 57 के रूप में एक धमाकेदार इवेंट का आयोजन किया।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुई वीकली सीरीज में नए स्टार्स ने अपनी छाप छोड़ी और कुछ उभरते हुए फाइटर्स ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।

आइए नजर डालते हैं कि इस हफ्ते एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित हुए शो में क्या-क्या हुआ।

तीन राउंड के मुकाबले में बेलिको पर भारी पड़े पैनरिट

मेन इवेंट में पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी ने शानदार मॉय थाई मुकाबले में अलेक्सी बेलिको को मात देकर अपने रिकॉर्ड को 71-29 किया।

इस 140-पाउंड कैचवेट बाउट में पैनरिट ने लेफ्ट हुक के जरिए पहला नॉकडाउन हासिल किया। लेकिन उसके बाद फाइट बराबरी की रही।

अंत में थाई स्टार को नौ मिनट के एक्शन के बाद सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया।

जुरायेव की घातक एल्बो ने नमपंगना का काम तमाम किया

शाख्रियार जुरायेव ने नमपंगना ईगलमॉयथाई को धमाकेदार अंदाज में नॉकआउट कर ONE Friday Fights में अपनी पहली जीत हासिल की।

उज़्बेक फाइटर ने 140-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में टीप और डम्प का इस्तेमाल कर अपने विरोधी को कैनवास पर गिराया। जुरायेव ने दूसरे राउंड में भी एक्शन जारी रखा। 23 वर्षीय फाइटर ने अपने प्रतिद्वंदी पर लेफ्ट एल्बो जड़कर 0:23 मिनट पर मैच अपने नाम कर लिया।

इस शानदार जीत ने जुरायेव का रिकॉर्ड 36-3 कर दिया है।

डोंकिंग के अपरकट ने चालोंगसुक को दूसरे राउंड में चित किया

डोंकिंग योथारकमॉयथाई ने 132-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में चालोंगसुक जैक्सनमॉयथाई को नॉकआउट कर लाजवाब अंदाज में डेब्यू किया।

मैच में दोनों तरफ से एक्शन देखने को मिला। दूसरे राउंड में 0:54 मिनट पर डोंकिंग ने अपरकट जड़कर अपने विरोधी को ढेर कर दिया।

इस जीत से 23 वर्षीय स्टार का रिकॉर्ड 76-15 हो गया है।

युवा सनसनी सोंगपैंडिन का एक बार फिर शानदार प्रदर्शन

Songpandin Chor Kaewwiset Wanchuchai Kaewsamrit ONE Friday Fights 57 26

उभरते हुए स्टार सोंगपैंडिन चोर केउविसेट ने 126-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में वांचुचाई केउसमरिट को हराने में कामयाबी पाई।

16 वर्षीय स्टार ने मैच शुरु होने से लेकर अंत तक अपने हमलों में कोई कमी नहीं आने दी। उन्होंने पंच, एल्बोज़, नीज़ और किक्स से विरोधी पर अटैक किए।

तीन राउंड के शानदार एक्शन के बाद जजों ने सोंगपैंडिन के पक्ष में फैसला सुनाया और लाओस के एथलीट का रिकॉर्ड अब 34-7 हो गया है।

सुंगप्रब ने मात्र 66 सेकंड में योडनमनुए को परास्त किया

सुंगप्रब लुकपिचिट और योडनमनुए एन एंड पी बॉक्सिंग के बीच हुए 112-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले को अपने अंजाम तक पहुंचने में ज्यादा वक्त नहीं लगा।

21 वर्षीय स्ट्राइकर ने शुरु से अटैक किया और उन्हें काउंटर राइट हैंड के जरिए पहला नॉकडाउन हासिल करने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। सुंगप्रब ने एक बार फिर अटैक की झड़ी लगा दी, लेकिन उनके प्रतिद्वंदी इस बार खड़े नहीं हो पाए।

मैच केवल 66 सेकंड में खत्म हुआ और सुंगप्रब का करियर रिकॉर्ड 61-15 हो गया है।

सोई लिन ऊ ने रीस को नॉकआउट किया

“मैन ऑफ स्टील” सोई लिन ओ ने बेंटमवेट मॉय थाई मैच में फैबियो “सेंसेशनल” रीस को नॉकआउट किया।

