क्वोन वोन इल ने दूसरे राउंड में बॉडी शॉट लगाकर बेलिंगोन को ढेर किया

KevinBelingon KwonWonIl 1920X1280 WINTERWARRIORSII 36

“प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल ने शुक्रवार, 17 दिसंबर को #2 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर को एक ताबड़तोड़ लिवर शॉट के प्रभाव से नॉकआउट कर पूरे डिविजन को फिर से सावधान कर दिया है।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए ONE: WINTER WARRIORS II में इससे पहले बेंटमवेट डिविजन के ही मुकाबले में स्टीफन “द स्नाइपर” लोमन ने युसुप सादुलेव को हराया, लेकिन उनके साथी और पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन को को-मेन इवेंट में क्वोन के हाथों नॉकआउट हार झेलनी पड़ी।

KevinBelingon KwonWonIl 1920X1280 WINTERWARRIORSII 46

शुरुआती राउंड ने दक्षिण कोरियाई स्टार ने पंच और किक्स लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को सर्कल वॉल की तरफ धकेला और लगातार दबाव बनाना जारी रखा। बैकफुट पर रहते हुए “द सायलेन्सर” ने अपने से लंबे विरोधी के खिलाफ स्पिनिंग वुशु किक्स लगाईं।

बेलिंगोन ने अपने फुटवर्क का इस्तेमाल कर सर्कल वॉल से दूर हटे, लेकिन क्वोन साये की तरह उनका पीछा कर रहे थे। फिलीपीनो स्टार ने कोरियाई एथलीट को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन “प्रीटी बॉय” सुधरा हुआ टेकडाउन डिफेंस दिखाते हुए पैरों पर बने रहे।

टेकडाउन को नाकामयाब करने की वजह से उनके आत्मविश्वास में इजाफा हुआ। उन्होंने किक लगाई, लेकिन “द सायलेन्सर” ने उनकी टांग पकड़कर मैट पर गिरा दिया।

KevinBelingon KwonWonIl 1920X1280 WINTERWARRIORSII 14

बेलिंगोन, क्वोन को ज्यादा देर नहीं नीचे नहीं रख पाए। दक्षिण कोरियाई फाइटर खड़े हुए और अपने प्रतिद्वंदी पर एक के बाद एक पंचों से कामयाबी के साथ वार किया।

उनके प्रहारों का जवाबी हमला देकर बेलिंगोन ने कोशिश की। उनके प्रयास को “प्रीटी बॉय” ने विफल कर दिया। लेकिन “द सायलेन्सर” निशाना ढूंढने में कामयाब रहे।

उन्होंने राउंड के आखिरी मिनट में 26 वर्षीय स्टार के साथ एक दूसरे पर पंचों से ताबड़तोड़ वार किए, जिनकी झलक उनके चेहरों पर साफ देखी जा सकती थी।

KevinBelingon KwonWonIl 1920X1280 WINTERWARRIORSII 52

दूसरे राउंड के साथ भी दोनों बेंटमवेट एथलीट्स ने एक्शन जारी रखा। बेलिंगोन ने क्वोन के सिर और शरीर पर राइट हैंड्स से वार किया, लेकिन दक्षिण कोरियाई एथलीट ने अपने अटैक में मिश्रण करते हुए लो और हाई किक्स, स्ट्रेट पंच, अपरकट्स और फिर मैच खत्म कर देने वाला प्रहार किया।

जैसे ही “द सायलेन्सर” एक खतरनाक ओवरहैंड राइट लगाने के लिए आगे बढ़े, क्वोन ने बाईं तरफ झुककर पूर्व वर्ल्ड चैंपियन की पसलियों पर जोरदार वार किया।

लिवर पर पंच लगते ही बेलिंगोन दर्द से कराहते हुए नीचे बैठ गए और दूसरे राउंड के 52 सेकंड पर रेफरी जस्टिन ब्राउन ने मैच को समाप्त घोषित कर दिया।

KevinBelingon KwonWonIl 1920X1280 WINTERWARRIORSII 27

इस जीत के बाद क्वोन का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 11-3 का हो गया है और वो जल्द ही टॉप 5 बेंटमवेट कंटेंडर्स की रैंकिंग्स में जगह बना सकते हैं।

इसके अलावा उन्हें 2022 में ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस और #1 रैंक के कंटेंडर जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर के मैच के विजेता के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल फाइट भी हासिल हो सकती है।

ये भी पढ़ें: ONE: WINTER WARRIORS II – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled