ONE Friday Fights 101 – सभी फाइट्स के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

Nakrob at ONE Friday Fights 101 scaled

रविवार, 23 मार्च को जापान में ONE 172: Takeru vs. Rodtang के आयोजन से पहले ONE Championship थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से प्रसारित होने वाले 12 बाउट वाले कार्ड से एक्शन की शुरुआत करेगा।

21 मार्च को आने वाले ONE Friday Fights 101 में मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA मुकाबले देखने को मिलेंगी। कई सारे इंटरनेशनल स्टार्स दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के साथ एक लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का प्रयास करेंगे।

मेन इवेंट में पहले से कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर चुके #4 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर नाकरोब फेयरटेक्स का सामना पुएंगलुआंग बानराम्बा से होगा।

इसके अलावा इवेंट में इजराइली-अमेरिकी अहावत गॉर्डन अपने प्रमोशनल डेब्यू फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में म्यांमार के ईह मवी के खिलाफ करेंगे। इसके अतिरिक्त फिलीपींस के कार्लोस अल्वारेज़ वापसी करते हुए फेदरवेट MMA फाइट में सिया माटसुडा से टक्कर लेंगे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


फ्लाइवेट मॉय थाई
नाकरोब फेयरटेक्स ने पुएंगलुआंग बानराम्बा को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:22 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
चोकप्रीचा पीके साइन्चाई ने चलामडम सोर बूनमीरिट को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:23 मिनट में
फेदरवेट मॉय थाई
खुनसुएक सुपरबोन ट्रेनिंग कैंप ने गानीजोनोव मुहलिसबैक को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 0:21 मिनट में
140 LBS मॉय थाई
पेटविचिट सिंघा माविन ने योक सिट सोरोस को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
118 LBS मॉय थाई
नमसुरिन चोर केटविना ने संडे बूमदेक्सेन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
थॉ लिन टेट ने रॉकी वोर वंटावी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
अहावत “गोल्डन बॉय” गॉर्डन ने ईह मवी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
122 LBS किकबॉक्सिंग
एंज़ो क्लैरिस ने रुई काकीज़ाकी को विभाजित निर्णय से हराया
119 LBS मॉय थाई
डियोनेथा सेंटोस टोबायस ने कोंगपोक्शे लाओलेनशैंग को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:34 मिनट में
120 LBS मॉय थाई
नेफीस देलिकर्ट ने गेब्रिएल मोराम को विभाजित निर्णय से हराया
फेदरवेट MMA
कार्लोस अल्वारेज़ ने सिया माटसुडा को सबमिशन (एनाकोंडा चोक) से हराया - पहले राउंड के 0:17 मिनट में
स्ट्रॉवेट MMA
मोंजित “शॉटगन” यैन ने जस्टिन जोंस माटोटो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage