ONE Friday Fights 145 – सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled

ONE Championship मार्च महीने की शुरुआत बेहतरीन अंदाज में करने के लिए तैयार है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की 6 मार्च को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 145 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

एक्शन से भरपूर इवेंट में इंटरनेशनल स्टार्स मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA फाइट्स में टक्कर लेते दिखेंगे, जिनमें से अधिकतर का प्रयास होगा कि वो 1 लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम करें।

मेन इवेंट में अनुभवी थाई स्टार वोरापोन लुक्जाओपोरोंगटॉम का सामना डेब्यू करने जा रहे फ्रेंच स्टार आर्थर “कोडजो” ब्रोसियर से बेंटमवेट मॉय थाई मैच में होगा। वोरापोन को अपनी लेफ्ट बॉडी किक्स और दम घोंटने वाले क्लिंच गेम के लिए जाना जाता है तो वहीं ब्रोसियर अपने पंचिंग कॉम्बिनेशन और लेफ्ट हुक के लिए जाने जाते हैं।

फीचर फाइट में ओटिस वाघोर्न का सामना ईरानी नॉकआउट आर्टिस्ट अरमान मोरादी से बेंटमवेट मॉय थाई मैच में होगा। वाघोर्न के पास वन-पंच नॉकआउट पावर है तो वहीं मोरादी दो बार के IFMA वर्ल्ड चैंपियन के रूप में उतरेंगे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


बेंटमवेट मॉय थाई
वोरापोन लुक्जाओपोरोंगटॉम ने आर्थर “कोडजो” ब्रोसियर को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:56 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
हेर्न एनएफ लुकसुआन ने बेरनुएंग सोर सलाचीप को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:44 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
ब्रूसली सोर बूनमीरिट ने अटाचाई एनएफ लुकसुआन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
क्लारोब नुइकैफेबोरान ने बबाक “थंडर” हाघी को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:30 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
ज़ेनप सेटिनटेस ने जी चिंग फीबी लो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट MMA
इथन ब्रॉकेट ने रेयान “एजेक्स” बट को सबमिशन (डार्स चोक) से हराया - दूसरे राउंड के 2:16 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
पाडेजसक सोर सोमाई ने डाओडाएंग एनीमॉयथाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
आर्थर “पाउलो” क्लोप ने रयुकी योशीओका को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
अरमान मोरादी ने ओटिस वाघोर्न को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट मॉय थाई
नोंटाचाई जित्मुआंगनोन ने सेमी साह सिंडिर को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 1:54 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
वटचाराफोन पीके साइन्चाई ने लिएंड्रो डगलस को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट किकबॉक्सिंग
बैनलुएलोक सिटवटचाराचाई ने टोमा कुरोदा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग
सिंगडैम काफेफोकस ने रयुकी मटसुडा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट MMA
कोकी अडाची ने जेसन सेडो को विभाजित निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage
twobouts
rodtak
Chatpichit Tubtimthong OFF144 1920X1280 scaled
Vero ShirCohen OFF 1920X1280 scaled
Stella
Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 40 16 scaled
Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 10 scaled
ApiwatSorSomnuk PanpadejNFLooksuan OFF 1920X1280 scaled
Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 6 scaled