मोहम्मद यूनेस रबाह के साथ रीमैच के लिए सैमापेच तैयार – ‘उन्होंने मेरे साथ जो किया, मैं उसका बदला लेना चाहता हूं’

Mohamed Younes Rabah Saemapetch Fairtex ONE Fight Night 17 15 scaled

सैमापेच फेयरटेक्स ONE Fight Night 19: Haggerty vs. Lobo में मोहम्मद यूनेस रबाह के साथ अपनी दूसरी फाइट से पहले काफी उत्साहित हैं।

थाई स्टार को दिसंबर में हुए ONE Fight Night 17 में रबाह से मिली नॉकआउट हार पूरी तरह से उचित नहीं लगी और जब वे थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में फिर से मिलेंगे तो वो बदला लेने के लिए तैयार हैं।

अल्जीरियाई सनसनी के साथ तुरंत दोबारा मैच की मांग करने के बाद #4 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर ने शनिवार, 17 फरवरी को अमेरिकी प्राइमटाइम के दौरान पासा पलटने के लिए कड़ी मेहनत की है।

सैमापेच ने onefc.com को बताया: 

“मैंने ONE Championship से मोहम्मद के साथ रीमैच की विनती की। और जब उन्होंने हां भारी तो मैंने प्रशिक्षण शुरू कर दिया। मैं दो महीने से अधिक समय से ट्रेनिंग कर रहा हूं।

“मैं वास्तव में उत्साहित हूं क्योंकि पिछली फाइट में उन्होंने मेरे साथ जो किया, मैं उसका बदला लेना चाहता हूं। वो फाइट बहुत जल्दी खत्म हो गई।”

सैमापेच के लिए कुछ ऐसे महत्वपूर्ण पहलू थे, जिसकी वजह से उन्हें रबाह से हार पूरी तरह कबूल नहीं हुई।

शुरुआत में उन्हें #3 रैंक के कंटेंडर फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो से रीमैच करना था, लेकिन ब्राजीलियाई एथलीट चोट के कारण पीछे हट गए और रबाह ने 150-पाउंड कैचवेट के लिए कदम रखा। हालांकि, अपना डेब्यू कर रहे फाइटर ने वेट मिस कर दिया (अपने वजन को तय सीमा में ना रख पाना) इसलिए 151.75-पाउंड कैचवेट मुकाबले पर सहमति बनी।

फिर फाइट के दौरान रबाह ने तीसरे राउंड में सैमापेच को गिराने के बाद उनके सिर पर एक अतिरिक्त घुटना मारा। जिसके बाद थाई स्ट्राइकर मुकाबले को जारी नहीं रख सके और रबाह ने नॉकआउट से जीत हासिल की। हालांकि, कुछ लोगों का मानना ​​था कि अंतिम स्ट्राइक को अवैध माना जाना चाहिए था।

सैमापेच ने हाल ही में पूरी स्थिति की समीक्षा की:

“मैं किसी के भी खिलाफ लड़ने के लिए तैयार था। यहां तक ​​कि जब उन्होंने मुझसे (150 पाउंड) में लड़ने के लिए कहा, जबकि मेरा प्राकृतिक वजन (145 पाउंड) है तो भी मुझे कोई आपत्ति नहीं थी। लेकिन जब मुकाबले का दिन आया तो मेरे प्रतिद्वंदी वजन सीमा से बाहर थे। इसलिए मैं कई पहलुओं में नुकसान में था।

“मैं निराश और दुखी था कि मुझे नीचे गिरा दिया गया और जब मैं नीचे था तो मेरे चेहरे पर घुटना मारा गया। और फिर भी उन्हें मैच का विजेता घोषित कर दिया गया। इसलिए मैं दोबारा मैच लड़ना चाहता हूं।

“उस समय मुझे रेफरी के फैसले का सम्मान करना पड़ा। अगर उन्हें यकीन था कि मैं मैच हार गया हूं तो मुझे अपनी हार स्वीकार करनी ही थी। अब मैं उस विवाद को खत्म करना चाहता हूं। मैं जीतूं या हारूं, मैं फैंस के लिए इस अस्पष्टता को दूर कर दूंगा।” 

सैमापेच वर्ल्ड टाइटल के लिए एक और कोशिश करना चाहते हैं

सैमापेच फेयरटेक्स 2018 में अपना डेब्यू करने के बाद से ONE के बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन में टॉप प्रतियोगियों में से एक रहे हैं।

पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने कई विशिष्ट नामों को हराया है, लेकिन 2019 में नोंग-ओ हामा से ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल हारने के बाद उन्हें कई उतार-चढ़ाव वाले परिणामों का सामना करना पड़ा है। अब इस अनुभवी फाइटर को बेल्ट के लिए एक और मौका हासिल करने के लिए जीत की लय की जरूरत है।

सैमपेच के पास मोहम्मद यूनेस रबाह को हराने के लिए पहले से ही काफी प्रेरित हैं और डिविजन के शीर्ष पर बने रहने की उनकी इच्छा से ये और भी बढ़ गया है:

“ये रीमैच मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं फैंस को ये साबित करना चाहता हूं कि मैं अब भी वही सैमापेच हूं।

“चूंकि मैं रबाह को पिछली फाइट से जानता हूं, मुझे पता है कि मैं उन्हें कैसे संभालूंगा। मैंने उन्हें रिंग में आश्चर्यचकित करने के लिए कई तरकीबें तैयार की हैं।

“मैं विभिन्न प्रकार के हथियारों का उपयोग करूंगा। मैं और अधिक कुशलता के साथ लडूंगा। मैं निश्चित रूप से इस बार उतावलापन या लापरवाही नहीं बरतूंगा।” 

रबाह से बदला लेने के लिए सैमापेच ने कड़ी ट्रेनिंग की है। अब उन्हें रिंग में इसे अभ्यास में लाने की जरूरत है।

हिसाब बराबर करने के लिए उत्सुक थाई स्टार ने अपने प्रतिद्वंदी के लिए एक संदेश के साथ समापन किया:

“मोहम्मद, मैं आपसे 17 फरवरी को अपनी हार का बदला लूंगा। मैं एक ही गलती दो बार नहीं करूंगा।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.