15 अक्टूबर को ONE: FIRST STRIKE का प्रसारण कैसे देखें

Giorgio Petrosyan With World Grand Prix Title At ONE CENTURY

ONE Championship की आखिरी तिमाही एक ऐतिहासिक स्ट्राइकिंग कार्ड के साथ शुरू होने वाली है।

शुक्रवार, 15 अक्टूबर को ONE: FIRST STRIKE का आयोजन होगा, जिसे जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन और सुपरबोन के बीच पहला ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हेडलाइन करेगा।

इवेंट में इसके अलावा 2021 ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के 4 क्वार्टरफाइनल मुकाबले भी होंगे।

यहां जानिए आप अपने देश में ONE: FIRST STRIKE का प्रसारण कैसे देख सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर

ONE: FIRST STRIKE का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर देखा जा सकता है, जो सिंगापुर के समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक पेज पर प्रसारित की जाएंगी।

*नोट: अमेरिका, भारत, जापान, न्यूजीलैंड, अर्मेनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, यूक्रेन और उज़्बेकिस्तान में रह रहे फैंस ऊपर दिए गए माध्यमों के जरिए शो नहीं देख पाएंगे।

भारत

शो की शुरुआत शुक्रवार, 15 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar या Star Sports Select 2 पर होगी।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो की शुरुआत शुक्रवार, 15 अक्टूबर को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार Bleacher Report, B/R ऐप या B/R के यूट्यूब चैनल पर सुबह 8:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 5:30 बजे होगी।

ONE: FIRST STRIKE का प्रसारण समाप्त होने के बाद शो को B/R Live के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध कराया जाएगा।

चीन

शो का प्रसारण Great Sports या iQiYi पर चीनी समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

शुक्रवार, 16 अक्टूबर को BTV पर शाम 7:30 बजे से शो को दोबारा देखा जा सकता है।

साथ ही SZTV पर शनिवार, 23 अक्टूबर और रविवार, 24 अक्टूबर को रात 10:45-11:45 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

शनिवार, 23 अक्टूबर को रात 10:30 से 11:30 बजे तक QHTV पर शो का दोबारा प्रसारण किया जाएगा।

इंडोनेशिया

इवेंट को शुक्रवार, 15 अक्टूबर को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार Vidio.com, Kaskus TV या MAXstream पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

वहीं SCTV पर शुक्रवार, 15 अक्टूबर को रात 11:30 बजे शो का आप दोबारा लुत्फ़ उठा सकते हैं।

जापान

शो Abema पर जापानी समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

मलेशिया

शो शुक्रवार, 15 अक्टूबर को मलेशियाई समयानुसार RTM Sports या Astro SuperSport 2 पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

म्यांमार

शो शुक्रवार, 15 अक्टूबर को म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

शो को आप शुक्रवार, 15 अक्टूबर को फिलीपींस के समयानुसार One Sports और One Sports+ पर रात 8:30 बजे से देख सकते हैं।

सिंगापुर

शो को आप शुक्रवार, 15 अक्टूबर को सिंगापुर के समयानुसार meWATCH पर रात 8:30 बजे से देख सकते हैं।

थाईलैंड

ONE: FIRST STRIKE का प्रसारण शुक्रवार, 15 अक्टूबर को इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगा।

Thairath TV32 शुक्रवार, 15 अक्टूबर को रात 9:30 बजे सीधा शो का प्रसारण शुरु कर देगा।

वियतनाम

शो को इंडोचाइना समयानुसार शुक्रवार, 15 अक्टूबर को VieON और HTV The Thao पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

कंबोडिया

ONE: FIRST STRIKE को शुक्रवार, 15 अक्टूबर को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

211015 SG MU 1920x1080pxPetrosyanVSSuperbon

ONE: FIRST STRIKE का पूरा बाउट कार्ड

  • जियोर्जियो पेट्रोसियन vs. सुपरबोन (ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • मरात ग्रिगोरियन vs. एंडी सावर (वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल)
  • सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग vs. टायफुन ओज़्कान (वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल)
  • सैमी सना vs. चिंगिज़ अलाज़ोव (वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल)
  • एनरिको केह्ल vs. डेविट कीरिया (वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल)
  • राडे ओपाचिच vs. पैट्रिक श्मिड (किकबॉक्सिंग – हेवीवेट)

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के लिए उत्साहित रहना चाहिए

किकबॉक्सिंग में और

OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage
twobouts