3 बड़ी बातें जो हमें ONE Friday Fights 4 से पता चलीं

Ferrari Fairtex Fabio Reis ONE Friday Fights 4 1920X1280 26 768x512

10 फरवरी को ONE Championship ने लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अपनी ONE Friday Fights सीरीज का चौथा इवेंट करवाया, जहां फैंस को उलटफेर, कई फिनिश और खतरनाक एक्शन देखने को मिला।

कार्ड में शामिल सभी 10 मुकाबले एक्शन से भरपूर रहे। इवेंट में परफॉर्म करने वाले 20 एथलीट्स ने अपने किकबॉक्सिंग, MMA और मॉय थाई मैचों में फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

यहां जानिए उन 3 चीज़ों के बारे में, जो हमें ONE Friday Fights 4 से पता चलीं।

फैबियो रीस ने किया बड़ा उलटफेर

“सेंसेशनल” फैबियो रीस ने अपने डेब्यू मैच में फरारी फेयरटेक्स को हराकर बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन में धमाकेदार एंट्री ली है।

फरारी को पहले राउंड में अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन दूसरे राउंड में पुर्तगाली एथलीट ने आक्रामक रुख अपनाते हुए उन्हें लेफ्ट हुक लगाकर मैट पर गिरा दिया। इस चौंकाने वाली नॉकआउट जीत से रीस को रैंकिंग्स के टॉप 5 में प्रवेश मिल सकता है।

हालांकि पोस्ट-फाइट इंटरव्यू में रीस ने तुरंत नोंग-ओ हामा के खिलाफ ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच की उम्मीद नहीं जताई, मगर वो जल्द ही टाइटल शॉट मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

“सेंसेशनल” ने रिंग में अच्छा कर और माइक पर भी बोलते हुए दिखाया कि वो कितने खतरनाक हैं। वो मानते हैं कि अभी उन्हें सुधार की जरूरत है, लेकिन साथ ही बेंटमवेट डिविजन के अन्य एथलीट्स को सावधान कर दिया है।

फ्लाइवेट डिविजन के फ्यूचर स्टार्स?

26 मार्च को ONE Fight Night 8 में फ्लाइवेट मॉय थाई किंग रोडटंग जित्मुआंगनोन किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करेंगे, वहीं उनकी गैरमौजूदगी में डिविजन में कई खतरनाक कंटेंडर्स उभरकर आए हैं। ONE Friday Fights 4 में 3 फ्लाइवेट मॉय थाई मैच हुए, जिनमें एथलीट्स ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की है।

चाओनगोह जित्मुआंगनोन ने अन बनोर पर केवल 67 सेकंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल की। दूसरी ओर, पेटमुआंगश्री टीडेड99 और डुआंगसोमपोंग जित्मुआंगनोन की जीत स्कोरकार्ड्स से आई, जिन्होंने क्रमशः मोंग्कोलकेउ सोर.सोमाई और बैटमैन ओर.अटचारिया को हराया।

हर एक मैच में कुछ खास देखने को मिला। इन तीनों एथलीट्स की उम्र 25 साल से कम है और बहुत जल्द डिविजन के सबसे उभरते हुए स्टार्स बन सकते हैं।

हर एक दिन बीतने के साथ फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन में कॉम्पिटिशन का स्तर बढ़ रहा है। ONE Friday Fights 4 में जीत दर्ज करने वाले 3 एथलीट्स ने इस खतरनाक डिविजन में एंट्री ले ली है और ऐसा लगता है जैसे वो टॉप कंटेंडर्स को चुनौती देने में पूरी तरह सक्षम हैं।

वेरा की जीत प्रेरणादायक रही

फ्रांसिस्का वेरा अपने प्रोमोशनल डेब्यू में “मिस स्कारफेस” निकनेम पर खरी उतरी हैं।

गुसजुंग फेयरटेक्स ने पहले राउंड में अपनी विरोधी को कई दमदार शॉट्स लगाए, जिनमें एक शानदार लेफ्ट एल्बो अपरकट भी रही। मगर इससे वेरा को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा क्योंकि उन्होंने दूसरे राउंड में गुसजुंग को बॉडी पर खतरनाक नी लगाई, जिसके प्रभाव से ये मुकाबला 1 मिनट 43 सेकंड के समय पर समाप्त हो गया।

इस प्रदर्शन ने दिखाया कि वेरा के पास वो स्किल्स हैं, जो उन्हें ग्लोबल स्टेज पर सुपरस्टार बना सकती हैं। “मिस स्कारफेस” ने जबरदस्त अंदाज में वापसी करते हुए ये जीत हासिल की है।

वेरा की डेब्यू जीत से साबित होता है कि उनके अंदर आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता है। इस उलटफेर ने दिखाया कि एक मार्शल आर्टिस्ट रिंग में क्या करने की काबिलियत रखता है।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400