ONE Friday Fights 47 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

Suakim AlexeyBalyko 1920X1280

ONE Championship साल 2024 की शुरुआत थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में डबल हेडर इवेंट के साथ करने के लिए तैयार है।

ONE Friday Fights 47 का लाइव प्रसारण एशियाई प्राइमटाइम पर किया जाएगा, जिसमें शानदार 12 मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग मैच देखने को मिलेंगे।

मेन इवेंट में तीन डिविजन के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन सुआकिम सोर जोर थोंगप्राजिन अपने करियर की 150वीं जीत हासिल करने का प्रयास करेंगे। लेकिन उनके सामने रूसी स्ट्राइकर अलेक्सी बेलिको के रूप में मजबूत प्रतिद्वंदी होंगे, जो उन्हें हराकर दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का प्रयास करेंगे।

इस कार्ड में दो बार के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोमपेट फेयरटेक्स, स्ट्राइकिंग सनसनी फरारी फेयरटेक्स, उभरते हुए MMA स्टार कूपर रॉयल की वापसी देखने को मिलेगी। वहीं ISKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अलेक्सिस निकोलस डेब्यू करेंगे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


कैचवेट (140 LBS) मॉय थाई
अलेक्सी बेलिको ने सुआकिम पोंगसुफान पीके को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 0:22 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
कोमपेट सिटसारावटसुएर ने डैरन रोलैंड को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 2:11 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
पुएंगलुआंग बानराम्बा ने रुआम फिलिपे मोरेस केल्डस को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
कैचवेट (136 LBS) मॉय थाई
पेटविचिट सिंघा माविन ने पेटसिरीचाई डेटपेटश्रीथोंग को विभाजित निर्णय से हराया
कैचवेट (113 LBS) मॉय थाई
खुनसुक सोर डेचापैन ने नुएफेट केलास्पोर्ट को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:55 मिनट में
कैचवेट (120 LBS) मॉय थाई
काएनलैक सोर चोकमिचाई ने जोमहोद वीके खाओयाई को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:27 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
फरारी फेयरटेक्स ने अंतर कासेम को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट किकबॉक्सिंग
अलेक्सिस “बारबोज़ा” निकोलस ने मागोमेद मागोमेदोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
कैचवेट (140 LBS) मॉय थाई
नमपंगना ईगलमॉयथाई ने शो ओगावा को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:52 मिनट में
कैचवेट (130 LBS) मॉय थाई
अपिवट सोर सोमनक ने इल्येस कासेम को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:23 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
खालिम नज़रुलोएव ने इलिमबेक अकिलबेक ऊलू को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:59 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
कूपर “रश” रॉयल ने कोम्रोनबेक ऑर्टिकोव को सबमिशन (आर्मबार) से हराया - तीसरे राउंड के 3:16 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400