ONE Friday Fights 88 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

2120

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से चर्चित वीकली इवेंट सीरीज की वापसी हो रही है, जिसमें मॉय थाई, MMA, किकबॉक्सिंग और सबमिशन ग्रैपलिंग के जोरदार मुकाबले देखने को मिलेंगे।

22 नवंबर को ONE Friday Fights 88 का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शामिल 22 मार्शल आर्टिस्ट्स 1 लाख यूएस डॉलर्स का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए पूरा दमखम लगा देंगे।

मेन इवेंट में होने वाली 130-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में थाई स्ट्राइकर पोमपेट पीके साइन्चाई का सामना उज्बेकिस्तान के असलमजोन ओर्तिकोव से होगा। पोमपेट अपने करियर की 107वीं जीत की तलाश में होंगे। लेकिन ये उतना आसान नहीं होगा क्योंकि ओर्तिकोव अपने करियर में 19 मैचों से अपराजित हैं।

इसके अलावा इवेंट में Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन योडक्रिटसदा सोर सोमाई, रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट इब्राहिम अब्दुलमेदझिदोव और ब्रिटिश ग्रैपलिंग स्टार क्रेग हचिंसन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


130 LBS मॉय थाई
असलमजोन ओर्तिकोव ने पोमपेट पोंगसुफान पीके को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
131 LBS मॉय थाई
सोर्नसुएकनोई एफए ग्रुप ने सिंग सोर चोकमिचाई को विभाजित निर्णय से हराया
126 LBS मॉय थाई
थेपटक्सिन सोर सोर्नसिंग ने इवान “बुलेट” बुल्दाकोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
131 LBS मॉय थाई
अपिवट सोर सोमनक ने योडक्रिटसदा सोर सोमाई को बहुमत निर्णय से हराया
128 LBS मॉय थाई
काओटाएम फेयरटेक्स ने लैमसिंग सोर डेचापैन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
123 LBS मॉय थाई
रैकसाइनसुक सोर टोर हिउबैंगसाइन ने थपलुआंग पेटकियटपेट को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 0:42 मिनट में
138.6 LBS मॉय थाई
इब्राहिम अब्दुलमेदझिदोव ने डुआंगसोमपोंग जित्मुआंगनोन को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:23 मिनट में
158 LBS मॉय थाई
अब्देलाली “ब्लैक डायमंड” ज़ाहिदी ने टुन “द फिनोम” मिन आंग को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:40 मिनट में
फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग
हिरोकी नारुओ ने झांग “चाइनीज़ टाइगर” जिन्हु को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 1:23 मिनट में
बेंटमवेट MMA
हार्लिसन “तुसावा” नुनेज़ ने इलयास इज़ीयिउ को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:16 मिनट में
लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
व्लादिमीर कुचमिस्त्यी ने क्रेग हचिंसन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage
twobouts