ONE Friday Fights 119 – सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

NIK 1191487 scaled

पिछले हफ्ते डबलहेडर इवेंट से महीने की धमाकेदार शुरुआत के बाद ONE Championship की बैंकॉक के आइकॉनिक लुम्पिनी स्टेडियम में ONE Friday Fights के अगले संस्करण के साथ वापसी हो रही है।

8 अगस्त को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 119 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें करीब दो दर्जन मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग स्टार्स छह अंकों की राशि के मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट के लिए फाइट करते हुए नजर आएंगे।

मेन इवेंट में थाई नॉकआउट आर्टिस्ट सामिंगडम लुकसुआन का सामना म्यांमार के धुरंधर सोनराक फेयरटेक्स से 140-पाउंड मॉय थाई मुकाबले में होगा।

इसके अलावा अन्य अहम फाइट में मोरक्को के स्टार वालिद साखराजी अपना बहुप्रतीक्षित प्रमोशनल डेब्यू थाई अनुभवी स्टार खुनपोनोई सोर सोमाई के खिलाफ करेंगे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


140 LBS मॉय थाई
सामिंगडम लुकसुआन ने सोनराक फेयरटेक्स को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट मॉय थाई
खुनसुएक सुपरबोन ट्रेनिंग कैंप ने हसन वहदानिराद को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
126 LBS मॉय थाई
पेटलमपन मुआदाब्लमपंग ने पाटकनिन सिंबीमॉयथाई को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:50 मिनट में
133 LBS मॉय थाई
सैनपेट सोर सलाचीप ने चाटावी नायोकजॉयप्राजिन को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:47 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
अब्देसैमी रेहनिमी ने पेटविसेट पेटकियटपेट को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:30 मिनट में
130 LBS मॉय थाई
सैनिट लुकथामसुआ ने सेन लोन चॉ को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:32 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
खुनपोनोई सोर सोमाई ने वालिद साखराजी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
140 LBS मॉय थाई
डेटचावालिट सिल्कमॉयथाई ने माजिद “रोड टाई” सेदाली को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:12 मिनट में
117 LBS किकबॉक्सिंग
युमेटो मिज़ुनो ने लुओ चेंघाओ को विभाजित निर्णय से हराया
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
मासाहिटो ओकुयामा ने चेंगिज़ “हिटमैन” लाले को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 0:30 मिनट में
वेल्टरवेट MMA
मिकाइल मैकरुशिन ने रुसलान अर्सलानगिरीव को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 1:32 मिनट में
128 LBS मॉय थाई
टेलर “टे-टे” मैकक्लेची ने यारा सालेह को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage
twobouts
rodtak