ONE: KING OF THE JUNGLE का लाइव प्रसारण कैसे देखें

Stamp Fairtex DUX 9118

शुक्रवार, 28 फरवरी को ONE: KING OF THE JUNGLE के साथ ONE Championship की “द लॉयन सिटी” में वापसी हो रही है।

मेन इवेंट में 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स की सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहाँ उन्हें अपनी पुरानी प्रतिद्वंदी जेनेट “JT” टॉड के खिलाफ ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करना है।

इसके अलावा को-मेन इवेंट में मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ का सामना पहले स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में रॉकी ओग्डेन से होने वाला है।

ऐसे कई तरीके हैं जिनसे दुनिया भर के लोग ONE: KING OF THE JUNGLE को लाइव देख सकते हैं।

इस शो का प्रसारण 150 से ज्यादा देशों में होने वाला है और अलग-अलग माध्यमों से लोग इसका लुत्फ़ उठा सकते हैं। जैसे टेलीविज़न पर, टैबलेट पर, कंप्यूटर या फिर अपने मोबाइल पर भी इस इवेंट को फैंस लाइव देख सकते हैं।

हर बार की तरह ONE के ऑफिशियल फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब अकाउंट्स के अलावा ONE Super App पर भी लोग इस इवेंट को देख सकते हैं। हालांकि, अलग-अलग देशों में इवेंट को देखने के विकल्प अलग हो सकते हैं।

आपके देश में शो कब लाइव आएगा, उसकी जानकारी नीचे है:

भारत

लीड कार्ड को आप Hotstar और Star Sports Select 2 पर भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से लाइव देख सकते हैं।

मेन कार्ड Hotstar और Star Sports Select 2 पर शाम 6:00 बजे शुरू होगा।

द यूनाइटेड स्टेट्स

लीड कार्ड की शुरुआत फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और ONE Super App पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड टाइम (EST) के मुताबिक सुबह 4:30 बजे और पैसेफिक स्टैंडर्ड टाइम (PST) के मुताबिक सुबह 1:30am से होगी।

मेन कार्ड को देखने के लिए आप सुबह 7:30 EST/4:30am PST से B/R Live पर जा सकते हैं।

चीन

लीड कार्ड की शुरुआत Tencent पर चीनी समयानुसार शाम 5:30 बजे होगी।

मेन कार्ड को देखने के लिए आप रात 8:30 बजे Great Sports या Tencent पर जा सकते हैं।

BTV रविवार, 1 मार्च को शाम 7:30 बजे से लेकर रात 9:30 बजे तक इस शो का अलग से प्रसारण करेगा।

जापान

लीड कार्ड AbemaTV पर जापानी समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा।

मेन कार्ड AbemaTV पर ही रात 9:30 बजे शुरू होगा।

कोरिया

लीड कार्ड की शुरुआत फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और ONE Super App पर कोरियाई समयानुसार शाम 6:30 बजे होगी।

IB Sports और JTBC3 Fox Sports पर मेन कार्ड रात 9:30 बजे शुरू होगा।

इंडोनेशिया

लीड कार्ड की शुरुआत Vidio.com और MAXStream पर वेस्टर्न इंडोनेशियाई समयानुसार शाम 4:30 बजे होगी।

मेन कार्ड को देखने के लिए आप शाम 7:30 बजे Vidio.com और MAXStream पर बने रहें।

इसके अलावा SCTV एक दिन बार यानी शनिवार, 29 फरवरी को रात 11:30 बजे इसका एक बार फिर प्रसारण करेगा।

मलेशिया

लीड कार्ड की शुरुआत फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और ONE Super App पर मलेशियाई समयानुसार शाम 5:30 बजे होगी।

मेन कार्ड को देखने के लिए आप Astro Arena, RTM Sports या RTM TV2 पर रात 8:30 बजे जा सकते हैं।

म्यांमार

लीड कार्ड Skynet और MNTV पर म्यांमार के समय के मुताबिक शाम 4:00 बजे शुरू होगा।

Skynet और MNTV पर मेन कार्ड की शुरुआत शाम 7:00 बजे होगी।

द फिलीपींस

लीड कार्ड की शुरुआत फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और ONE Super App पर फिलीपींस के समय के मुताबिक शाम 5:30 बजे होगी।

मेन कार्ड को आप रात 8:30 बजे ABS-CBN S+A पर देख सकते हैं।

सिंगापुर

लीड कार्ड meWATCH पर सिंगापुर के समय अनुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा।

मेन कार्ड को देखने के लिए आप रात 8:30 बजे meWATCH पर बने रहें।

इसके अलावा Channel 5 शनिवार, 29 फरवरी को रात 12:00 बजे मेन कार्ड का एक बार फिर प्रसारण करेगा।

थाईलैंड

लीड कार्ड की शुरुआत फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, ONE Super App और AIS PLAY पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 4:30 बजे होगी।

मेन कार्ड को देखने के लिए आप शाम 7:30 बजे यूट्यूब, ONE Super App और AIS PLAY पर बने रहें।

इसके अलावा Tahirath TV32 उसी रात 9:30 बजे शो को देरी से प्रसारित करेगा।

वियतनाम

लीड कार्ड HTV The Thao पर शाम 4:30 बजे शुरू होगा।

मेन कार्ड को देखने के लिए आप शाम 7:30 बजे HTV The Thao बने रहें।

बाकी जानकारी

ONE: KING OF THE JUNGLE की लाइव स्ट्रीमिंग (कुछ क्षेत्रों को छोड़कर) ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर भी होगी।

मेन कार्ड

स्टैम्प फेयरटेक्स vs. जेनेट टॉड (ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप)

सैम-ए गैयानघादाओ vs. रॉकी ओग्डेन (ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप)

अमीर खान vs. किमिहीरो एटो (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स — लाइटवेट)

योशिहीरो अकियामा vs. शरीफ मोहम्मद (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स — वेल्टरवेट)

टिफनी टियो  vs. अयाका मियूरा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स — विमेंस स्ट्रॉवेट)

लीड कार्ड

मेई यामागुची vs. डेनिस ज़ाम्बोआंगा  (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स — विमेंस एटमवेट)

ट्रॉय वर्थेन vs. मार्क फेयरटेक्स एबेलार्डो (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स — बेंटमवेट)

शेनन विराचाई vs. होनोरियो बानारियो (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स — फेदरवेट)

ऋतु फोगाट vs. वू चाओ चेन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स — विमेंस एटमवेट)

मुराद रामज़ानोव vs. म्यूंग हो बे (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स — वेल्टरवेट)

रदीम रहमान vs. जैफ चान (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स — बेंटमवेट)

न्यूज़ में और

Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled