जैरेड ब्रूक्स ने वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में माइकी मुसुमेची को चौंकाने का प्लान बनाया – ‘मेरे पास उनके लिए कई सरप्राइज़ हैं’

Joshua Pacio Jarred Brooks ONE 164 1920X1280 62

जैरेड ब्रूक्स कभी चुनौतियों से पीछे नहीं हटते।

मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन को अभी MMA में अपने पहले चैलेंजर का इंतज़ार है, लेकिन वो उससे पहले ONE Fight Night 13 में माइकी मुसुमेची को ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज कर रहे होंगे।

“द मंकी गॉड” को अपने विचार सामने रखने से डर नहीं लगता। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लाइव स्ट्रीम के दौरान ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग के सामने इस मैच की मांग रखी थी।

उनकी मांग को स्वीकार किया गया और अब 5 अगस्त को लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

ब्रूक्स ने इस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के बुक किए जाने की कहानी को बयां करते हुए कहा:

“इस मैच के बारे में मुझे 5 दिन पहले जानकारी मिली। चाट्री इंस्टाग्राम पर लाइव थे और मैं भी उन्हें देख रहा था। मैंने मांग करते हुए लिखा, ‘मेरा माइकी के खिलाफ मैच।’

“मुझे लगा कि मेरे पास माइकी के खिलाफ मैच की तैयारी के लिए 6 महीने होंगे। ये मैच मेरी उम्मीद से जल्दी बुक हो गया, लेकिन मैं 3 हफ्तों के नोटिस पर मिले इस मैच में दिखाऊंगा कि मैं दुनिया के बेस्ट सबमिशन आर्टिस्ट को भी हरा सकता हूं।”

ब्रूक्स खुले मन से अपने विरोधियों के बारे में विचार सामने रखते आए हैं फिर चाहे वो अच्छे विचार हों या बुरे। मगर उन्होंने “डार्थ रिगाटोनी” के लिए सम्मान प्रकट किया है।

Mash Fight Team के प्रतिनिधि, मुसुमेची की स्किल्स और कॉम्बैट खेल जगत में उनके अच्छे प्रभाव के लिए उनका सम्मान करते हैं। वो मुसुमेची के खिलाफ मैच को ऐसे अवसर के रूप में देख रहे हैं, जो उन्हें अपने करियर में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में मदद कर सकता है।

“द मंकी गॉड” ने कहा:

“वो अच्छे फाइटर हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं और इंडस्ट्री में सबको उनके प्रति सम्मान दिखाना चाहिए। मैं जानता हूं कि उनकी तकनीक शानदार हैं इसलिए देखते हैं कि उन्हें मेरे साथ ग्रैपलिंग करने पर कैसा अहसास होता है।

“मैं अगर माइकी मुसुमेची को उन्हीं के खेल में हराकर चैंपियन बन पाया तो मैं मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और अन्य मुकाबलों के संबंध में अपने अनुसार फैसले ले सकता हूं।

“मैं ONE Championship पर राज करने वाला हूं। मैं हर बार अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं। मेरे लिए विरोधी का नाम मायने नहीं रखता। मैं दुनिया को दिखाने वाला हूं कि मुझे कोई नहीं हरा सकता।”

‘मैं जिउ-जित्सु मैच को फाइट में बदल रहा हूं’ – ब्रूक्स

माइकी मुसुमेची को दुनिया का सबसे खतरनाक ग्राउंड स्पेशलिस्ट कहा जाता है, लेकिन स्ट्रॉवेट MMA किंग जैरेड ब्रूक्स को भी इस ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में कम नहीं आंका जाना चाहिए।

हालांकि उन्हें मैच में अंडरडॉग के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन उनके रेसलिंग बैकग्राउंड ने उनके ग्रैपलिंग गेम को वर्ल्ड-क्लास बनाया है और इन्हीं ग्राउंड स्किल्स के जरिए उन्होंने MMA में 20-2 का MMA रिकॉर्ड कायम किया है।

पूर्व इंडियाना स्टेट रेसलिंग चैंपियन ने MMA में अपने 8 विरोधियों को सबमिशन से हराया है, जिनमें उनकी लिटो आदिवांग और बोकांग मासूनयाने के खिलाफ जीत भी शामिल है और आज तक उन्हें कोई सबमिशन से नहीं हरा पाया है।

ब्रूक्स एक ताकतवर और आक्रामक एथलीट हैं, जिसकी मदद से वो 27 वर्षीय BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर के खिलाफ बढ़त बना सकते हैं:

“मुझे डिफेंस के बारे में सोचकर घबराहट नहीं हो रही। जहां तक जिउ-जित्सु की बात है, मुझे एंकल लॉक के खिलाफ डिफेंड करना आता है। इसलिए ऐसा क्या मूव हो सकता है जिसे लगाकर माइकी मुझे चौंका सकते हैं?

“हमारा मैच खड़े रहकर फाइटिंग से शुरू होगा, जहां मैं बढ़त हासिल कर सकता हूं। ऐसा नहीं है कि वो आगे आकर आसानी से मुझे टेकडाउन कर लेंगे, मैं ज्यादा से ज्यादा एथलेटिक बने रहने की कोशिश करूंगा।

“वो सबमिशन से हार नहीं मानते। इसलिए मैं तेजी से मूव लगाकर उन्हें सबमिशन से हरा सकता हूं। मेरी स्पीड, चुस्ती और एथलेटिक एबिलिटी इस मैच में बड़ा अंतर पैदा कर सकती है।”

30 वर्षीय एथलीट मुसुमेची की स्किल्स का सम्मान करते हैं और जानते हैं कि उन्हें ग्राउंड फाइटिंग में सावधान रहना होगा।

इसके अलावा वो “डार्थ रिगाटोनी” को चौंकाने का प्लान बना रहे हैं। वो अगर कुछ अनोखे मूव्स लगा पाए तो उनकी जीत की संभावना बढ़ जाएगी।

ब्रूक्स ने कहा:

“उन्हें इतिहास के सबसे बेस्ट ग्रैपलर के रूप में देखा जाता है। मेरी नजर में वो हर क्षेत्र में अच्छे हैं। वो अगर कोई मूव लगाएं तो आपको जल्द से जल्द उससे बाहर आना होता है और ध्यान रखना होता है कि हमारी नी लाइन उनकी हिप लाइन से बाहर हो।

“मैंने उन चीज़ों पर नजर बनाई हुई है, जिनमें माइकी बेहतर हैं। मगर मैं इतना कहना चाहता हूं कि मेरे पास उनके लिए कई सरप्राइज़ हैं।

“मेरे लिए ये कोई जिउ-जित्सु मैच नहीं है। वो इसे मैच की संज्ञा दे रहे हैं। मैं उनके साथ फाइट कर रहा हूं और इस जिउ-जित्सु मैच को फाइट में बदलने वाला हूं।”

न्यूज़ में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800