मैच की पहली घंटी बजते ही दोनों ने जमकर वार शुरु कर दिए। म्यांमार के स्टार ने पंचिंग कॉम्बिनेशन के बाद जैब से रीस को ढेर कर दिया। दूसरे राउंड में भी उन्हें जैब से नॉकडाउन होना पड़ा। इसके बाद रेफरी ने 1:42 मिनट पर मैच समाप्ति का इशारा कर दिया।

इस कारण सोई लिन ऊ का रिकॉर्ड 73-3 हो गया है।

घेराती ने ओटॉप को पहले राउंड में नॉकआउट किया

परहम घेराती ने बेंटमवेट मॉय थाई मैच में ओटॉप ओर क्वानमुआंग को हराने में ज्यादा वक्त नहीं लिया और उन्होंने लगातार तीसरी जीत हासिल की।

घेराती ने स्ट्रेट राइट-लेफ्ट हुक कॉम्बिनेशन लगाया, जो सीधा जाकर उनके प्रतिद्वंदी की ठोड़ी पर लगा और वो पीछे जा गिरे। रेफरी ने फिर तुरंत मैच समाप्ति का इशारा कर दिया।

ये Petsaman Gym के प्रतिनिधि की लगातार 12वीं जीत रही।

मो हेट आंग ने मारुयामा को अंतिम पलों में पस्त किया

मो हेट आंग ने शानदार वापसी करते हुए मैच के 10 सेकंड शेष रहते हुए टोमोया मारुयामा को हराने में कामयाबी हासिल की।

म्यांमार के स्टार ने 140-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में अपने जापानी विरोधी पर हमले किए, लेकिन मारुयामा ने अपनी लंबाई का फायदा उठाकर मो हेट आंग को लेफ्ट नी के जरिए नॉकडाउन कर दिया।

मारुयामा का यही रुख दूसरे राउंड में भी जारी रहा। लेकिन तीसरे राउंड में Family Wan Chai टीम के स्टार ने ओवरहैंड राइट लगातार जापानी प्रतिद्वंदी को 2:50 मिनट पर ढेर कर दिया।

ट्रान के जबरदस्त हाथों ने जोनिशी को चित किया

“टाइमबॉम्ब” ट्रान क्वोक टुआन ने अपने नाम पर खरा उतरते हुए 152-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में युया जोनिशी को चार बार नॉकडाउन कर मैच अपने नाम किया।

पहला नॉकडाउन मुक्कों, दूसरा घुटने, तीसरा राइट हैंड और चौथा बॉडी पंच के जरिए आया। इस तरह से चौथा नॉकडाउन आते ही मैच 0:56 मिनट पर तीसरे राउंड में समाप्त हो गया और उनका रिकॉर्ड 9-1 हो गया है।

माटसुडा ने ग्रिटसानेंको को MMA फाइट में विभाजित निर्णय से हराया

सिया माटसुडा ने शुरुआत में खुद को बचाते हुए वापसी कर 163-पाउंड कैचवेट MMA फाइट में मिखाइल “रशियन हिटमैन” ग्रिटसानेंको को पराजित किया।

ग्रिटसानेंको ने माटसुडा पर जैब्स और राइट पंच लगाकर शुरुआत की। लेकिन उसके बाद जापानी फाइटर ने रूसी स्टार पर किमुरा लगा दिया और विरोधी के हाथ को बुरी तरह मोड़ा, लेकिन वो खुद को बचाने में कामयाब रहे।

आखिर में 15 मिनट तक चले एक्शन के बाद माटसुडा के पक्ष में तीन में से दो जजों ने अपना फैसला सुनाया और उन्हें विभाजित निर्णय से जीत मिली।

ओगाटा ने तीसरे राउंड में कोमोल्दिनोवा पर TKO हासिल किया

Akari Ogata Khojinsa Komoldinova ONE Friday Fights 57 45

अकारी ओगाटा ने कड़े संघर्ष के बाद 163-पाउंड कैचवेट MMA मैच में खोजिंसा “उज़्बेक टाइग्रेस” कोमोल्दिनोवा को हराने में सफलता पाई।

कोमोल्दिनोवा ने पहले राउंड में अपना प्रभाव जमाया, लेकिन ओगाटा ने दूसरे राउंड में कहानी ही बदल दी। जापानी स्टार ने अच्छे ग्राउंड गेम और क्लिंच से नी लगाकर शानदार खेल दिखाया।

तीसरे राउंड में उन्होंने अपने विरोधी की बैक पर कब्जा किया और अटैक कर दिए। इस तरह उन्हें 1:16 मिनट पर जीत हासिल हुई।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.