ONE: NO SURRENDER III का प्रसारण कैसे देखें

Kulabdam rocks Bobo Sacko

शुक्रवार, 21 अगस्त को एक और जबरदस्त मार्शल आर्ट्स इवेंट से फैंस का मनोरंजन करने के लिए ONE Championship पूरी तरह से तैयार है।

ONE: NO SURRENDER III का आयोजन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में किया जाएगा, जिसमें छह धमाकेदार बाउट्स देखने को मिलेंगी।

मेन इवेंट मैच में “द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट और “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई के बीच ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में मुकाबला होगा।

इसके अलावा शो में अलग-अलग मार्शल के 7 वर्ल्ड चैंपियंस भी हिस्सा ले रहे हैं।

शो को आप कहां देख सकते हैं?

ONE: NO SURRENDER III का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में किया जाएगा, जिसे फैंस टीवी, टैबलेट, कंप्यूटर या मोबाइल पर भी देख सकते हैं।

पूरा इवेंट ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर देखा जा सकता है (कुछ देशों को छोड़कर)।

अपने-अपने देशों में इवेंट का लुत्फ़ उठाने के लिए आप नीचे दी गई लिस्ट को देख सकते हैं।

भारत

इवेंट का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे Hotstar और Star Sports Select 2 पर होगा।

अमेरिका

इवेंट का प्रसारण ईस्टर्न स्टैंडर्ड समय के मुताबिक B/R Live पर सुबह 8:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समय के मुताबिक सुबह 5:30 बजे होगा।

चीन

शो को Great Sports, BesTV और Kwai पर चीनी समयानुसार रात 8:30 बजे से देखा जा सकता है।

इसके अलावा, SZTV5 पर 28 और 29 अगस्त को 10:30 से लेकर 11:30 तक शो का दोबारा प्रसारण किया जाएगा।

जापान

शो को आप जापानी समयानुसार Abema TV पर रात 9:30 बजे से देख सकते हैं।

कोरिया

शो को आप कोरियाई समयानुसार IB Sports पर रात 9:30 बजे से देख सकते हैं।

शनिवार, 22 अगस्त को शाम 3:30 बजे JTBC Golf & Sports पर शो का एक बार फिर प्रसारण किया जाएगा।

इंडोनेशिया

इवेंट के प्रसारण को आप पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार Vidio.com और MAXStream पर शाम 7:30 बजे देख सकते हैं।

इसके अलावा उसी रात 11:30 बजे SCTV शो को एक बार फिर प्रसारित करेगा।

मलेशिया

इवेंट को आप मलेशियाई समयानुसार Astro SuperSport, RTM TV2 और RTM Sports पर रात 8:30 बजे से देख सकते हैं।

म्यांमार

शो को आप म्यांमार के समय के मुताबिक Skynet पर शाम 7 बजे से देख सकते हैं।

द फिलीपींस

इवेंट का प्रसारण फिलीपींस के समय अनुसार One Sports और One Sports+ पर रात 8:30 बजे से होगा।

इसके अलावा शनिवार, 22 अगस्त को TV5 रात 11 बजे एक बार फिर शो को प्रसारित करेगा।

सिंगापुर

सिंगापुर में शो का प्रसारण meWATCH पर रात 8:30 बजे शुरू होगा।

साथ ही शनिवार, 22 अगस्त को Channel 5 रात 1:00 बजे एक बार फिर इवेंट का प्रसारण करेगा।

थाईलैंड

इवेंट का प्रसारण इंडोचाइना समय के मुताबिक AIS Play पर शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

इसके अलावा Thairath TV32 उसी रात 10:40 बजे एक बार फिर शो को प्रसारित करेगा।

वियतनाम

आप शो का प्रसारण HTV The Thao पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देख सकते हैं।

कंबोडिया

शो का प्रसारण ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देख सकते हैं।

Muay Thai fighter Kulabdam Sor Jor. Piek Uthai beats Bobo Sacko

ONE: NO SURRENDER III का पूरा कार्ड

सांगमनी क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट vs. कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई (ONE Super Series मॉय थाई — बेंटमवेट)

मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी vs. सोक थय (ONE Super Series मॉय थाई – फ्लाइवेट)

शेनन विराचाई vs. फैबियो पिंका (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)

वंडरगर्ल फेयरटेक्स vs. ब्रूक फैरेल (ONE Super Series मॉय थाई –  स्ट्रॉवेट)

मैरी रूमेट vs. लिटल टाइगर (ONE Super Series मॉय थाई – एटमवेट)

बेन रॉयल vs. क्विटिन थॉमस (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER II की टॉप हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Sinsamut Klinmee Nieky Holzken ONE Friday Fights 100 5 scaled
maratkaito