रोडटंग की गलतियों का फायदा उठाने की फिराक में सवास माइकल – ‘उनकी भावनाएं आ जाती हैं आड़े’

Savvas Michael Amir Naseri ONE157 1920X1280 5 768x512

सवास “द बेबी फेस किलर” माइकल को लगता है कि उन्होंने रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन की एक ऐसी कमजोरी का पता लगा लिया है, जो उन्हें ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री सेमीफाइनल में पराजित करने में मददगार साबित हो सकती है।

#4 रैंक के कंटेंडर का सामना डिविजन के मौजूदा किंग से अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 26 अगस्त (भारत में शनिवार, 27 अगस्त) को आने वाले ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II में होगा।

हालांकि, वो थाई मेगास्टार की गजब की प्रतिभा का सम्मान करते हैं, लेकिन उनका मानना है कि कई बार उनकी भावनाएं उनके आड़े आ जाती हैं।

रोडटंग निश्चित रूप से पूरे मन से मुकाबला करने के लिए सर्कल में आते हैं और सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में इस बात को ध्यान में रखते हुए माइकल अपने विरोधी का फायदा तब उठाना चाहेंगे, जब वो बहुत ज्यादा जोश में होंगे।

साइप्रस के स्ट्राइकर ने कहा:

“जब भी वो गुस्सा करते हैं तो उनकी भावनाएं आड़ें आ जाती हैं। हर फाइटर के साथ ये समस्या रहती है। इस वजह से मैं हमेशा कहता हूं कि जो एथलीट ये गलती पहले करता है, वो हारता है। जहां तक रोडटंग की बात है तो वो हम में से बहुतों से ज्यादा जल्दी अपना आपा खो देते हैं।

“मैं देख सकता हूं कि जब रोडटंग को गुस्सा आता है तो वो बहुत सारी गलतियां करते हैं। जब भी वो संयम बनाए रखने की कोशिश करते हैं तो उनमें कई मानसिक खामियां रह जाती हैं और ऐसा लगता है कि उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का स्तर फिर से हासिल करने की जरूरत होगी।”

इन सबके बावजूद “द बेबी फेस किलर” की जीत की राह इतनी आसान नहीं होगी।

उन्हें पता है कि रोडटंग ONE के फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन में कभी नहीं हारे हैं और उनका सामना दुनिया के सबसे खतरनाक स्ट्राइकर से होने जा रहा है।

ऐसे में माइकल किसी भी मौके का फायदा उठाने के लिए ट्रेनिंग कर रहे हैं। साथ ही वो तीन राउंड तक चलने वाले एक्शन के लिए बड़ी बारीकी से गेम प्लान तैयार कर रहे हैं और ये उम्मीद कर रहे हैं कि उनसे खुद कोई गलती न होने पाए।

उन्होंने कहा:

“रोडटंग इसलिए चैंपियन हैं क्योंकि वो कभी-कभार ही कोई गलती करते हैं। मुझे लगता है कि ये उस तरह की फाइट होने वाली है, जहां आपको 100 फीसदी तैयार रहना होगा और पहली गलती करने से बचना होगा।

“मैं उन्हें व्यक्तिगत तौर पर जानता हूं और वो एक बहुत अच्छे एथलीट हैं, लेकिन जब मैं फाइट करने जाऊंगा तो वहां जाकर अपना काम ही पूरा करूंगा। ये एक बहुत बड़ा मुकाबला है और एक बार जब मैं वहां पहुंच जाऊंगा तो जीत का रास्ता तलाश लूंगा। हालांकि, वो मुझे जानते हैं और अपना हरफनमौला गेम जरूर दिखाएंगे इसलिए सच कहूं तो मुझे बिल्कुल नहीं पता है कि उस दिन मैं उनसे किस तरह की उम्मीद रखूं।”

रोडटंग पर हर दिन नजरें जमाए रहते हैं सवास माइकल

सवास माइकल को पता है कि ONE Fight Night 1 में जब ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन से उनका सामना होगा तो सब रोडटंग की जीत के पक्ष में होंगे, लेकिन वो बाहरी राय की परवाह नहीं करते हैं।

साइप्रस के स्ट्राइकर पहले ही WBC और WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं, जिन्होंने इस खेल में चोटी के एथलीट्स के साथ बैंकॉक के जाने-पहचाने Petchyindee Academy में ट्रेनिंग ली है।

अमीर नासेरी के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में दबदबे वाली जीत के बाद वो “द आयरन मैन” से मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार महसूस कर रहे हैं।

माइकल ने कहा:

“मैं बस रोडटंग को ये जताना चाहता हूं कि मैं खुद पर विश्वास करता हूं। अगर मुझे लगता कि मैं उन्हें हरा नहीं सकता हूं तो कॉन्ट्रैक्ट पर साइन ही नहीं करता इसलिए साइन करने का मतलब है कि मैं यहां जीतने आया हूं।

“मैं परेशान नहीं हूं। मैं बस फाइट वाले दिन के लिए ट्रेनिंग और प्रदर्शन करने को लेकर उत्साहित हूं। अब मेरे चमकने का समय है। दुनिया के सामने ये सबित कर देना चाहता हूं कि मैं भी बेस्ट में से हूं।”

इतनी चीजें दांव पर लगी होने के बावजूद “द बेबी फेस किलर” को इस महामुकाबले के लिए किसी और चीज से प्रेरणा लेने के लिए जरूरत नहीं पड़ेगी।

हालांकि, उनके पास भी एक छोटी सी तरकीब है, जो रोजाना उनके अंदर जोश भर देती है।

माइकल ने खुलासा किया:

“घर पर मेरे पास रोडटंग की एक फोटो है। मैं जब सोकर उठता हूं तो सबसे पहले उन्हीं को देखता हूं, ताकि थोड़ी सी प्रेरणा और मिल जाए। मेरे पास कोई दूसरा प्लान नहीं है। अब वो मेरे डिविजन के एथलीट हैं और मैं उन्हें हराना चाहता हूं। जैसे ही मैं सोकर उठता हूं तो उनकी फोटो देखकर मैं ट्रेनिंग के लिए फिर से प्रोत्साहित हो जाता हूं।”

“मैं बस रोडटंग और जीत को देख रहा हूं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4