ONE Friday Fights 71 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

1157

ONE Championship ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में शुक्रवार, 19 जुलाई को एक धमाकेदार इवेंट का आयोजन किया।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा एशियाई प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 71 का लाइव प्रसारण किया गया, जिसके 12 मॉय थाई और MMA मैचों में स्टार्स ने अपना शानदार प्रदर्शन किया।

मेन इवेंट में सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट और रैक इरावन की प्रतिद्वंदिता का दूसरा अध्याय देखने को मिला, इनका नवंबर 2023 में हुआ पहला मैच बहुत ही धमाकेदार रहा था।

इसके अतिरिक्त ONE Friday Fights में अपराजित रहने वाले सुपरबॉल वानखोंगोम एमबीके और पेटलमपन मुआदाब्लमपंग की वापसी हुई। वहीं ओंगबाक फेयरटेक्स ने अपना बहुप्रतीक्षित डेब्यू किया।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


116 LBS मॉय थाई
सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट ने रैक इरावन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
128 LBS मॉय थाई
पेटलमपन मुआदाब्लमपंग ने सिलांगर्न लाना वॉटरसाइड को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 1:27 मिनट में
127 LBS मॉय थाई
चार्टपयाक सकसाटून ने पोर्नसनाए सोर फुमपैट को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:08 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
योडोई केउसमरिट ने चोकडी मैक्सजंडी को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:10 मिनट में
126 LBS मॉय थाई
पडेजसुक लुकसुआन ने पेटावीसैक सांगमोराकोट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
113 LBS मॉय थाई
रिफदीन मसदोर ने पेटाएक सिटबिगजैसकोनरैकपाथुम को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:49 मिनट में
142 LBS मॉय थाई
इलयास मुसाएव ने सुपरबॉल टीडेड99 को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:55 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
अब्दुल्ला “स्मैश बॉय” दयाकाएव ने ओंगबाक फेयरटेक्स को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:34 मिनट में
133 LBS मॉय थाई
असादुला इमानगज़ालिएव ने पेटमुआंगश्री वानखोंगोम एमबीके को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:45 मिनट में
124 LBS मॉय थाई
इसी योनाहा ने तिमूर चुइकोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट MMA
इवान “किलर व्हेल” बोंदरचक ने नाचिन “समुराई” सैट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट MMA
फेन मेस्किटा ने युका “दोसुकोई” ओकुटोमी को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - पहले राउंड के 2:15 मिनट में

न्यूज़ में और

Jihin Radzuan Chihiro Sawada ONE Fight Night 20 6 scaled
Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled
NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja