नोंग-ओ गैयानघादाओ Vs. अलावेर्दी रामज़ानोव की वर्ल्ड टाइटल फाइट अब ONE Lumpinee 1 में होगी

Nong-O Gaiyanghadao roars after winning the bout

नोंग-ओ गैयानघादाओ की अलावेर्दी रामज़ानोव के खिलाफ होने वाला ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल डिफेंस अब थाइलैंड के बैंकॉक में ऐतिहासिक ONE Lumpinee 1 के मेन इवेंट में होगा।

पहले दोनों फाइटर्स की अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 13 जनवरी (भारत में शनिवार, 14 जनवरी) को ONE Fight Night 6 में भिड़ंत होने वाली थी, लेकिन अब उनकी इस तगड़ी फाइट को एक हफ्ते आगे खिसकाकर शुक्रवार, 20 जनवरी के दिन रख दिया गया है।

लुम्पिनी स्टेडियम में नोंग-ओ के व्यापक इतिहास को देखते हुए इस प्रतिष्ठित जगह पर प्रोमोशन के शुरुआती आयोजन के लिए ये मुकाबला बेहद आकर्षक होने वाला है।

ONE Championship में शामिल होने और खिताब जीतने से पहले ही थाई दिग्गज इस खेल के इतिहास के सबसे माहिर एथलीट बन चुके थे।

उनके सम्मानों की लंबी सूची में Lumpinee Stadium मॉय थाई के चार डिविजन में वर्ल्ड टाइटल्स के साथ-साथ अपने शानदार प्रदर्शनों के लिए कई फाइटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स भी शामिल हैं।

हालांकि, ONE Championship में शामिल होने के बाद से नोंग-ओ कई बार थाइलैंड में मुकाबला कर चुके हैं, लेकिन जिस स्टेडियम में वो लैजेंड बने, उसमें मुकाबला किए हुए उन्हें 8 साल बीत गए हैं।

ऐसे में बैंकॉक के दर्शकों के बीच थाई सुपरस्टार से मुकाबला करना रामज़ानोव के लिए किसी बड़ी चुनौती का सामना करने से कम नहीं होगा।

पोंगसिरी पीके.साइन्चाई और कैपिटन पेटयिंडी पर लगातार जीत हासिल करके पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जबरदस्त फॉर्म में हैं। अब रूसी एथलीट अपने शातिर स्टाइल और तेज-तर्रार पंचों की मदद से उन्हें निराश करने का लक्ष्य साध रहे हैं।

हालांकि, नोंग-ओ पिछले काफी समय से अजेय ही नजर आ रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने ONE Championship में 9-0 का शानदार रिकॉर्ड हासिल किया है। इसमें 7 वर्ल्ड टाइटल जीत और चार लगातार नॉकआउट्स शामिल हैं।

ऐसे में जब दो बेहतरीन और पीछे न हटने वाले स्ट्राइकर्स एक ऐतिहासिक मुकाबले से शामिल होंगे तो उनसे धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद पक्के तौर पर की जाएगी। साथ ही दोनों एथलीट भी एक-दूसरे पर टूट पड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे क्योंकि उनके पिछले दो मुकाबले नहीं हो पाए थे।

ONE Lumpinee 1 से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए onefc.com पर बने रहिए।

न्यूज़ में और

NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled