ONE: WINTER WARRIORS – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

StampFairtex RituPhogat 1920X1280

ठंड ने दस्तक दे दी है और ONE Championship के सबसे बेहतरीन स्टार्स अपने सामने आना वाली बाधाओं को पार कर महानता के पथ पर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।

आज दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से ONE: WINTER WARRIORS का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसके छह बाउट वाले कार्ड में कई सारे एथलीट्स के लिए काफी कुछ दांव पर लगा होगा।

मेन इवेंट में ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल अपनी बेल्ट को उभरते हुए कंटेंडर इस्लाम मुर्ताज़ेव के खिलाफ डिफेंड करने उतरेंगे।

वहीं को-मेन इवेंट के ऐतिहासिक ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल में स्टैम्प फेयरटेक्स की टक्कर भारतीय रेसलिंग सुपरस्टार ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट से होगी।

आप मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल ने इस्लाम मुर्ताज़ेव को विभाजित निर्णय से हराया
एटमवेट MMA वर्ल्ड ग्रां प्री फाइनल
स्टैम्प फेयरटेक्स ने ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट को सबमिशन (आर्मबार) से हराया - दूसरे राउंड के 2:14 मिनट में
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
हिरोकी अकिमोटो ने चिउ “इंटेलिजेंट टैंक” जियानलियांग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट MMA
दागी अर्सलानअलीएव ने टिमोफी नास्तुकिन को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 0:49 मिनट में
हेवीवेट MMA
मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा ने “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - पहले राउंड के 2:27 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु ने “वुल्फ वॉरियर” हू योंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

न्यूज़ में और

Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 16 scaled