नोंग-ओ को हराकर एक नए युग की शुरुआत करना चाहते हैं निको कैरिलो

Nico Carrillo Furkan Karabag ONE Friday Fights 13 56

निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो को ऐसा लगता है कि वो मॉय थाई की दुनिया में इतिहास रचने के कगार पर हैं।

इस शुक्रवार, 22 दिसंबर को उभरते स्कॉटिश स्टार इस खेल के सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक नोंग-ओ हामा से मुकाबला करेंगे। ONE Friday Fights 46: Tawanchai vs. Superbon में होने वाले इस मुकाबले में वो पूर्व बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के सामने खुद को साबित करने के लिए उत्सुक हैं।

कैरिलो के लिए ये पहले से ही एक अविश्वसनीय वर्ष रहा है, जिन्होंने ONE Friday Fights में तकनीकी नॉकआउट (TKO) से दो प्रभावशाली जीत अर्जित कर ONE Championship के साथ छह अंकों की राशि का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।

वर्तमान में वो बेंटमवेट मॉय थाई रैंकिंग्स पर #5 रैंक पर बने हुए हैं और उनका लक्ष्य शीर्ष पर पहुंचने का है, जिसकी शुरुआत थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में #1 रैंक के कंटेंडर के खिलाफ फाइट से होगी।

25 वर्षीय एथलीट ने अपनी वापसी से पहले onefc.com से बात की:

“जब (ONE ने) नोंग-ओ के साथ मैच का मौका दिया तो मैं बहुत उत्साहित था। मैंने सोचा था कि वो शायद पहले मुझे सैमापेच फेयरटेक्स या फिलिपे लोबो के रूप में प्रतिद्वंदी देंगे। पहले वो फाइट, फिर शायद वर्ल्ड टाइटल मुकाबले से पहले एक और फाइट, लेकिन मैं नोंग-ओ से लड़ने के अवसर पर कूद पड़ा।

“विशेष रूप से उनकी एक खराब नॉकआउट हार (जोनाथन हैगर्टी के खिलाफ) के बाद। अब उनकी उम्र में मुझे नहीं लगता कि वो इतनी अच्छी तरह से उबर सकते हैं इसलिए शायद उनसे लड़ने का ये सबसे अच्छा समय है। फिर अगले साल वर्ल्ड चैंपियन बनने के तैयारी शुरू होगी।” 

इस साल की शुरुआत में हैगर्टी से हारने से पहले तक नोंग-ओ ने बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन पर मजबूत पकड़ बना रखी थी। थाई दिग्गज लगातार पांच नॉकआउट के साथ ONE में 10-0 का रिकॉर्ड बना चुके थे, जिससे उनकी महानता की पुष्टि हो गई थी।

अपनी उस हार के बावजूद नोंग-ओ को विश्वास है कि अभी भी उनमें उच्च स्तर पर फाइट करने की क्षमता बरकरार है और कैरिलो जानते हैं कि शुक्रवार को यहां जीत उन्हें अविश्वसनीय प्रतिष्ठा और डिविजन में आगे बड़े अवसर भी दिलाएगी।

ये स्कॉटिश सनसनी मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हैगर्टी के साथ मैच पर नजर गड़ाए हुए हैं, जिससे उन्हें ये दिखाने का मौका मिलेगा कि वो “द आर्ट ऑफ 8 लिंब्स” के खेल में सर्वश्रेष्ठ गैर-थाई एथलीट हैं।

कैरिलो ने कहा: 

“इस फाइट बहुत बड़ी है। बहुत से लोग इस तरह की फाइट में शायद इस मानसिकता के साथ उतरेंगे कि, ‘मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है, ये आखिर नोंग-ओ हैं।’ लेकिन मेरी मानसिकता ये नहीं है। मेरे पास खोने के लिए सब कुछ है। क्योंकि ये सांप-सीढ़ी के खेल जैसा है। अगर आप एक फाइट हार जाते हैं तो आपको फिर से शीर्ष पर पहुंचने के लिए नीचे से शुरुआत करनी पड़ेगी।

“नोंग-ओ को हराने से मैं यकीनन हैगर्टी के अलावा अब तक के सबसे अच्छे विदेशी मॉय थाई फाइटर्स में से एक के रूप में जाना जाऊंगा। फिर उनसे एक फाइट ये साबित कर देगी कि हम दोनों में से सर्वश्रेष्ठ विदेशी मॉय थाई फाइटर कौन है? मैं या फिर हैगर्टी?

“और मैं अभी नोंग-ओ के खिलाफ मैच से आगे नहीं देख रहा हूं क्योंकि मुझे पता है कि मेरे सामने एक बड़ी चुनौती है, लेकिन जिस दिन मैंने ONE Championship के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, तब से मेरे दिमाग में गोल्ड बेल्ट जीतने का लक्ष्य है।” 

कैरिलो नोंग-ओ की प्रशंसा करते हैं, लेकिन उनके पास जीत की योजना भी है

नोंग-ओ ने आठ ONE वर्ल्ड टाइटल जीत केवल संयोग से हासिल नहीं की हैं और न ही उनका Lumpinee Stadium और Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल्स जीतना एक आकस्मिक घटना थी।

37 वर्षीय एथलीट “द आर्ट ऑफ 8 लिंब्स” के खेल में अब तक के सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स में से एक हैं और निको कैरिलो उनके कौशल और अनुभव के उस स्तर को खारिज नहीं कर रहे हैं।

फिर भी, इस उभरते हुए स्कॉटिश स्ट्राइकर को पता है कि कोई भी व्यक्ति अचूक नहीं है और उन्होंने ONE Friday Fights 46 में अपने विरोधी की कमजोरियों पर निशाना साधने की योजना बनाई है।

कैरिलो ने बताया: 

“उनको अपनी लय हासिल करने देना शायद उनकी सबसे बड़ी ताकत है। आप अगर एक बार उन्हें आगे बढ़ने देते हैं तो उन्हें रोकना काफी कठिन होता है। पिछले एक या दो दशक में वो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ आईक्यू वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। वो एक अद्भुत पंचर, किकर, सब कुछ है। वो निपुण हैं। वो शानदार हैं।

“मैंने जो विश्लेषण किया है, उसके अनुसार उनकी कमजोरियां ये है कि जब वो झुकते हैं तो उनके हाथ नीचे गिर जाते हैं। जब वो मुक्के खा रहे होते हैं तो वो उन शॉट्स के रास्ते से हटने की कोशिश नहीं करते हैं, वो बस उनके खत्म होने का इंतज़ार करते हैं ताकि अपने प्रहार कर सकें। फिर जब वो ऐसा करते हैं, तो अपने हाथ नीचे करके झपटते हैं, ऐसी बहुत सारी छोटी चीजें हैं जिनका 22 दिसंबर को मैं निश्चित तौर पर फायदा उठाऊंगा।” 

कैरिलो अपने आप में एक कुशल फाइटर हैं, जिनके पास विनाशकारी बॉक्सिंग और दमदार किक्स मौजूद हैं जो किसी भी प्रतिद्वंदी के लिए समस्या पैदा कर सकती है। इसके अलावा वो नोंग-ओ के खिलाफ अपने शारीरिक और मानसिक गुणों को सामने लाएंगे।

“किंग ऑफ द नॉर्थ” को उम्मीद है कि इस घमासान में वो बेहतर एथलीट होंगे और उनकी जीत की चाह उन्हें अपने दिग्गज विरोधी को हरा पाने में सक्षम होगी।

कैरिलो ने आगे कहा: 

“मेरा मानना ​​है कि आकार निश्चित रूप से अंतर पैदा करेगा। लेकिन केवल आकार ही नहीं, ताकत और शक्ति भी। ये केवल मेरे आकार से नहीं आता है। ये पिछले पांच या छह वर्षों से मेरे द्वारा विस्फोटक प्रशिक्षण से आया है। इसलिए मैं इस भार वर्ग में इतना विस्फोटक और शक्तिशाली हो सकता हूं।

“एक और कारक ये होगा कि मैं उम्र में उनसे छोटा हूं, मुझे अधिक भूख लगती है। नोंग-ओ ने पहले ही सब कुछ हासिल कर चुके हैं। उसके पास पहले से ही बेल्ट, धन, प्रसिद्धि सब कुछ है। मेरा मानना ​​है कि अब समय आ गया है कि वो किसी युवा, भूखे व्यक्ति को मशाल सौंपें, जो टाइटल शॉट का अधिक हकदार हो।” 

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25