22 अप्रैल को ONE 156: Eersel vs. Sadikovic का लाइव प्रसारण कैसे देखें

Smilla Sundell Jackie Buntan weigh in 1920X1280

ONE Championship के 10 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हुए इवेंट के बाद प्रोमोशन एक और धमाकेदार इवेंट को होस्ट करने के लिए तैयार है।

शुक्रवार, 22 अप्रैल को ONE 156: Eersel vs. Sadikovic को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से लाइव प्रसारित किया जाएगा।

15 धमाकेदार फाइट्स से सजे इस कार्ड में स्ट्राइकिंग आर्ट्स के वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले, MMA वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर और एक सबमिशन ग्रैपलिंग बाउट के अलावा भी कई दिलचस्प मुकाबलों को शामिल किया गया है।

मेन इवेंट में 18 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल को जर्मन चैलेंजर आरियन सादिकोविच के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

वहीं को-मेन इवेंट में सबसे पहला ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच होगा, जिसमें फिलीपीना-अमेरिकी स्टार जैकी बुंटान की भिड़ंत 17 वर्षीय एथलीट स्मिला संडेल से होगी।

यहां जानिए आप ONE 156: Eersel vs. Sadikovic को अपने देश में कैसे देख सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर

ONE 156: Eersel vs. Sadikovic का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

शुक्रवार, 22 अप्रैल को इवेंट को ONE के YouTube चैनल और ONE Super App पर देखा जा सकता है, जिसके लीड कार्ड की शुरुआत सिंगापुर के समयानुसार शाम 5:00 बजे से होगी।

इसके अलावा आप पूरे शो को watch.onefc.com पर भी देख सकते हैं।

वहीं आप ट्विटर पर इवेंट के बारे में हमारी लाइव वॉच पार्टी को भी जॉइन कर सकते हैं।

*नोट: भारत, जापान, कोरिया, इटली और न्यूजीलैंड में रह रहे फैंस ऊपर दिए गए माध्यमों के जरिए शो नहीं देख पाएंगे।

भारत

शो की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 22 अप्रैल को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर होगी।

वहीं मेन कार्ड Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर शाम 6 बजे से शुरू होगा।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शुक्रवार, 22 अप्रैल को शो के लीड कार्ड को watch.onefc.com, ONE के यूट्यूब चैनल या ONE Super App पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 5:00 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार रात 2:30 बजे से प्रसारित किया जाएगा।

मेन कार्ड का प्रसारण watch.onefc.com पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 7:30 और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 4:30 बजे से शुरू होगा।

चीन

ONE 156: Eersel vs. Sadikovic के लीड कार्ड का प्रसारण शुक्रवार, 22 अप्रैल को iQiYi, Douyin और Kuaishou पर चीनी समयानुसार शाम 5:00 बजे से शुरू होगा।

मेन कार्ड का लाइव प्रसारण BTV, Henan, iQiYi, Douyin और Kuaishou पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

साथ ही SZTV पर बुधवार, 27 अप्रैल, गुरुवार, 28 अप्रैल और शुक्रवार, 29 अप्रैल को रात 10:45 बजे से 11:45 बजे तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

QHTV शनिवार, 7 मई को रात 10:30 से 11:30 बजे तक ONE 156 को दोबारा प्रसारित करेगा।

इंडोनेशिया

इवेंट की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 22 अप्रैल को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार Vidio.com, Kaskus TV, NETVERSE और MAXstream पर शाम 4:00 बजे से होगी।

वहीं मेन कार्ड Vidio.com, Kaskus TV, NETVERSE और MAXstream पर शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

इसके अलावा NET TV उसी रात 10 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

इटली

शुक्रवार, 22 अप्रैल को लीड कार्ड के साथ शो की शुरुआत सेंट्रल यूरोपियन समर टाइम के अनुसार Eleven Sports पर सुबह 11 बजे से होगी।

मेन कार्ड को दोपहर 2:30 बजे से Eleven Sports पर लाइव देखा जा सकता है।

जापान

लीड कार्ड के साथ शो Abema पर जापानी समयानुसार शाम 6 बजे से शुरू होगा।

मेन कार्ड की शुरुआत Abema पर रात 9:30 बजे से होगी।

कोरिया

लीड कार्ड के साथ शो की शुरुआत कोरिया स्टैंडर्ड समयानुसार शाम 6 बजे से Coupang Play पर लाइव आएगा।

मेन कार्ड को रात 9:30 बजे से Coupang Play और IB Sports पर लाइव देखा जा सकता है।

मलेशिया

शो का मेन कार्ड शुक्रवार, 22 अप्रैल को मलेशियाई समयानुसार Astro SuperSport 2 पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

लीड कार्ड का प्रसारण ONE के फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर शाम 5 बजे से शुरू होगा।

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड स्टैंड समयानुसार मेन कार्ड शनिवार, 23 अप्रैल को Spark Sport पर देर रात 12:30 बजे से लाइव आएगा।

द फिलीपींस

इवेंट की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 22 अप्रैल को फिलीपींस के समयानुसार One Sports और One Sports+ पर शाम 5 बजे से होगी।

ONE Sports+ और One Sports पर मेन कार्ड को 8:30 बजे से प्रसारित करेगा।

थाईलैंड

ONE 156: Eersel vs. Sadikovic का प्रसारण लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 22 अप्रैल को इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 4 बजे से होगा।

मेन कार्ड की शुरुआत AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगी।

Thairath TV32 पर उसी रात 10:40 बजे से शो को दोबारा देखा जा सकता है।

वियतनाम

लीड कार्ड के साथ इवेंट की शुरुआत इंडोचाइना समयानुसार शुक्रवार, 22 अप्रैल को VieON पर शाम 4 बजे से होगी।

मेन कार्ड को इंडोचाइना समयानुसार HTV The Thao और VieON पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

ONE 156: Eersel vs. Sadikovic का मेन कार्ड

  • रेगिअन इरसल vs. आरियन सादिकोविच (ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • जैकी बुंटान vs. स्मिला संडेल (ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल)
  • बोकांग मासूनयाने vs. जैरेड ब्रूक्स (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • लियाम हैरिसन vs. मुआंगथाई पीके.साइन्चाई (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • चेन रुई vs. सोंग मिन जोंग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)
  • नामिकी कावाहारा vs. डेनियल विलियम्स (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)

ONE 156: Eersel vs. Sadikovic का लीड कार्ड

  • योसूके सारूटा vs. गुस्तावो बलार्ट (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • आंद्रे स्टोइका vs. जियानिस स्टोफोरीडिस (किकबॉक्सिंग – लाइट हेवीवेट)
  • अनीसा मेक्सेन vs. मैरी रूमेट (मॉय थाई – एटमवेट)
  • विंडसन रामोस vs. वू सुंग हूं (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • अयाका मियूरा vs. डयाने सूज़ा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • अब्राओ अमोरिम vs. डे सुंग पार्क (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • अगिलान थानी vs. जिन टे हो (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – वेल्टरवेट)
  • मासाकाजू इमानारी vs. माइकी मुसुमेची (सबमिशन ग्रैपलिंग – कैचवेट 65 किलोग्राम)
  • किआनू सूबा vs. जेम्स यांग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)

किकबॉक्सिंग में और

OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage
twobouts