फेटजीजा ONE Fight Night 38 में मार्टिना डॉमिन्कज़ैक के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए तैयार – ‘किसी ने भी गलती की तो नॉकआउट आएगा’

Phetjeeja Lukjaoporongtom Kana Morimoto ONE 172 3 scaled

ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन “द क्वीन” फेटजीजा अब एक बार फिर से Team Mehdi Zatout में शामिल हो गई हैं।

शनिवार, 6 दिसंबर को वो एटमवेट मॉय थाई मैच के लिए वापसी कर ONE Fight Night 38: Andrade vs. Baatarkhuu में मार्टिन डॉमिन्कज़ैक से भिड़ेंगी।

इस इवेंट का लाइव प्रसारण थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से किया जाएगा।

एक जीत उन्हें ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ का अगला चैलेंजर बना सकती है, जिससे वो दो खेलों की चैंपियन बनने के करीब पहुंच जाएंगी।

इस फाइट से पहले 23 वर्षीय सुपरस्टार ने मार्च महीने में हुए ONE 172 में काना “क्रशर क्वीन” मोरिमोटो को हराकर अपने किकबॉक्सिंग खिताब का बचाव किया था।

“द क्वीन” ने अपने करियर की 209वीं जीत के बारे में बताया:

“वो शानदार अहसास था। ये बहुत राहत की बात थी क्योंकि मेरे लिए जापानी प्रतिद्वंदियों के खिलाफ फाइट करना आसान नहीं रहा है। उनका स्टाइल मुश्किल खड़ी कर देता है। और ये भी नहीं पता होता कि वो कौन सा गेम प्लान अमल में लाएंगे। मैं अपनी बेल्ट को डिफेंड कर बहुत खुश थी।”

इस टोक्यो ट्रिप के साथ उन्हें वर्ल्ड टाइटल के बचाव के अलावा भी और कुछ अहम चीज हासिल हुई। इसके जरिए वो अपने पुराने कोच मेहदी ज़टूट के साथ फिर से जुड़ीं।

रिंग के बाहर गलतफहमियों के कारण फेटजीजा 2024 में टीम से चली गईं। वो Sor Dechapan Gym का हिस्सा बनीं, लेकिन Team Mehdi Zatout के लिए खास जगह हमेशा उनके दिल में थी।

जब वे जापान में मिले तो पुराने जख्म भरने लगे।

थाई सुपरस्टार ने याद करते हुए बताया:

“जब मैं जापान में फाइट कर रही थी तो मेरी मेहदी से बात हुई। उससे पहले हमारी बात नहीं हुई थी। जब मैंने उन्हें देखा तो उस समय को याद किया, जब हम एक दूसरे का ख्याल रखते थे।

“जब मैं वॉर्म-अप कर रही थी तो मेहदी मेरे पास आए और मुझे पहले की तरह कोचिंग दी। वो मेरी पहले की तरह परवाह करते थे और मुझे सलाह दी।”

इस पल से साफ हो गया कि पूर्व कोच हमेशा उनका भला ही चाहते हैं।

उसके बाद वो अक्टूबर में Team Mehdi Zatout में शामिल हो गईं और ये सबसे सही समय पर हुआ है क्योंकि वो अब दूसरे ONE वर्ल्ड टाइटल की तलाश में हैं।

फेटजीजा ने बताया:

“Team Mehdi Zatout में वैसा ट्रेनिंग सिस्टम है, जिसकी मैं आदी हूं और इसी अधिकतकर समय ट्रेनिंग की है। इसलिए मैंने यहां आकर ट्रेनिंग करने का फैसला लिया।

“सच कहूं तो मुझे इस जगह की बहुत याद आई। यहीं से सब कुछ शुरु हुआ, जहां हम साथ लड़े, संघर्ष किया और जहां मैं चैंपियन बनी।”

फेटजीजा और दो खेलों की सफलता के रास्ते में खड़ी हैं डॉमिन्कज़ैक

फेटजीजा दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला स्ट्राइकर्स में से एक हैं। उन्होंने अनीसा मेक्सेन को हराकर अंतरिम किकबॉक्सिंग खिताब जीता और फिर उसे जेनेट टॉड के खिलाफ यूनिफाई किया।

अब वो दूसरी बेल्ट को हासिल करने का सपना देख रही हैं।

किकबॉक्सिंग क्वीन ने कहा: 

“मेरा सपना ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर दो खेलों की ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना है। मुझे लगता है कि अगर मैंने इस फाइट में अच्छा प्रदर्शन किया तो मुझे एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ के खिलाफ मैच मिल सकता है।”

फेटजीजा भले ही किकबॉक्सिंग में लाजवाब हों, लेकिन उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन मॉय थाई में आता है, जिसे वो सालों से करती आ रही हैं।

किकबॉक्सिंग में आने से पहले उन्होंने ONE Friday Fights के मॉय थाई मैच में 4-0 का रिकॉर्ड बनाया था। अब वो मार्टिना डॉमिन्कज़ैक के खिलाफ खुद को परखने के लिए तैयार हैं।

“द क्वीन” ने कहा:

“बीते दो सालों में मेरी पहली मॉय थाई फाइट होने की वजह से ये मेरे लिए बहुत अहम है। मेरे फैंस मेरे प्रदर्शन को देखने के लिए उत्सुक हैं। मैं मार्टिना को हराने का पूरा प्रयास करूंगी।”

फेटजीजा अच्छी तरह से जानती हैं कि डॉमिन्कज़ैक कितना बड़ा खतरा हैं। पोलिश स्टार का भी प्रयास है कि वो थाई सुपरस्टार को हराकर रोड्रीगेज़ के खिलाफ टाइटल मैच हासिल करेंगे।

लेकिन 6 दिसंबर को इन दोनों में से किसी एक की ही इच्छा पूरी हो पाएगी।

उन्होंने अंत में कहा:

“मार्टिना एक बेहतरीन फाइटर हैं। वो आगे और पीछे जाकर फाइट कर सकती हैं। उनकी ताकत चेहरे पर लगने वाली पुश किक हैं। उनके बाकी हथियार भी काफी खतरनाक हैं क्योंकि वो ताकत के साथ उन्हें लगाती हैं।

“ये फाइट वाकई दिलचस्प होगी। फिनिश के साथ अंत होने का बहुत चांस है क्योंकि वो भी एलिसिया को चैलेंज करना चाहती हैं। मुझे लगता है कि हम दोनों में से किसी ने भी गलती की तो नॉकआउट आएगा।”

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5