ग्रैपलिंग सुपरस्टार आंद्रे गल्वाओ ने ONE को जॉइन किया

AndreGalvao Gym Shot 1200X800

ONE Championship ने अपने रोस्टर में एक और दिग्गज ग्रैपलर को जोड़ लिया है।

ब्राजीलियाई आइकॉन आंद्रे गल्वाओ दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के साथ डील साइन करने वाले सबसे नए नाम बन गए हैं। उन्हें ग्लोबल स्टेज पर सबमिशन ग्रैपलिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में फाइट करते देखा जाएगा।

ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए ये जानकारी साझा की।

https://www.facebook.com/ChatriSityodtong/posts/4668687043193420

सिटयोटोंग ने लिखा, “आंद्रे गल्वाओ के ONE में स्वागत के लिए मेरा साथ दीजिए।”

“वो कई बार के वर्ल्ड चैंपियन और इतिहास के सबसे महान ग्रैपलर्स में से एक हैं। उनका लक्ष्य ONE में MMA और सबमिशन ग्रैपलिंग में वर्ल्ड टाइटल्स जीतना है।“

गल्वाओ का नाम ग्रैपलिंग जगत में बहुत सम्मान से लिया जाता है। गी और नो-गी प्रतियोगिताओं में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं।

4-डिग्री ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट होल्डर गल्वाओ 5 बार IBJJF वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुके हैं और गी प्रतियोगिताओं में भी कई अन्य महान उपलब्धियां हासिल की हैं।

सबमिशन ग्रैपलिंग में उन्होंने अपने डिविजन को डोमिनेट किया और 2011 में ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती। उसके बाद सुपरफाइट जीती और कुल 6 ADCC वर्ल्ड टाइटल्स जीते हुए हैं।

गल्वाओ 11 साल के ब्रेक के बाद मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में वापसी करने वाले हैं।

39 वर्षीय एथलीट ने 2008-2010 के समय MMA में फाइट की थी, जहां उनका रिकॉर्ड 5-2 का है। उनके नाम एक नॉकआउट और 3 सबमिशन से आई जीत भी हैं। सोमवार को हुई आधिकारिक पुष्टि से पहले से ही वो अपनी वापसी के संकेत देते आ रहे थे।

दूसरी ओर, मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा और गॉर्डन रायन भी अब दोनों खेलों में फाइट कर पाएंगे।

भविष्य में गल्वाओ और रायन का मैच खूब सुर्खियां बटोर सकता है। दोनों एक-दूसरे के पुराने विरोधी रहे हैं और दोनों 2022 ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में आमने-सामने होंगे।

मगर इस बात की संभावनाएं कम हैं कि उनकी प्रतिद्वंदिता वहां समाप्त हो जाएगी क्योंकि अब ग्रैपलिंग फैंस उन्हें ONE सर्कल में फाइट करते देखने के लिए भी उत्साहित हैं।

गल्वाओ के ONE डेब्यू की तारीख अभी सामने नहीं आई है और इससे जुड़ी जानकारी पाने के लिए onefc.com को फॉलो करते रहिए।

ये भी पढ़ें: ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री की मौजूदा स्थिति पर एक नजर

न्यूज़ में और

Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled