ONE Fight Night 33 की फेदरवेट मॉय थाई बाउट में भिड़ेंगे नोंटाचाई और अब्दुल्ला दयाकाएव

Arian Esparza Nontachai Jitmuangnon ONE Fight Night 29 21 scaled

दो बेहद दिलचस्प और मनोरंजक मॉय थाई स्टार्स के बीच की जोरदार टक्कर ONE Fight Night 33 के लिए बुक की गई है।

12 जुलाई को होने वाले इवेंट में थाई सनसनी नोंटाचाई जित्मुआंगनोन बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में अपने अपराजित ONE रिकॉर्ड को उभरते हुए रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट अब्दुल्ला “स्मैश बॉय” दयाकाएव के खिलाफ दांव पर लगाएंगे।

दोनों फाइटर्स डिविजन में अपनी दावेदारी लगातार बढ़ाते जा रहे हैं और इनमें से एक स्टार अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टॉप पांच में स्थान बना सकता है।

पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन के लंबे समय से पार्टनर रहे नोंटाचाई ने Road to ONE: Thailand टूर्नामेंट के दूसरे सीजन में लगातार चार जीत अपने नाम कर दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपनी जगह बनाई थी।

उसके बाद से उन्होंने अपना नाम बनाने में समय बर्बाद नहीं किया।

26 वर्षीय स्टार ने अपने आक्रामक और तकनीकी स्ट्राइकिंग स्टाइल के दम पर प्रमोशनल डेब्यू में अलेसियो मालाटेस्टा पर निर्णय से जीत हासिल की और उसके बाद से लगातार दो जीत दर्ज कीं, जिसमें दिमित्री कोवटन के खिलाफ आया नॉकआउट भी शामिल है।

नोंटाचाई अब अपने विजय रथ को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे, लेकिन उनके सामने दयाकाएव के रूप में बहुत बड़ी चुनौती होगी।

23 वर्षीय “स्मैश बॉय” के नाम ONE के आठ मुकाबलों में सात जीत हैं। खास बात ये है कि उनकी पांच जीत स्टॉपेज के जरिए आईं, जिन्होंने उन्हें मॉय थाई के तेजी से उभरते हुए नॉकआउट आर्टिस्ट्स में से एक बना दिया है।

दयाकाएव ने फरवरी में हुए ONE Friday Fights 96 में पहले राउंड में नॉकआउट जीत दर्ज कर मेन रोस्टर का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था। उसके बाद रूसी स्टार ने पूर्व बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स को मई में हुए ONE Fight Night 31 में तकनीकी नॉकआउट से पराजित किया।

रूसी एथलीट अब भार वर्ग में ऊपर जाकर पहली बार ONE के बैनर तले फेदरवेट मुकाबले में उतरेंगे और वो खुद को वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती के रूप में साबित करना चाहेंगे।

स्टाइल के नजरिए से बात करें तो फैंस को एक जबरदस्त मैच की उम्मीद करनी चाहिए। एक तरफ दयाकाएव अपनी घातक पंचिंग का जलवा दिखा चुके हैं और नोंटाचाई ने साबित किया है कि उनकी स्ट्राइकिंग किसी भी मैच को यादगार बना सकती है।

न्यूज़ में और

NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled