मेहदी बार्घी ने तैयार किया ओडी डेलेनी को रोकने का प्लान – ‘उनका अपराजित रिकॉर्ड जल्द टूटने वाला है’

MMA fighters Mehdi Barghi and Kang Ji Won meet at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

मेहदी बार्घी ने फाइटिंग से दूर रहने के दौरान अपने MMA गेम को अलग लेवल पर ले जाने की कोशिश की है।

अब शुक्रवार, 3 जून को वो अपने सुधरे हुए स्किल सेट की मदद से ONE Championship में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेंगे।

ONE 158: Tawanchai vs. Larsen में ईरानी स्टार का सामना साथी रेसलर ओडी डेलेनी से होगा और वो उभरते हुए अमेरिकी स्टार की कड़ी परीक्षा लेने के लिए तैयार हैं।

बार्घी मानते हैं कि उनके द्वारा की गई ट्रेनिंग उन्हें जीत दिलाने के लिए काफी साबित होगी।

उन्होंने कहा:

“मैं खुश हूं और इस फाइट का हिस्सा बनने को बेताब हूं। इसे जीतकर दिखाऊंगा कि मैं भी क्लीन तरीके से जीत हासिल कर सकता हूं। इसे मैं अपनी अन्य फाइट्स की तरह ही देख रहा हूं, जिसमें मुझे या तो जीत मिलेगी या हार। मैंने इसके लिए बहुत कड़ी मेहनत की है और मुझे भरोसा है कि जीत मेरे ही खाते में आएगी।”

बार्घी ने हाल ही में अपना जिम बदला है और अब वो Eltefat जिम में अपने बॉक्सिंग कोच आइदिन तलेबी की निगरानी में ट्रेनिंग करते हैं।

36 वर्षीय एथलीट ने अपने ग्राउंड गेम को बेहतर करने के लिए अपनी स्किल्स में BJJ को भी जोड़ा है।

उन्हें अपनी नई टीम पर भरोसा है और मानते हैं कि उनका गेम प्लान उन्हें इस शुक्रवार जीत जरूर दिलाएगा।

बार्घी ने कहा:

“मैं जानता हूं कि मेरे अगले विरोधी रेसलिंग और जिउ-जित्सु बैकग्राउंड से आते हैं, लेकिन रेसलिंग की बात करें तो मैं अपनी मौजूदा स्थिति से संतुष्ट हूं और आत्मविश्वास से भरा हूं।

“मगर मुझे जिउ-जित्सु में सुधार करने की जरूरत थी इसलिए मैंने ईरान के 2 बेस्ट जिउ-जित्सु कोच, मिस्टर खोशबिन और मिस्टर बख्तयार नेजाद की निगरानी में ट्रेनिंग शुरू की। हमने पिछले 4 महीनों के दौरान जिउ-जित्सु पर काफी ज्यादा ध्यान दिया है।

“दूसरी ओर, बॉक्सिंग के लिए मैं तलेबी के साथ कई सालों से ट्रेनिंग कर रहा हूं। मुझे इन 3 कोचों का कॉम्बिनेशन पसंद है और इनकी मदद से मैं अपने विरोधियों को अपने हिसाब से कंट्रोल कर सकता हूं।”

ओडी डेलेनी के साथ ग्रैपलिंग करने में मेहदी बार्घी को कोई दिक्कत नहीं

मेहदी बार्घी और ओडी डेलेनी हाई लेवल के रेसलर्स हैं और ईरानी स्टार को “द विटनेस” के साथ ग्राउंड फाइटिंग करने में कोई दिक्कत नहीं है।

डेलेनी की उनके प्रोमोशनल डेब्यू में थॉमस नार्मो के खिलाफ अनोखे सबमिशन से आई जीत को देखने के बाद भी बार्घी ONE 158 में उनके साथ ग्राउंड फाइटिंग करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा:

“हमने उनके खिलाफ रेसलिंग और जिउ-जित्सु अटैक करने का प्लान बनाया है क्योंकि मैं उनके साथ ग्राउंड पर फाइट करना चाहता हूं।”

डेलेनी ने अमेरिका में एक रेसलर के तौर पर खूब सफलता हासिल की है और इस शुक्रवार वो परफेक्ट MMA रिकॉर्ड को साथ लिए सर्कल में उतरेंगे।

इसी रिकॉर्ड ने उन्हें ONE के हेवीवेट डिविजन के उभरते हुए स्टार्स में शामिल करवा दिया है, लेकिन बार्घी नहीं मानते कि इस फाइट के बाद डेलेनी का परफेक्ट रिकॉर्ड कायम रहेगा।

ईरानी रेसलिंग चैंपियन ने अपने विरोधी के मोमेंटम को बिगाड़ने और उन्हें फिनिश करते हुए खुद को डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक साबित करने का दावा किया है।

उन्होंने कहा:

“मेरी नजर में ओडी एक बेहतरीन फाइटर हैं, अगर ऐसा नहीं होता तो वो ONE में नहीं आते। वो अभी अपराजित हैं, लेकिन उनका ये रिकॉर्ड लंबे समय तक कायम नहीं रहेगा।

“मैं फाइट को 2 राउंड्स के अंदर फिनिश करने की उम्मीद कर रहा हूं। मैं दूसरे राउंड में उन्हें ग्राउंड पर फिनिश करूंगा।

“मैं ओडी से यही कहना चाहूंगा: अपना सर्वश्रेष्ठ देने में कोई कसर मत छोड़ना क्योंकि मैं अपना 120 प्रतिशत देने वाला हूं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4