रोडटंग खिताबी जीत के बाद मिले सम्मान से बहुत खुश – ‘अंदाजा नहीं था कि अमेरिकी फैंस इस तरह की प्रतिक्रिया देंगे’

Rodtang Jitmuangnon Edgar Tabares ONE Fight Night 10 23

रोडटंग जित्मुआंगनोन को ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III के को-मेन इवेंट में जगह दी गई और उन्होंने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। 

शनिवार, 6 मई को अमेरिका के कोलोराडो के 1stBank सेंटर में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने WBC मॉय थाई इंटरनेशनल चैंपियन एडगर तबारेस को दूसरे राउंड में नॉकआउट किया।

“द आयरन मैन” ने इस दमदार प्रदर्शन के दम पर 1 लाख यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी हासिल किया। इसके अलावा वो ONE के अमेरिकी डेब्यू में ग्लोबल फैंस को मॉय थाई से रूबरू करवाना चाहते थे, जिसमें पूरी तरह से कामयाबी भी रहे।

रोडटंग ने इस बारे में कहा:

“मैं अमेरिका में फाइट करने के मौके और मॉय थाई की खूबसूरती दिखाने के लिए बहुत उत्साहित था। मैं इसे नए स्तर पर लेकर जाना चाहता हूं।

“मुझे मॉय थाई में विश्वास है और इसे प्यार करता हूं। मैं चाहता हूं कि दुनिया भी मॉय थाई की खूबसूरती को देखे।”

फाइट कार्ड में कुछ अमेरिकी एथलीट्स भी शामिल थे। हालांकि, रोडटंग को पूरे इवेंट के दौरान स्टेडियम में बैठे दर्शकों का सबसे बेहतरीन रिएक्शन मिला, जब उन्होंने अपने मैक्सिकन प्रतिद्वंदी को ढेर कर दिया था।

इसके अलावा एरीना में मौजूदा फैंस ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन डिमिट्रियस जॉनसन और पूर्व डिविजनल किंग एड्रियानो मोरेस के बीच हुए मैच में भी उनका नाम जोर-शोर से ले रहे थे।

“द आयरन मैन” दुनिया के पूर्वी हिस्से में एक बहुत बड़े सुपरस्टार हैं, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि पश्चिम में भी लोग इस तरह उनके स्टाइल का आनंद लेते हैं। ऐसे में कोलोराडो में फैंस से मिले रिस्पॉन्स से वो गदगद थे।

Jitmuangnon टीम के एथलीट ने कहा: 

“मैं हैरान था। मुझे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि अमेरिकी फैंस इस तरह की प्रतिक्रिया देंगे या अमेरिका में मेरे इतने चाहने वाले हैं।

“मैं बहुत शुक्रगुजार हूं। मैंने बचपन में गरीबी से जूझते हुए कभी नहीं सोचा था कि इस मुकाम तक पहुंच पाऊंगा।”

जोनाथन हैगर्टी और टकेरु सेगावा से मैच चाहते हैं रोडटंग

रोडटंग जित्मुआंगनोन का ONE Championship के स्ट्राइकिंग मुकाबलों में 14-0 का रिकॉर्ड है, जिसमें छह ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीत भी शामिल हैं।

25 वर्षीय सुपरस्टार अजेय लग रहे हैं। लेकिन अभी कई सारे प्रतिद्वंदी हैं, जिनके साथ वो सर्कल में मुकाबला करना चाहते हैं।

रोडटंग की नजर अपने पुराने प्रतिद्वंदी जोनाथन हैगर्टी, पर है जिन्होंने एक डिविजन ऊपर जाकर नोंग-ओ हामा को चैलेंज किया और उन्हें हराकर बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया, और हाल ही में ONE में शामिल हुए टकेरु सेगावा पर है।

उन्होंने कहा:

“ये (ONE के चेयरमैन और CEO) चाट्री सिटयोटोंग पर निर्भर करता है (मैं आगे हैगर्टी से फाइट करूं या नहीं), लेकिन मैं सभी से फाइट करना चाहता हूं। मैं टकेरु से जरूर फाइट करना चाहूंगा।”

हालांकि, मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन और #1 रैंक के मॉय थाई कंटेंडर सुपरलैक कियातमू9 के साथ फाइट सबकी जुबान पर है।

थाई बनाम थाई स्ट्राइकर की टक्कर देश के दो सबसे बेहतरीन फाइटर्स को एक दूसरे के खिलाफ लाकर खड़ा कर देगी। रोडंटग किसी भी तरह के चैलेंज से भागते नहीं है, लेकिन “द किकिंग मशीन” से फाइट उनकी पहली प्राथमिकता नहीं है।

“द आयरन मैन” ने कहा:

“मैं सुपरलैक समेत किसी से भी फाइट करने के लिए तैयार हूं। लेकिन मेरा थाईलैंड के नजरिए से सोचना है कि सुपरलैक मॉय थाई एथलीट हैं और उनके पास किकबॉक्सिंग बेल्ट है और मेरे पास मॉय थाई बेल्ट है। ये थाईलैंड के लिए ज्यादा अच्छा है।

“लेकिन मैं किसी का भी सामना करने के लिए तैयार हूं। मैं अभी हैगर्टी और टकेरु से फाइट करना चाहता हूं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4