ONE Friday Fights 77 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

YodlekpetOrAtchariya KongsukFairtex 1920X1280

ONE Championship ने अगस्त महीने का अंत धमाकेदार अंदाज में किया।

30 अगस्त को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की लुम्पिनी स्टेडियम में एक्शन से भरपूर 12 मुकाबलों के साथ वापसी हुई।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एशियाई प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 77 का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें शामिल 24 MMA और मॉय थाई स्टार्स एक लाख यूएस डॉलर्स का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए रिंग में जद्दोजहद करते नजर आए।

मेन इवेंट में चार बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैैंपियन योडलैकपेट ओर अटचारिया का सामना दो बार के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगसुक फेयरटेक्स से हुआ।

इसके अतिरिक्त रैम्बोंग सोर थेरापैट ने लगातार छठी जीत हासिल की। वहीं स्विस स्टार ओमार किन्टेह, स्पेनिश-मोरक्कन एथलीट इमाद सालही और इटालियन ओमार द्रिसी अपने प्रमोशनल डेब्यू में नजर आए।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


137 LBS मॉय थाई
कोंगसुक फेयरटेक्स ने योडलैकपेट “द डेस्ट्रॉयर” ओर अटचारिया को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
130 LBS मॉय थाई
रैम्बोंग सोर थेरापैट ने लॉन्गर्न पेसैसी को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:56 मिनट में
123 LBS मॉय थाई
फेस इरावन ने तवनचाई वीके खाओयाई को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:46 मिनट में
132 LBS मॉय थाई
खुनडेट पीके साइन्चाई ने मैनयू सिटयानिम को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 0:46 मिनट में
116 LBS मॉय थाई
तियाई वानखोंगोम एमबीके ने योडउडोन बीएस मॉयथाई को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:39 मिनट में
114 LBS मॉय थाई
नेहरामित एनीमॉयथाई ने पेटमुआंगथाई टीबीएम जिम को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:25 मिनट में
122 LBS मॉय थाई
पिचिटचाई पीके साइन्चाई ने पेटनमखोंग मोंग्कोलपेट को विभाजित निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
ओमार “ओछू” किन्टेह ने पेटसाइन्चाई एम यू डेन खोनमाइबाओवी को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 2:29 मिनट में
121 LBS मॉय थाई
इमाद सालही ने अराशी “स्टॉर्म” साकामोटो को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:40 मिनट में
143 LBS मॉय थाई
सुटिन रिनमॉयथाई ने सुपर “द सुपर वन” ये चैन को विभाजित निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
ओमार द्रिसी ने सोइचिरो अराटा को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 2:16 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
वालमीर “टाटर बुलेट” गलिएव ने बोलात “नाइटमेर” ज़मानबेकोव को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:13 मिनट में

न्यूज़ में और

Jihin Radzuan Chihiro Sawada ONE Fight Night 20 6 scaled
Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled
NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja