हान ज़ी हाओ ने 5 साल बाद पिंटो को हराकर अपना बदला पूरा किया

Han Zi Hao Victor Pinto 1920X1280 NEXTGENII 12

हान ज़ी हाओ ने अपने पुराने विरोधी विक्टर “लियो” पिंटो को हराकर 2016 में मिली हार का आखिरकार बदला ले लिया।

शुक्रवार, 12 नवंबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए ONE: NEXTGEN II के ONE Super Series मॉय थाई बेंटमवेट मुकाबले में चीनी एथलीट ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

Han Zi Hao Victor Pinto 1920X1280 NEXTGENII 8

पहली घंटी के साथ ही हान ने दबाव बनाना शुरू किया और पिंटो को कई तरह के पंच मारे, जिसका जवाब फ्रेंच एथलीट ने एक मुस्कान से दिया, लेकिन उन्हें जल्द ही पता चल गया था कि उनके प्रतिद्वंदी आज पक्का इरादा बनाकर आए हैं। उसके बाद चीनी स्ट्राइकर ने अपने प्रतिद्वंदी पर तीन शॉट्स के कॉम्बिनेशन से वार किया।

वहां से हान ने अपने विरोधी को बाएं हाथ से परखा और एक राइट क्रॉस से ठोड़ी पर प्रहार किया, जिसने “लियो” को मैट पर गिराया। रेफरी की आठवीं गिनती से पहले पिंटो किसी तरह उठ खड़े हुए और राउंड के आखिरी 10 सेकंड खुद को बचाए रखा।

Han Zi Hao Victor Pinto 1920X1280 NEXTGENII 30

दूसरे राउंड की शुरुआत में इस बार पिंटो ने अपने प्रतिद्वंदी को मैट पर पटका।

जैसे ही हान ने एक राइट लो किक मारनी चाही, फ्रेंच एथलीट ने एक शॉर्ट लेफ्ट हुक से जवाब दिया। हान गिर पड़े लेकिन जल्द ही उठ खड़े हुए और अपने हाथों को ऊपर कर रेफरी को संकेत किया कि वो ठीक हैं। हालांकि, रेफरी ने फिर भी आठ तक गिनती कर उनकी सलामती सुनिश्चित की।

मैच दोबारा शुरू होते ही हान द्वारा आंख पर एक असावधानी से किए गए वार ने मुकाबले को अल्पविराम लगाया। पिंटो ने जब खुद को संभाला, उन्हें चीनी प्रतिद्वंद्वी के खतरनाक पंचों का सामना करना पड़ा और इस बार सारे शॉट्स बॉडी और सिर पर लगे।

Han Zi Hao Victor Pinto 1920X1280 NEXTGENII 25

आखिरी राउंड में जाने से पहले दोनों प्रतियोगियों ने एक-एक नॉकडाउन हासिल किया हुआ था और जीत किसी भी ओर जा सकती थी। लेकिन हान ने खुद को थोड़े लंबे समय तक संभाले रखा। वो लगातार पंच बरसाते रहे और राउंड के दो तिहाई समय तक पिंटो के सारे प्रहारों से खुद को बचाकर रखा।

लेकिन आखिरी 60 सेकंड में “लियो” ने एक और बार हुंकार भरी और हान के जबड़े पर लेफ्ट हाई किक से वार किया, जिसने चीनी फाइटर के संतुलन को बिगाड़कर रख दिया।

फ्रेंच एथलीट की इस आखिर कोशिश के बावजूद तीनों जजों ने हान को एक सर्वसम्मत जीत प्रदान की, जिसकी बदौलत उनका करियर रिकॉर्ड अब 64-18 का हो गया है।

Han Zi Hao Victor Pinto 1920X1280 NEXTGENII 36

ये भी पढ़ें: ONE: NEXTGEN II – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled