ONE Friday Fights 43 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

KongsukFairtex PettonglorSitluangpeenumfon 1920X1280

ONE Championship ने बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में साल के आखिरी महीने का शानदार अंदाज में आगाज किया।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शुक्रवार, 1 दिसंबर को ONE Friday Fights 43 का लाइव प्रसारण किया गया, जिसके कार्ड में 12 मॉय थाई और MMA बाउट शामिल रही।

मेन इवेंट में दो बार के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगसुक फेयरटेक्स वापसी करते हुए फ्लाइवेट स्टार पेटटोंगलोर सिटलुआंगपीनमफोन के खिलाफ उतरे।

इसके अतिरिक्त कार्ड में असलमजोन ओर्तिकोव, Team Lakay के अपराजित स्टार कार्लोस अल्वारेज़, जापानी MMA लैजेंड रयोसुके होंडा और उभरते हुए Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियंस कोंगथोरानी सोर सोमाई और चनाजोन पीके साइन्चाई की वापसी देखने को मिली।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


फ्लाइवेट मॉय थाई
पेटटोंगलोर सिटलुआंगपीनमफोन ने कोंगसुक सिटसारावटसुएर को विभाजित निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
कोंगथोरानी सोर सोमाई ने “लॉर्ड” पारसा अमीनीपोर को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 1:07 मिनट में
139 LBS मॉय थाई
सिबसन नोखाओ कोरमोर11 ने अवॉर्ड “द अफ्रीकन वेनम” कज़िम्बा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
चोकडी मैक्सजंडी ने यूसिफ कादिर को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:48 मिनट में
124 LBS मॉय थाई
जोमजय नक्सुजिम ने काओक्लाई चोर हापयाक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
122 LBS मॉय थाई
पेटनमखोंग मोंग्कोलपेट ने बीएम फेयरटेक्स को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 1:45 मिनट में
129 LBS मॉय थाई
असलमजोन ओर्तिकोव ने चटानन सोरजोरजॉयप्राजिन को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:33 मिनट में
लाइटवेट मॉय थाई
मुस्तफा अल तकरीती ने चनाजोन पीके साइन्चाई को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:43 मिनट में
126 LBS मॉय थाई
रैम्बोंग सोर थेरापैट ने “द ईगल ऑफ यी” जिदुओ यिबु को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट MMA
नाचिन “समुराई” सैट ने कार्लोस अल्वारेज़ को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 4:27 मिनट में
स्ट्रॉवेट MMA
रयोसुके होंडा ने डेव “किंटास” बेन्गीगी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट MMA
फेन मेस्किटा ने बक्तिगुल कुर्मनबेकोवा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

न्यूज़ में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata