जैकब स्मिथ ने माना कि ONE 169 में रोडटंग के साथ रीमैच के लिए पूरी तरह से तैयार

Jacob Smith Denis Puric ONE Fight Night 21 18

जैकब स्मिथ ने माना कि रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन ने पहले मैच में उन पर दबदबा बनाया था और वो रीमैच में अलग नजर आएंगे।

ब्रिटिश स्टार शनिवार, 9 नवंबर को होने वाले ONE 169: Malykhin vs. Reug Reug में रोडटंग को ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करेंगे।

स्मिथ ने उस मैच के बाद से अच्छा प्रदर्शन किया और डिविजन में तीसरी रैंक अपने नाम की।

उन्होंने onefc.com को इस अनुभव के बारे में विस्तार से बताया:

“पिछली बार उनके लिए आसान जीत रही। वो पूरे मैच के दौरान मुझसे दो कदम आगे रहे। मुझे नहीं लगता कि मैं उस दिन इससे ज्यादा कुछ कर सकता था। वो दो साल पहले ONE Championship में मेरी पहली फाइट थी। वो 4-औंस के ग्लव्स में मेरी पहली फाइट थी।

“ये शीर्ष स्तर पर मेरी पहली फाइट थी और वो भी इतने बड़े मॉय थाई फाइटर के खिलाफ तो ये कठिन था।”

उस हार के बावजूद, स्मिथ ने अपनी सहनशक्ति की वजह से ढेर सारे फैंस बनाए और लगातार वार के बदले पलटवार करते रहे।

32 वर्षीय स्टार अब स्किल्स को अलग स्तर पर लेकर जाना चाहते हैं। वो जानते हैं कि उन्हें बड़े प्रतिद्वंदियों के खिलाफ सूझबूझ के साथ उतरना होगा:

“तब से लेकर अब तक हम दोनों में सुधार हुआ है। तब सिर्फ इसी बात पर निर्भर था कि मैं कितना मजबूत हूं, खड़े होकर स्ट्राइक करने की वजह से उनके जाल में फंस गया।

“मैंने उस फाइट से काफी कुछ सीखा और अब अपने स्टाइल में ढाला है। मुझे लगता है कि इस बार मैं उन्हें हरा दूंगा।”

ग्लोबल स्टेज पर करीब ढाई साल के अनुभव के बाद स्मिथ पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि वो अपने आलोचकों को करारा जवाब देंगे, जो मानते हैं कि ONE 169 में नतीजा पहले जैसा होगा।

उन्होंने कहा: 

“मैं अब सब कुछ पहले से बेहतर कर सकता हूं। मैं हर चीज में बेहतर हूं। मेरी फाइट आईक्यू और बाकी स्किल्स में बहुत सुधार हुआ है। मैं ONE में कई बार फाइट कर चुका हूं तो अब आदी हो गया हूं। और इसके लिए तैयार हूं।”

अपने परिवार का जीवन बदलने के लिए फाइट कर रहे हैं जैकब स्मिथ

जैकब स्मिथ खुद को दो चीजों से परिभाषित करते हैं: एक फाइटर और एक पारिवारिक व्यक्ति।

उनका जीवन इन जिम्मेदारियों के इर्द-गिर्द घूमता है और यही उन्हें रोडटंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ मैच के लिए प्रेरित कर रही हैं।

ONE 169 में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीतना उनके लिए बहुत बड़ी बात होगी और ये उनके परिवार के जीवन को बदल सकती है।

उन्होंने समझाया:

“मैं हर दिन उठता हूं क्योंकि मैं एक फाइटर हूं और मुझे हर फाइट जीतनी है। वर्ल्ड टाइटल जीतना बहुत बड़ी बात होगी। ये मेरे बच्चों की जिंदगी बदल सकता है। मैं इसी के बारे में सोचकर हर दिन उठता हूं। मैं हर दिन कड़ी मेहनत करता हूं।”

स्मिथ जानते हैं कि उनका सामने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर्स में से एक से होने जा रहे हैं और वो इसके लिए किसी तरह की भविष्यवाणी नहीं करेंगे।

लेकिन वो खुद में किए गए बदलाव के प्रति सकारात्मक हैं और मानते हैं कि ये करियर बदलने वाली जीत में मदद करेगा:

“देखते हैं कि ये फाइट कैसी जाती है। मुझे लगता है कि पांच राउंड से मुझे फायदा होगा। मैं फिट हूं और बाद के राउंड में मजबूती से आता हूं। रोडटंग भी ऐसे ही हैं, लेकिन मैं जानता हूं कि मैं जीत के लिए फाइट में उतरूंगा।”

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35