जोशुआ पैचीओ ने अपराजित मंसूर मलाचिएव के खिलाफ शानदार वापसी करने की ठानी – ‘मेरे पास उनसे ज्यादा हथियार’

Joshua Pacio Jarred Brooks ONE 164 1920X1280 102

जोशुआ “द पैशन” पैचीओ ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप को पाने के लिए किसी भी टॉप कंटेंडर का सामना करने के लिए तैयार हैं।

डिविजन के ये पूर्व किंग और वर्तमान #1 रैंक के कंटेंडर, जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स के साथ रीमैच पाने की कवायद शुरू करेंगे जब वो ONE Fight Night 15: Le vs. Freymanov में अपराजित #5 रैंक के कंटेंडर मंसूर मलाचिएव से भिड़ेंगे।

पिछले दिसंबर में ब्रूक्स से वर्ल्ड टाइटल हारने के बाद पैचीओ का जज़्बा एक बार फिर जाग उठा है।

अब इस शनिवार, 7 अक्टूबर को वापसी कर फिलीपीनो स्टार ये साबित करना चाहते हैं कि वो टाइटल बेल्ट के लिए अभी भी सबसे खतरनाक चैलेंजर हैं।

थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में उनकी कठिन चुनौती से पहले उन्होंने onefc.com से बात की:

“मैं टॉप 5 में किसी से भी लड़ने के लिए तैयार हूं और चूंकि मंसूर टॉप 5 में हैं, मैं उनसे जरूर फाइट करूंगा।

“मुझे गुस्तावो बलार्ट के खिलाफ फाइट से कोई एतराज़ नहीं है और ना ही हिरोबा मिनोवा के विरुद्ध मैच से आपत्ति है। मैं बोकांग मासूनयाने का सामना करने के लिए भी तैयार था, लेकिन मंसूर ने इस बाउट को स्वीकार किया तो चलिए आगे बढ़ते हैं।”

हालांकि मलाचिएव ने ONE Championship में केवल एक मैच लड़ा है, लेकिन पैचीओ जानते हैं कि वो एक बेहद खतरनाक प्रतिद्वंद्वी है।

दरअसल, रूसी स्टार का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में 11-0 का बेमिसाल रिकॉर्ड है और ONE Fight Night 11 में अपने ONE डेब्यू में उभरते सितारे जेरेमी मिआडो को फिनिश कर डाला था।

उस समय मिआडो लगातार चार नॉकआउट जीत के स्ट्रीक पर थे, लेकिन मलाचिएव ने उन्हें दमदार ग्रैपलिंग से पछाड़ा। पैचीओ उस प्रदर्शन से काफी प्रभावित थे, लेकिन वो इस शनिवार को आने वाले खतरे से भयभीत नहीं हैं।

“द पैशन” ने कहा:

“मुझे लगता है कि (मलाचिएव) दबाव में अच्छा करने वाले फाइटर हैं। हमने ये मिआडो के खिलाफ देखा। जेरेमी ने एक अच्छे क्रॉस से उनको हिट किया था और वो लड़खड़ा गए थे, लेकिन रुके नहीं। वो एक डबल लेग टेकडाउन का प्रयास करते रहे क्योंकि उनका लक्ष्य था मिआडो को कंट्रोल कर उन्हें सबमिट करवाना।

“यहां तक कि Eagle FC (जहां वो एक चैंपियन बने) की फाइट्स में भी वो एक खतरनाक रेसलर थे। वो सबमिशन की श्रृंखलाओं को अंजाम देने में माहिर हैं और निश्चित रूप से एक उच्च स्तरीय ग्रैपलर हैं।

“लेकिन मुझे लगता है कि मैंने डिविजन के सबसे अच्छे रेसलर का सामना किया हुआ है और वो जैरेड ब्रूक्स हैं। इस बात से मुझे मंसूर का सामना करने के लिए और अधिक आत्मविश्वास मिलता है। मेरा विश्वास है कि MMA में उनके मुकाबले मेरे पास उनसे ज्यादा हथियार है।”

