ONE Friday Fights 145 मेन इवेंट रिजल्ट: वोरापोन ने ब्रोसियर को पहले राउंड में ढेर किया
वोरापोन लुक्जाओपोरोंगटॉम ने ONE Friday Fights 145 के बेंटमवेट मॉय थाई मेन इवेंट में फ्रेंच स्टार आर्थर “कोडजो” ब्रोसियर के डेब्यू को खराब कर दिया।
थाई स्ट्राइकर ने शुक्रवार, 6 मार्च को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में अपने घरेलू दर्शकों के सामने शानदार खेल दिखाया।
करीब दो महीने पहले अपने पिछले मैच में सोई लिन ऊ को वीकली इवेंट सीरीज में हेड किक से नॉकआउट करने वाले पहले फाइटर बनने के बाद 23 वर्षीय स्टार ने इसी घातक हथियार से अपने विरोधी को गिराने में सफलता पाई।
ब्रोसियर ने रेफरी के आठ काउंट का जवाब दिया और दोबारा खड़े हुए, मगर ज्यादा देर के लिए नहीं। थाई स्टार ने एक घातक एल्बो से इस बार उन्हें उठने नहीं दिया।
पहले राउंड में 1:56 मिनट पर मैच समाप्त हुआ और वोरापोन ने नॉकआउट जीत दर्ज की।
पहले राउंड में स्टॉपेज से आई जीत के बाद थाई स्टार के प्रोफेशनल करियर की ये 70वीं जीत रही। इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने एक लाख यूएस डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट के लिए अपना नाम काफी आगे कर दिया है।