ONE Friday Fights 72 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

KongsukFairtex JoachimOuraghi Faceoffs 1920X1280

ONE Championship ने लाजवाब एक्शन के साथ जुलाई महीने का शानदार समापन किया।

शुक्रवार, 26 जुलाई को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की ONE Friday Fights 72 के साथ एशियाई प्राइमटाइम पर वापसी हुई और इसमें 11 मॉय थाई, MMA, किकबॉक्सिंग और सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबले देखने को मिले।

मेन इवेंट में फ्रेंच-अल्जीरियाई नॉकआउट आर्टिस्ट जोआकिम औराघी का सामना दो बार के पूर्व Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगसुक फेयरटेक्स से हुआ।

इसके अलावा कार्ड में पूर्व ONE हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर एलेक्स रॉबर्ट्स, WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बेबुलट इसाएव और दो खेलों के चैंपियन जोनाथन हैगर्टी के छोटे भाई फ्रेडी हैगर्टी की बहुप्रतीक्षित वापसी देखने को मिली।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


135.4 LBS मॉय थाई
कोंगसुक सिटसारावटसुएर ने जोआकिम “पैंटेरा” औराघी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
126 LBS मॉय थाई
थेपटक्सिन सोर सोर्नसिंग ने जेल्टे ब्लूमेर्ट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
142 LBS मॉय थाई
पेंटोर एसपी कांसार्ट पेमिनबुरी ने थोंगसियाम कियटसोंग्रिट को विभाजित निर्णय से हराया
122 LBS मॉय थाई
पेटनमखोंग मोंग्कोलपेट ने लुक्कवान सुजीबामीक्यू को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:48 मिनट में
128 LBS मॉय थाई
मुआंगलाओ कियटोंगयोट ने सोंगपैंडिन चोर केउविसेट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइट हेवीवेट मॉय थाई
बेबुलट इसाएव ने एलेक्स “द वाइकिंग” रॉबर्ट्स को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 0:33 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
फ्रेडी हैगर्टी ने काइचोन सोर यिंगचारोएनकार्नचांग को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:59 मिनट में
122 LBS मॉय थाई
पाटकनिन सिंबीमॉयथाई ने माजिद करीमी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
128 LBS किकबॉक्सिंग
अकिफ “किंग” गुलुज़ादा ने हरुटो यसुमोटो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट MMA
सुमित “ईगल” भ्यान ने विल “वॉरफेयर” ड्रेविट को विभाजित निर्णय से हराया
लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
क्रेग हचिंसन ने बानपोट “द मशीन” लेर्टथाईसोंग को सबमिशन (आर्मबार) से हराया - पहले राउंड के 1:57 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage