ONE Friday Fights 41 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

DedduanglekTded99 NakrobFairtex 1920X1280 scaled

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की ONE Friday Fights 41 के साथ लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में वापसी हुई।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित हुए शो के कार्ड में मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग के शानदार मुकाबले देखने को मिले।

मेन इवेंट में #3 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर डेडुआंगलैक टीडेड99 ने नाकरोब फेयरटेक्स का सामना किया और Fairtex टीम के प्रतिनिधि ने तीसरे राउंड में मैच को अपने नाम किया।

वहीं कार्ड में Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रैक इरावन, चार बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन योडलैकपेट ओर अटचारिया, #4 रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर तगीर खलीलोव और चार बार के IFMA गोल्ड मेडलिस्ट असलानबेक ज़िक्रीव की वापसी देखने को मिली।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


फ्लाइवेट मॉय थाई
नाकरोब फेयरटेक्स ने डेडुआंगलैक टीडेड99 को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 0:51 मिनट में
116 LBS मॉय थाई
सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट ने रैक इरावन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
132 LBS मॉय थाई
सुरियानलैक पोर येनयिंग ने टॉमयैमकूंग भूमजयथाई को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 2:47 मिनट में
138 LBS मॉय थाई
बुआखियाओ पोर पाओइन ने पेरुएहटनोई टीबीएम जिम को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
126 LBS मॉय थाई
पार्नपेट सोर जोर लैकमुआंगनोन ने मेयसम आदेलनिया को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 0:30 मिनट में
114 LBS मॉय थाई
योडनमचाई फेयरटेक्स ने चैमपेंगार्म पोर प्रामुक को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:21 मिनट में
136 LBS मॉय थाई
“सामिंगप्री” तगीर खलीलोव ने योडलैकपेट “द डेस्ट्रॉयर” ओर अटचारिया को विभाजित निर्णय से हराया
126 LBS किकबॉक्सिंग
व्यू पेटकोसोल ने असलानबेक ज़िक्रीव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
सुलेमान लुकसुआन ने किजानी आयच को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट MMA
रुसलान सतिएव ने फरीद “बेक” अलीबाबाज़ादे को विभाजित निर्णय से हराया
वेल्टरवेट MMA
गाज़ीमुराद “टॉट” अमीरझानोव ने मोर्तेज़ा नोरूज़ी को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 3:25 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88