ONE Friday Fights 42 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

5416 scaled

ONE Championship ने नवंबर महीने के आखिरी ONE Friday Fights इवेंट का शानदार अंदाज में समापन किया।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा 24 नवंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से ONE Friday Fights 42 का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें 12 धमाकेदार MMA, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग मैच शामिल रहे।

मेन इवेंट में Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन काओनर सोर जोर थोंगप्राजिन का सामना 141-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में ब्राजीलियाई स्ट्राइकर जूलियो लोबो से हुआ।

इसके अलावा कार्ड में अपराजित रूसी किकबॉक्सर एल्ब्रस ओसमानोव, उभरते हुई चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट यू यौ पुई और अपराजित स्ट्रॉवेट MMA स्टार्स ज़ैउदीन सुलेमानोव व सांझार ज़किरोव ने वापसी की।

वहीं भारतीय MMA स्टार सुमित भ्यान डेब्यू करते हुए लाइटवेट MMA मैच में ब्राजीलियाई एथलीट मैथ्यूस परेरा का सामना किया।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


141 LBS मॉय थाई
जूलियो लोबो ने काओनर सोर जोर थोंगप्राजिन को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 0:46 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
फरारी फेयरटेक्स ने किरिल खोमुतोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
136 LBS मॉय थाई
खुनपोनोई सोर सोमाई ने लमनामखोंग बीएस मॉयथाई को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:00 मिनट में
128 LBS मॉय थाई
सोर्नसुएकनोई एफए ग्रुप ने पेटखाओवांग सोर जोर लैकमुआंगनोन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:16 मिनट में
112 LBS मॉय थाई
कोंगकाइरोप फिएटपाथुम ने रचान सोर सोमनक को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 1:28 मिनट में
112 LBS मॉय थाई
प्लोयखाओ वीके खाओयाई ने फहलान पोर पेटखाइकेउ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
एल्ब्रस “द समुराई” ओसमानोव ने “मॉय थाई बॉय” झांग चेंगलोंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
सेकसन फेयरटेक्स ने जोकर पेसैसी को बहुमत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
यू यौ पुई ने ज़ेहरा “डेविल गर्ल” दोगन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:28 मिनट में
स्ट्रॉवेट MMA
सांझार “टोरनेडो” ज़किरोव ने ज़ाइउद्दीन “ब्लैक टाइगर” सुलेमानोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट MMA
मैथ्यूस “गाइडो पोर डिउस” परेरा ने सुमित “ईगल” भ्यान को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 1:08 मिनट में
वेल्टरवेट MMA
बिस्मार्क गोमेस ने असिलबेक “अस्के” अल्मासबेकोव को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - पहले राउंड के 2:23 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88