ONE Friday Fights 35 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

Kongsuk Dedduanglek 1920X1280

ONE Championship 29 सितंबर को धमाकेदार इवेंट के साथ इस महीने का शानदार समापन करने के लिए तैयार है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से एशियाई प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 35 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

मेन इवेंट मैच की बात करें तो दो बार के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगसुक फेयरटेक्स चार औंस के ग्लव्स पहनकर Road To ONE: Thailand विजेता डेडुआंगलैक टीडेड99 का सामना करेंगे।

इसके अलावा कार्ड में 2-डिविजन Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पोंगसिरी पीके साइन्चाई, डच-मोरक्कन किकबॉक्सिंग सनसनी मोहम्मद बुटासा और एटमवेट MMA स्टार्स जेनेलिन ओलसिम और जिहिन राडज़ुआन की वापसी देखने को मिलेगी।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


फ्लाइवेट मॉय थाई
डेडुआंगलैक टीडेड99 ने कोंगसुक सिटसारावटसुएर को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
ब्लैक पैंथर ने सुरियानलैक पोर येनयिंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
136 LBS मॉय थाई
बैटमैन ओर अटचारिया ने रंगसंगटावन सोर पराट को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:37 मिनट में
112 LBS मॉय थाई
सागेंगार्म जित्मुआंगनोन ने प्लोयखाओ वीके खाओयाई को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 0:45 मिनट में
120 LBS मॉय थाई
जोमहोद वीके खाओयाई ने पेटपरुएहैट सिटनायोकटावीप्टाफोंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
पाटाकाएक थेपाकिन ने प्रिकथाईडैम जित्मुआंगनोन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
145.4 LBS मॉय थाई
कियामरन नबाती ने पोंगसिरी पीके साइन्चाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
सजाद “द ईरानियन सुपरमैन” सटारी ने रैम्बो मोर रटानाबैंडिट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
मोहम्मद “टू शार्प” बुटासा ने फुरकान काराबाग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट मॉय थाई
चनाजोन पीके साइन्चाई ने जॉर्ज “जी-यूनिट” जार्विस को विभाजित निर्णय से हराया
112 LBS मॉय थाई
फेटचमपेयर हाईलैंड जिम ने लीसा ब्रियरली को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:30 मिनट में
120.8 LBS MMA
जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन ने जेनेलिन “द ग्रेसफुल” ओलसिम को सबमिशन (आर्मबार) से हराया - तीसरे राउंड के 1:34 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage
twobouts