जोशुआ पैचीओ ने ब्रूक्स और बलार्ट के बीच अंतरिम वर्ल्ड टाइटल मुकाबले पर बात की – ‘बेहतर फाइटर की जीत हो’

Joshua Pacio Yosuke Saruta 1920X1280 Revolution 3 768x512

जोशुआ पैचीओ के ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए अगले चैलेंजर का फैसला ONE Fight Night 24 के मेन इवेंट में होगा।

इस शनिवार, 3 अगस्त को पूर्व अनडिस्प्यूटेड चैंपियन जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए #3 रैंक के कंटेंडर गुस्तावो “एल ग्लैडीएडर” बलार्ट से भिड़ेंगे।

चैैंपियन पैचीओ इस बहुप्रतीक्षित फाइट पर पूरा ध्यान दे रहे होंगे।

“द पैशन” ने मार्च में आयोजित हुए ONE 166: Qatar में स्ट्रॉवेट MMA ताज दोबारा हासिल किया, जब ब्रूक्स ने अवैध रूप से उन्हें सिर के बल पटक दिया था, जिसके चलते उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। बाद में उनके घुटने में गंभीर चोट लग गई और उन्हें लंबे समय तक रिंग से बाहर रहना पड़ेगा।

फिलीपीनो सुपरस्टार के लिए एक्शन से बाहर होना आसान नहीं है, लेकिन वो मानते हैं कि प्रतिभा से भरे स्ट्रॉवेट MMA डिविजन को आगे बढ़ाने के लिए अंतरिम वर्ल्ड टाइटल सही कदम है।

पैचीओ ने onefc.com से “द मंकी गॉड” और “एल ग्लैडीएडर” के बीच मुकाबले के बारे में बात की:

“आप जानते ही हैं कि मैं प्रतिस्पर्धा में वापस आना चाहता हूं, लेकिन मेरी शारीरिक स्थिति मुझे ऐसा करने से रोक रही है। इसे मुझे मानना पड़ेगा। डिविजन को आगे बढ़ाने और अगले चैलेंजर का चुनाव करने के लिए अंतरिम चैंपियन को निर्धारित करने की आवश्यकता है।

“हमारे डिविजन के बारे में जो बात मुझे पसंद है वो ये है कि वर्ल्ड टाइटल के वास्तविक दावेदारों की कभी कमी नहीं होती है। ये जैरेड ब्रूक्स और गुस्तावो बलार्ट के बीच आगामी मैच में स्पष्ट हो जाएगा, जहां टॉप कंटेंडर का सामना अगले से होगा।”

दुनिया भर के फैंस की ही तरह पैचीओ भी MMA के दो सबसे प्रतिभाशाली रेसलर्स के बीच इस मुकाबले को लेकर उत्सुक हैं।

पैचीओ दोनों एथलीट्स की ताकतों से अच्छी तरह वाकिफ हैं और वो ONE Fight Night 24 में एक जबरदस्त घमासान की उम्मीद कर रहे हैं:

“खेल के एक फैन के रूप में ये एक आकर्षक मुकाबला है। आपके पास अलग-अलग शैलियों वाले दो विशिष्ट रेसलर्स हैं जो अपने करियर में सफल साबित हुए हैं।

“उनके बैकग्राउंड को देखते हुए ये फाइट कई सवाल खड़े करती है। ये वास्तव में दिलचस्प है। आशा करता हूं कि बेहतर फाइटर की जीत हो।”

ब्रूक्स के साथ ‘अधूरा काम’ निपटाने के लिए तैयार हैं पैचीओ

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि 3 अगस्त को कौन जीतता है क्योंकि जोशुआ पैचीओ वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मुकाबले में जैरेड ब्रूक्स या गुस्तावो बलार्ट के खिलाफ फाइट का स्वागत करेंगे।

हालांकि, 28 वर्षीय सुपरस्टार की ब्रूक्स के साथ प्रतिद्वंदिता रही है और वो एक बार फिर उनके साथ मुकाबला करने के लिए उत्सुक हैं।

पैचीओ ने पहली बार 2018 में ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल जीता था और पांच बार बेल्ट का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए खुद को ONE इतिहास के सबसे प्रभावशाली डिविजनल किंग्स में से एक के रूप में स्थापित किया था। लेकिन ये सब दिसंबर 2022 में ध्वस्त हो गया, जब उन्हें “द मंकी गॉड” के खिलाफ जजों के निर्णय से हार का सामना करना पड़ा।

“द पैशन” अब आक्रामक अमेरिकी एथलीट से एक और मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं:

“मैं देख सकता हूं कि ये किस ओर जा रहा है इसलिए मैं स्पष्ट कहूंगा।

“जैरेड ब्रूक्स के साथ मेरा काम अभी भी अधूरा है और मैं इसे भविष्य में निपटाने का इरादा रखता हूं। अगर गुस्तावो बलार्ट यहां जीतते हैं तो उनका स्वागत है।”

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5