ब्रूक्स से हार के बाद पैचीओ ने और अधिक आत्मविश्वास के साथ फाइट की शपथ ली

जैरेड ब्रूक्स के साथ अपने वर्ल्ड टाइटल मुकाबले में हारने के बावजूद, पांच राउंड का वो मुकाबला जोशुआ पैचीओ के लिए एक महत्वपूर्ण सीख रहा।

ये देखते हुए कि अमेरिकी रेसलर के खिलाफ वो मैच कैसा गया, पैचीओ अपनी ताकत पर अधिक ध्यान केंद्रित कर और अधिक आक्रामक गेम प्लान के साथ ONE Fight Night 15 में उतरेंगे।

फिलीपीनो सनसनी को ये पता है कि उन्हें मंसूर मलाचिएव के रेसलिंग और ग्राउंड गेम से बचकर रहना होगा, लेकिन इससे डरने की बजाय वो इस चुनौती के लिए तैयार हैं।

पैचीओ ने बताया:

“जब आप पूछते हैं कि जैरेड ब्रूक्स के खिलाफ उस हार से मैंने क्या सीखा है तो ये केवल कौशल से कहीं अधिक है। इसमें वास्तव में अधिकांश मानसिक पहलू हैं और एक मैच में आत्मविश्वासी होने का महत्व सिखाता है। उस फाइट में मैं बहुत स्थिर हो गया था। मैं बस उनके टेकडाउन और बचाव करने का इंतजार कर रहा था इसलिए मैं बेहद सीमित हो गया था।

“अगर मैं मलाचिएव के टेकडाउन को रोक सकूं तो बहुत बढ़िया होगा। लेकिन अगर मैं ऐसा नहीं कर पाता तो मुझे पता है कि मुझे क्या करना है। वो सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है। यदि आप अपने आप से बार-बार कहते रहेंगे कि, ‘टेकडाउन मत होने देना, टेकडाउन मत होने देना’ तो कुछ नहीं होगा।

“सबसे महत्वपूर्ण बात ये जानना है कि फाइट में आपकी स्थिति जो भी हो, क्या करना है। चाहे आप नीचे हों या ऊपर या खड़े हुए। इस मुकाबले से पहले मैं ये कह सकता हूं कि मैं आश्वस्त हूं क्योंकि मुझे पता है कि क्या करना है, चाहे मैं नीचे से डिफेंड करूं या फिर ऊपर रहूं।”

इसका मतलब ये नहीं है कि पैचीओ रूसी एथलीट की रणनीति को कामयाब होने देंगे।

27 वर्षीय स्टार किसी भी परिस्थिति में फाइट करने को तैयार हैं, लेकिन सबसे बढ़कर वो अपने अगले प्रतिद्वंदी पर अपने खेल का दबदबा बनाना चाहते हैं।

अपनी प्रसिद्ध स्ट्राइकिंग और शानदार ग्रैपलिंग के साथ “द पैशन” के पास जीत के कई तरीके हैं। वो मानते हैं कि ये आसान नहीं होगा, लेकिन उनकी पहली योजना ये होगी कि वो आखिरी घंटी से पहले मैच को फिनिश कर दें।

पैचीओ ने आगे बताया:

“बेशक, मैं शानदार अंदाज में जीतना चाहता हूं, मैं उन्हें रोकना चाहता हूं। लेकिन मैं जानता हूं कि मेरे प्रतिद्वंद्वी क्या करने में सक्षम है। अगर मुझे भविष्यवाणी करनी हो तो ये मैच शायद तीन राउंड तक जाएगा।

“लेकिन मुझे गलत मत समझना, मैं कई चीज़ों पर काम कर रहा हूं और एक रणनीति तैयार कर रहा हूं। अगर मैं उस पर सही तरह से अमल कर पाऊं तो मैं उन्हें जरूर रोक दूंगा।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.