ONE Friday Fights 67 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

Tagir Khalilov Yodlekpet Or Atchariya ONE Friday Fights 41 22 scaled

ONE Championship की एक बार फिर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में वापसी हुई।

14 जून को हुए ONE Friday Fights 67 में 11 मॉय थाई और MMA फाइट्स देखने को मिलीं, जिसमें बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय स्ट्राइकर्स शामिल रहे। ये सभी शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का प्रयास करते दिखे।

मेन इवेंट में नाकरोब फेयरटेक्स का सामना #4 रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर तगीर खलीलोव से हुआ। और उन्होंने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखने में सफलता पाई।

इसके अतिरिक्त शो में ONE Friday Fights फैन फेवरेट स्टार कोंगक्लाई सोर सोमाई, लेथवेई नॉकआउट आर्टिस्ट मो हेट आंग और 20 वर्षीय स्टार टोंगलैमपून एफए ग्रुप नजर आए। वहीं उभरते हुए अपराजित स्टार ट्रान गोक लुओंग और 22 वर्षीय अपराजित ब्रिटिश स्ट्राइकर ओटिस वाघोर्न ने अपना डेब्यू किया।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


फ्लाइवेट मॉय थाई
नाकरोब फेयरटेक्स ने “सामिंगप्री” तगीर खलीलोव को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:02 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
सामिंगडम लुकसुआन ने पेटसीक्यू कोर कैम्पनार्ट को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:43 मिनट में
118 LBS मॉय थाई
पेयिम सोर बूनमीरिट ने पेटपोरवारिट सोर सोमाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
कॉप्टर सोर सोमाई ने किरिलुआंग चोर हापयाक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
कोंगसुरिन सोर जोर लैकमुआंगनोन ने निकोलस लीते सिल्वा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
118 LBS मॉय थाई
टोंगलैमपून एफए ग्रुप ने प्राकायपेटलैक एमिनेंटएयर को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:55 मिनट में
140 LBS मॉय थाई
ओटिस वाघोर्न ने कोंगक्लाई सोर सोमाई को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 1:34 मिनट में
141 LBS मॉय थाई
मो हेट आंग ने काज़ुकी यामागिशी को विभाजित निर्णय से हराया
116 LBS मॉय थाई
हारयुकी टनिटसु ने गुयेन “डोरेमोन” वान थान को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:49 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
काइटो ओडा ने ट्रान “द रैबिट” गोक लुओंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
117 LBS मॉय थाई
कोकोज़ ने साओरटाना सिटक्रूजेब को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

न्यूज़ में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata