मॉरो सेरिली ने अगस्त की दिल तोड़ने वाली रात के बाद बेहतरीन प्रदर्शन का किया वादा

Mauro Cerilli IMGL9719 768x512

मॉरो सेरिली “द हैमर” उस समय बहुत दुखी थे जब कुछ सप्ताह पहले उन्हें अर्जन “सिंह” भुल्लर का सामना करने का मौका दिया गया था, लेकिन अब बिल्कुल भी ऐसा नहीं है।

इटैलियन फाइटर को ONE: DAWN OF HEROES पर भारतीय स्टार का ONE Championship में स्वागत करने का मौका दिया गया था, जो हैवीवेट मुकाबला था, लेकिन सेलिरी बाउट शुरू होने कुछ घंटों पहले गंभीर रूप से बीमार हो गए।

यह एक ऐसी बाउट होने वाली थी जिसने The Home Of Martial Arts के दो सबसे शक्तिशाली एथलीटों से बेहतरीन एक्शन दिखाए जाने का वादा किया था। उस दौरान 36-वर्षीय फाइटर इसे जीतने के लिए भी बेताब थे, लेकिन उनके पास इसे छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।



उन्होंने बताया कि वह एक भयानक अनुभव था। उन्हें अपने पैर में एक सख्त स्टैफ़ संक्रमण से जूझना पड़ा था। बाउट छोड़ने के बाद वह बहुत टूटे हुए व दुखी महसूस कर रहे थे। उस दौरान वह एक पैर से भी लड़ना चाहते थे, लेकिन इस स्तर पर यदि आप शत प्रतिशत फिट नहीं होते हैं तो फाइट में नहीं उतर सकते हैं।

वह फाइट के लिए पूरी तरह से तैयार थे, लेकिन किश्मत उनके साथ नहीं थी। दोनों पुरुषों ने जितनी जल्दी हो सके वापस जाने की कसम खाई, और उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि उनकी बाउट मार्शल आर्ट्स इतिहास के सबसे बड़े शो ONE: CENTURY PART II के दूसरे भाग के मुख्य कार्ड के लिए पुनर्निर्धारित की गई थी।

रयोगोकू कोकुगिकन में प्रतिस्पर्धा करने के अवसर ने सेरिली की निराशा के लिए मदद की क्योंकि उन्होंने हमेशा जापान जाने की महत्वाकांक्षाओं को दूर किया है।

उन्होंने कहा कि इस कार्ड पर फाइट करना वो भी टोक्यो में, उनका बड़ा सपना है। वह हमेशा जापानी फाइट संस्कृति और फाइट के प्रति उनके समर्पण पर मोहित रहे हैं।

जब “द हैमर” पहली बार प्रशिक्षण शिविर में थे, तो उसने भविष्यवाणी की थी कि वह अपने आक्रामक हमले के साथ अपने प्रतिद्वंद्वी के लिए कई समस्याओं का कारण बन सकते है।

अभी भी उनका दृष्टिकोण बदलने की संभावना नहीं है, भले ही “सिंह” का मानना ​​है कि यह उन्हें अपने ओलंपिक कुश्ती कौशल को लागू करने और “अपनी इच्छा को तोड़ने” का अवसर देगा। सेरिली को भविष्यवाणियां करना पसंद नहीं है, लेकिन उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि यह बाउट 13 अक्टूबर को होगी।

केज वारियर्स हैवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ने कहा कि आइए देखें कि क्या वह ऐसा कर सकते हैं। हालाँकि, एक बात है कि वह भविष्यवाणी करने में प्रसन्न है, और वह यह है कि प्रशंसक जब लाइट्स के नीचे पहुंचेंगे तो वो अपनी आँखें सर्किल से बाहर नहीं ले जा सकेंगे।

हैमर टीम और ग्लोरिया फाइट सेंटर के प्रतिनिधि अपने प्रतिद्वंद्वी से मिलने के लिए तैयार हैं, और उन्हें भुल्लर से भी यही उम्मीद है।

 

century_tokyo_logo.png

ONE: CENTURY | ONE Championship का 100 वां लाइव इवेंट | टिकट खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

  • यूएसए में PART I 12 अक्टूबर को 8 ईएसटी पर और PART II 13 अक्टूबर को सुबह 4 बजे ईएसटी पर देखें
  • भारत में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 5:30 बजे IST और PART II 1:30 बजे IST पर देखें
  • जापान में PART I को 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजे JST और PART II को शाम 5 बजे JST में देखें
  • इंडोनेशिया में PART I को 13 अक्टूबर को सुबह 7 बजे WIB और PART II 3pm WIB पर देखें
  • सिंगापुर में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे एसजीटी और PART II 4 बजे एसजीटी पर देखें
  • फिलीपिंस में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे पीएचटी और PART II 4 बजे पीएचटी पर देखें

ONE: CENTURY इतिहास की सबसे बड़ी विश्व चैम्पियनशिप मार्शल आर्ट प्रतियोगिता है जिसमें 28 विश्व चैंपियनशिप विभिन्न मार्शल आर्ट शैलियों का प्रदर्शन करेंगे। इतिहास में किसी भी संगठन ने कभी भी एक ही दिन में दो पूर्ण पैमाने पर विश्व चैम्पियनशिप इवेंट आयोजित नहीं किए हैं।

13 अक्टूबर को जापान के टोक्यो में प्रसिद्ध रोयोगोकू कोकूगिकन में कई वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों, वर्ल्ड ग्रां प्रिक्स चैंपियनशिप फाइनल की एक तिकड़ी और कई वर्ल्ड चैंपियन बनाम वर्ल्ड चैंपियन मैच लाने के साथ The Home Of Martial Arts नई जमीन पर दस्तक देगा।

न्यूज़ में और

Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19