जिहिन राडज़ुआन ONE Fight Night 40 में गैब्रियला फुजीमोटो के डेब्यू को बिगाड़ने के लिए तैयार – ‘मुझे इस जीत की सख्त जरूरत’

Jihin Radzuan Chihiro Sawada ONE Fight Night 20 6 scaled

मलेशिया की जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन ONE Championship के ग्लोबल स्टेज पर वापसी कर रही हैं और वो दिखाने के लिए उत्सुक हैं कि हाल ही में आई हार अस्थाई हैं।

27 वर्षीय स्टार का सामना अपराजित ब्राजीलियाई फाइटर गैब्रियला “गाबी” फुजीमोटो से ONE Fight Night 40: Buntan vs. Hemetsberger II के एटमवेट MMA मुकाबले में होगा। इस इवेंट का लाइव प्रसारण शनिवार, 14 फरवरी को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से किया जाएगा।

वुशु वर्ल्ड चैंपियन जिहिन को आखिरी जीत ONE Friday Fights 35 में जेनेलिन ओलसिम के खिलाफ हासिल हुई थी।

तब से “शैडो कैट” को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा। इन हार ने उन्हें खुद में सुधार करने और जीत की भूख के साथ लौटने पर मजबूर कर दिया।

उन्होंने अगली फाइट से पहले अपनी प्रतिद्वंदी के बारे में बताया:

“मैंने उनकी कुछ फाइट्स देखी हैं और मेरा मानना है कि वो एक ऑल-राउंड फाइटर हैं। वो अपराजित भी हैं। 7-0। मुझे लगता है कि वो स्ट्राइकर ज्यादा हैं, लेकिन मैं उनके ग्रैपलिंग गेम को हल्के में नहीं ले रही। मुझे लगता है कि ये एक बहुत रोमांचक मुकाबला होगा।”

लेकिन जिहिन का कोई इरादा नहीं है कि वो अपनी विरोधी के लिए सफलता की सीढ़ी बनें।

खुद को जीत की पटरी पर लौटाने लिए उन्होंने सिंगापुर के Foxgloves Fight Gym में अपना ट्रेनिंग कैंप लगाया है, जो कि मलेशिया के जोहोर बाहरु में उनके घर के काफी करीब है।

ट्रेनिंग कैंप के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा:

“इस कैंप के लिए मैंने अपनी स्ट्राइकिंग के तकनीकी पहलुओं पर ज्यादा फोकस किया है – कैसे बाहर निकलना है, कब अंदर आना है और कैसे कई एंगल्स पर काम करना है। आप सभी इसे 14 फरवरी को देखेंगे।

“फाइट कैंप के साथ इस तैयारी में मैं शानदार महसूस कर रही हूं। मैं अपने वजन और बाकी सब चीजों को लेकर भी अच्छा महसूस कर रही हूं।”

सुधार के अलावा जिहिन का लक्ष्य खुद को लगातार हार के दलदल से निकालते हुए विमेंस एटमवेट MMA डिविजन की टॉप स्टार्स में से एक के रूप में साबित करना है।

और अगर उन्हें इसके लिए फुजीमोटो के जन्मदिन को भी खराब करना पड़े तो भी कोई परेशानी नहीं है

मलेशियाई स्टार ने कहा:

“मैं सचमुच इस फाइट में खुद को साबित करना चाहती हूं। मैं बहुत आत्मविश्वास महसूस कर रही हूं। हर एक बार मैं रिंग में वही आत्मविश्वास लाती हूं। लेकिन हम देखेंगे कि रिंग में क्या होने वाला है।

“इस बार अलग होगा। मुझे लगता है कि फैंस मेरी स्ट्राइकिंग और हर चीज में एक बड़े और महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। मैं रिंग में सब कुछ छोड़ने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हूं।”

जिहिन ने फुजीमोटो के खिलाफ अपनी बढ़त गिनाईं

एक तरफ जिहिन राडज़ुआन ब्राजीलियाई प्रतिद्वंदी गैब्रियला से मिलने वाली चुनौती और बेदाग रिकॉर्ड से पूरी तरह वाकिफ हैं, दूसरी तरफ वो जानती हैं कि ONE Fight Night 40 में क्या चीज निर्णायक साबित होगी।

मलेशियाई स्टार को संगठन में मुकाबला करने का बहुत अनुभव हैं। वहीं फुजीमोटो पहली बार ONE की रिंग में MMA नियमों के तहत मुकाबले करेंगी।

जिहिन ने समझाया:

“मैं अभी काफी समय से रिंग में MMA फाइट कर रही हूं तो मुझे लगता है कि मेरा रिंग में बेहतर नियंत्रण होगा। रस्सियों के साथ कई नुकसान और फायदे हैं।

“रिंग में रहना केज की जाली में रहने की तरह सख्त नहीं होता तो आप वहां बहुत सारे फायदे खो देते हैं अगर आपकी पीठ रस्सियों पर है। लेकिन जाली पर ये होता है कि आप टेकडाउन या कुछ और के साथ खुद को मुसीबत से बाहर निकाल सकते हैं।”

उन्हें खुद के लिए बढ़त नजर आ रही है। जिहिन को उम्मीद है कि KO Squad की प्रतिनिधि इस फाइट के लिए धमाकेदार अंदाज में उतरेंगी।

दोनों ही फाइटर्स को जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं होगा। फुजीमोटो परफेक्ट डेब्यू की तलाश में होंगी और जन्मदिन पर जीत हासिल करना चाहेंगी। वहीं जोहोर बाहरु निवासी की नजरें करियर की 10वीं जीत पर होंगी।

शैडो कैट ने बताया:

“मुझे इस जीत की सख्त जरूरत है। लेकिन मैं आपको विश्वास दिला सकती हूं, हम दोनों अपना सर्वश्रेष्ठ देने वाली हैं। निश्चित रूप से वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाना चाहती हैं क्योंकि ये उनका डेब्यू है और मैं विजेता के कॉलम में खुद को वापस लाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाना चाहती हूं।”

न्यूज़ में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata