17 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS II का प्रसारण कैसे देखें

Danny Kingad meets Kairat Akhmetov at ONE: WINTER WARRIORS II

WINTER WARRIORS सीरीज के दूसरे पार्ट के साथ ONE Championship 2021 को अलविदा कह देगा।

शुक्रवार, 17 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS II को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से प्रसारित किया जाएगा, जिसके कार्ड में Team Lakay के कई फाइटर्स शामिल हैं।

मेन इवेंट में #2 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर डैनी “द किंग” किंगड का #4 रैंक के कंटेंडर काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव से रीमैच होगा।

वहीं किंगड के टीम मेंबर और पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन को-मेन इवेंट में दक्षिण कोरियाई नॉकआउट आर्टिस्ट “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल को हराकर जीत की लय वापस प्राप्त करना चाहेंगे।

यहां जानिए आप अपने देश में ONE: WINTER WARRIORS II को कैसे देख सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर

ONE: WINTER WARRIORS II का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

इवेंट को ONE के YouTube चैनल और ONE Super App पर देखा जा सकता है, जो सिंगापुर के समयानुसार रात 7:30 बजे से शुरू होगा।

*नोट: अमेरिका, भारत, जापान, न्यूजीलैंड, अर्मेनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, यूक्रेन और उज़्बेकिस्तान में रह रहे फैंस ऊपर दिए गए माध्यमों के जरिए शो नहीं देख पाएंगे।

भारत

शो की शुरुआत शुक्रवार, 17 दिसंबर को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 1 पर होगी।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो की शुरुआत शुक्रवार, 17 दिसंबर को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार Bleacher Report, B/R ऐप या B/R के YouTube चैनल पर सुबह 7:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 4:30 बजे होगी।

ONE: WINTER WARRIORS II का प्रसारण समाप्त होने के बाद शो को B/R Live के YouTube चैनल पर उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अलावा आप मेन कार्ड को शनिवार, 18 दिसंबर को Oculus के माध्यम से वर्चुअल रियलिटी वेन्यू पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार रात 10 बजे से देख सकते हैं।

चीन

शो के लीड कार्ड का प्रसारण शुक्रवार, 17 दिसंबर को iQiYi, Douyin, Huya या Bilibili पर चीनी समयानुसार रात 7:30 बजे से शुरू होगा।

वहीं Great Sports और ऊपर दिए गए बाकी चार माध्यमों पर शुक्रवार, 17 दिसंबर को 8:30 बजे से मेन कार्ड का प्रसारण शुरू होगा।

शनिवार, 18 दिसंबर को BTV पर शाम 7:30 बजे से शो का दोबारा देखा जा सकता है।

साथ ही ONE: WINTER WARRIORS II के मेन कार्ड को SZTV5 पर बुधवार, 22 दिसंबर, गुरुवार, 23 दिसंबर और शुक्रवार, 24 दिसंबर को रात 11 बजे से 12 बजे तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

QHTV शनिवार, 1 जनवरी को रात 10:30 बजे से ONE: WINTER WARRIORS II के मेन कार्ड को दोबारा प्रसारित करेगा।

इंडोनेशिया

इवेंट को शुक्रवार, 17 दिसंबर को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार Vidio.com, Kaskus TV या MAXstream पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

वहीं SCTV पर ONE: WINTER WARRIORS II के मेन कार्ड का शुक्रवार, 17 दिसंबर को रात 11:30 बजे शो का आप दोबारा लुत्फ़ उठा सकते हैं।

जापान

लीड कार्ड के साथ शो Abema पर जापानी समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

मलेशिया

शो शुक्रवार, 17 दिसंबर को मलेशियाई समयानुसार RTM Sports या Astro SuperSport 2 पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

म्यांमार

शो के मेन कार्ड को आप शुक्रवार, 17 दिसंबर को मलेशियाई समयानुसार Skynet पर शाम 7 बजे से देख सकते हैं।

द फिलीपींस

शो के मेन कार्ड को शुक्रवार, 17 दिसंबर को फिलीपींस के समयानुसार One Sports और One Sports+ पर रात 8:30 बजे से देख सकते हैं।

सिंगापुर

मेन कार्ड को आप शुक्रवार, 17 दिसंबर को सिंगापुर के समयानुसार meWATCH पर रात 8:30 बजे से देख सकते हैं।

थाईलैंड

ONE: WINTER WARRIORS II के मेन कार्ड का प्रसारण शुक्रवार, 17 दिसंबर को इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगा।

Thairath TV32 उसी रात 10:40 बजे से शो के मेन कार्ड को दोबारा प्रसारित करेगा।

वियतनाम

मेन कार्ड को इंडोचाइना समयानुसार शुक्रवार, 17 दिसंबर को VieON और HTV The Thao पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

कंबोडिया

ONE: WINTER WARRIORS II के लीड कार्ड की शुरुआत 17 दिसंबर को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 6:30 बजे से होगी।

ONE: WINTER WARRIORS II का मेन कार्ड

  • डैनी किंगड vs. काइरत अख्मेतोव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • केविन बेलिंगोन vs. क्वोन वोन इल (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)
  • विटाली बिगडैश vs. फैन रोंग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – कैचवेट 95 किलोग्राम)
  • ज़ेबज़्टियन कडेस्टम vs. मुराद रामज़ानोव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – वेल्टरवेट)
  • मार्क स्टीफन लोमन vs. युसुप सादुलेव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)
  • झानलो मार्क सांगियाओ vs. पॉल लुमिहि (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)

ONE: WINTER WARRIORS II का लीड कार्ड

  • मुस्तफा हैडा vs. आरियन सादिकोविच (किकबॉक्सिंग – लाइटवेट)
  • फैब्रिसियो एंड्राडे vs. ली काई वेन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)
  • जोसेफ लसीरी vs. असाही शिनागावा (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)

ये भी पढ़ें: स्टैम्प के लिए तैयार हैं ली: ‘वो मेरी दुनिया में कदम रख रही हैं’

न्यूज़ में और

Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 16 scaled