अपने डेब्यू मैच में लोमन ने सादुलेव को फिनिश किया

StephenLoman YusupSaadulaev 1920X1280 WINTERWARRIORSII 40

स्टीफन “द स्नाइपर” लोमन ने अपने ONE Championship डेब्यू में शानदार प्रदर्शन कर पूरे बेंटमवेट डिविजन को सावधान कर दिया है।

इस मैच से पहले फिलीपीनो एथलीट 8 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे थे और अब शुक्रवार, 17 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS II में उन्होंने #3 रैंक के कंटेंडर युसुप सादुलेव को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हरा दिया है।

StephenLoman YusupSaadulaev 1920X1280 WINTERWARRIORSII 25

साउथपॉ (बाएं हाथ के) फाइटर्स ने शुरुआत से ही आक्रामक तरीके से अटैक करने की रणनीति अपनाई। लोमन ने अपनी ठोड़ी को दायें कंधे के पीछे छिपाया हुआ था क्योंकि सादुलेव के लेफ्ट हैंड सटीक निशाने पर लैंड हो रहे थे।

लोमन ने शॉट्स का प्रभाव झेलने के दौरान अटैक करने की कोशिश की, लेकिन अपने विरोधी से दूर रहने के कारण उनके पंच मिस हो रहे थे। मगर 2 स्ट्रेट लेफ्ट हैंड्स के लैंड होने के बाद “द स्नाइपर” ने वापसी की।

सादुलेव ने 2 लेफ्ट हैंड्स लगाकर जवाबी हमला किया, जिनमें से दूसरा Team Lakay के स्टार के सिर पर जाकर लैंड हुआ।

StephenLoman YusupSaadulaev 1920X1280 WINTERWARRIORSII 18

मैच को शुरू हुए ढाई मिनट हुए थे, लेकिन अभी तक रूसी एथलीट ने टेकडाउन का प्रयास नहीं किया था। दूसरी ओर, लोमन दिखाना चाहते थे कि Team Lakay के एथलीट्स का ग्राउंड गेम भी अच्छा है, मगर उन्हें मजबूरन स्टैंड-अप फाइटिंग करनी पड़ रही थी।

हुक्स लगे, पैरों पर अटैक हुआ और दोनों ओर से फेक मूव्स की कोशिश हुई, लेकिन दोनों में से किसी को सफलता हाथ नहीं लगी। इस बीच सादुलेव ने लोमन की लो किक को पकड़कर स्ट्रेट लेफ्ट लगाया, जिससे फिलीपीनो एथलीट नीचे जा गिरे, लेकिन अगले ही पल खड़े भी हो गए।

लोमन ने बहुत तेजी के साथ सादुलेव को लेफ्ट हैंड लगाया। रूसी स्टार लड़खड़ाने लगे थे, वहीं फिलीपीनो स्टार ने मौके का फायदा उठाकर कई स्ट्रेट पंचों को लैंड करवाया।

StephenLoman YusupSaadulaev 1920X1280 WINTERWARRIORSII 30

लोमन पीछे हटे, रूसी स्टार ने स्ट्राइक लगाने की कोशिश की, लेकिन उसी पल “द स्नाइपर” ने सादुलेव को चौंकाते हुए लेफ्ट हुक लगाया।

सादुलेव कमर के बल नीचे जा गिरे, फिलीपीनो स्टार ने मौके का फायदा उठाकर 2 पंच लगाए और आखिरकार रेफरी ने पहले राउंड में 4 मिनट 9 सेकंड पर फाइट को समाप्त घोषित कर दिया।

इस जीत के साथ लोमन का रिकॉर्ड 15-2 का हो गया है और ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल के बेहद करीब पहुंच गए हैं। मगर ये 2022 में पता चलेगा कि उन्हें टाइटल शॉट बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस के खिलाफ मिल सकता है या #1 रैंक के कंटेंडर जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर के खिलाफ।

StephenLoman YusupSaadulaev 1920X1280 WINTERWARRIORSII 41

ये भी पढ़ें: ONE: WINTER WARRIORS II – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

twobouts
Anatoly Malykhin Oumar Kane ONE 169 40 scaled
rodtak
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 3
Chatpichit Tubtimthong OFF144 1920X1280 scaled
Nazareth Lalthazuala Masaki Suzuki ONE Friday Fights 135 4
Allycia Hellen Rodrigues Johanna Persson ONE Fight Night 33 7 scaled
Sangarthit Looksaikongdin Suablack Tor Pran49 ONE Friday Fights 114 48 scaled
collage 1
leefabio
Pawel Jaworski 1200X800
yodging