ONE Friday Fights 90 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

1838

6 दिसंबर को ONE Championship साल 2024 के आखिरी डबलहेडर की शुरुआत एशिया प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित होने वाले ONE Friday Fights 90 के साथ करने जा रहा है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वीकली इवेंट सीरीज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शामिल स्टार्स ONE के ग्लोबल रोस्टर के साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का प्रयास करेंगे।

मेन इवेंट में थाई सनसनी कोंगक्लाई सोर सोमाई का सामना बेलारूसी स्ट्राइकर अंतर कासेम से कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में होगा, जिसमें धमाकेदार एक्शन होना तय है।

वहीं एक अन्य अहम मैच में Road to ONE: Thailand टूर्नामेंट के विजेता डेडुआंगलैक वानखोंगोम एमबीके की टक्कर अपराजित रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट असादुलाह इमानगज़ालिएव से फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होगी। 

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


143.8 LBS मॉय थाई
अंतर कासेम ने कोंगक्लाई सोर सोमाई को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:45 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
असादुला “द दागेस्तान निंजा” इमानगज़ालिएव ने डेडुआंगलैक टीडेड99 को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:00 मिनट में
130 LBS मॉय थाई
रैम्बोंग सोर थेरापैट ने पटाकाके सिंबीमॉयथाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
142 LBS मॉय थाई
सोनेर “गोल्डन बॉय” सेन ने पेटगारफील्ड जित्मुआंगनोन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:47 मिनट में
130 LBS मॉय थाई
ज़ेवियर गोंज़ालेज़ ने पेटकिटी जेबरामिंत्रा को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:21 मिनट में
147 LBS मॉय थाई
अलेसियो मालाटेस्टा ने फैबियो “सेंसेशनल” रीस को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:53 मिनट में
132 LBS मॉय थाई
उबैद “बैड” हुसैन ने पेटसिनचाई किंगबॉलप्रूफफुकेत को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:10 मिनट में
167 LBS मॉय थाई
डेनिस बर्मातोव ने अयूब बाहरी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
159 LBS मॉय थाई
रूडी डा सिल्वा ने काइसे साटो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट मॉय थाई
जो वेल्च ने मीका “द प्रिंस” माइकल को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट MMA
अवाज़बेक “निंज्‍या” खोलमिर्ज़ाएव ने वालमीर “टाटर बुलेट” गलिएव को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - दूसरे राउंड के 1:32 मिनट में

न्यूज़ में और

Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.