रंगरावी ने ONE Fight Night 18 में शकीर अल-तकरीती के खिलाफ जीत की योजना बनाई

Dmitry Menshikov Rungrawee Sitsongpeenong ONE Fight Night 14 23 scaled

थाई सनसनी रंगरावी “लेगाट्रॉन” सिटसोंगपीनोंग बैंकॉक के प्रसिद्ध लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं।

शनिवार, 13 जनवरी को ONE Fight Night 18: Gasanov vs. Oh की एक महत्त्वपूर्ण लाइटवेट मॉय थाई बाउट में 28 वर्षीय एथलीट का सामना इराकी स्टार शकीर अल-तकरीती से होगा।

थाईलैंड में आयोजित होने वाले इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले में रंगरावी ONE में अपनी पहली हार के चार महीने बाद दिखेंगे, जो उन्हें पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर दिमित्री मेन्शिकोव के खिलाफ मिली थी। एक बेहतरीन नॉकआउट ने उनकी लगातार तीन फाइट्स में जीत की लय पर विराम लगा दिया था।

मेन्शिकोव से हार सिंगापुर में आई थी और वो मुकाबला ONE के सर्कल में हुआ था। “लेगाट्रॉन” अब थाईलैंड में अधिक परिचित सेटिंग में मुकाबला करने से खुश हैं।

उन्होंने ONEFC.com को बताया:

“मुझे खुशी है कि मैं लुम्पिनी में फिर से लड़ने के लिए लौट रहा हूं क्योंकि मुझे लगता है कि ये मेरा मैदान है। सच कहूं तो सिंगापुर में पहली बार मुकाबला करते समय मैं बहुत घबराया हुआ था। अपने पूरे करियर में मैंने केवल रिंग में फाइट्स लड़ी थीं। मैंने पहले कभी केज में फाइट नहीं की थी। इसने मुझे सुचारू रूप से लड़ने से रोका, लेकिन अब मैं एक ज्ञात माहौल में लड़ने के लिए वापस आ गया हूं।”

वास्तव में रंगरावी लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में जुनूनी थाई दर्शकों के सामने एक अलग स्तर पर लड़ रहे थे, जहां 2023 में वो अपने पहले तीन मुकाबलों में शानदार नजर आए।

उनके प्रदर्शन को देखते हुए कई फैंस और जानकार लोग ये उम्मीद कर रहे थे कि वो मौजूदा ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल को जल्द ही चुनौती देंगे, लेकिन मेन्शिकोव से मिली हार ने उन उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

थाई प्रशंसकों के समर्थन से उत्साहित “लेगाट्रॉन” उस हार के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं।

उन्होंने कहा:

“मेरी असफलता के बाद मुझे प्रोत्साहित करने के लिए मेरे फैंस से संदेश और कमेंट्स आए, जैसे ‘अभी हार मत मानो,’ या, ‘अपना दृढ़ संकल्प मत खोना।’”

रंगरावी का लक्ष्य शकीर अल-तकरीती के खिलाफ बोनस अर्जित करना है

रंगरावी सिटसोंगपीनोंग भले ही अपने घरेलू दर्शकों के सामने सहज महसूस कर रहे हों, लेकिन लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में उनकी वापसी आसान नहीं होगी।

उनके प्रतिद्वंद्वी शकीर अल-तकरीती मध्य-पूर्व के सबसे खतरनाक उभरते सितारों में से एक हैं, एक इराकी मॉय थाई चैंपियन जिन्हें हाथों में अदभुत ताकत है।

इसके अलावा अल-तकरीती अपने बड़े भाई मुस्तफा अल-तकरीती की हार का बदला लेना चाहेंगे, जो फरवरी 2023 में ONE Friday Fights 3 में रंगरावी से हार गए थे।

Sitsongpeenong के प्रतिनिधि जानते हैं कि उनके विरोधी बदला लेने के सोच से प्रेरित हो सकते हैं और वो उसी के अनुसार तैयारी कर रहे हैं।

रंगरावी ने कहा:

“मैंने ONE Friday Fights में अपनी पहली फाइट में उनके भाई को हराया था। मुझे नहीं पता कि अल-तकरीती अपने बड़े भाई की हार का बदला लेना चाहते हैं या नहीं, लेकिन मैं उन्हें कम नहीं आंकूंगा।

“मैं अपने गेम प्लान के मुताबिक लड़ूंगा और कोशिश करूंगा कि उनके गेम में न फंसूं। उनका सबसे खतरनाक हथियार है उनके पंच। उनका स्टाइल उनके भाई जैसा ही है।”

अपनी घातक लेग किक्स के लिए वो “लेगाट्रॉन” के उपनाम से विख्यात हैं, रंगरावी इराकी एथलीट के ताकतवर पंच और लंबी दूरी के हथियारों का सामना कर एक शानदार नॉकआउट अर्जित करना चाहते हैं, जिससे वो 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस अपने नाम कर पाएं।

उन्होंने आगे कहा:

“अगर मुझे मौका मिला तो मैं उनके करीब जाऊंगा और उन्हें कुछ एल्बोज़ या नी स्ट्राइक्स से निशाना बनाऊंगा। लेकिन मैंने दूरी से भी उनसे लड़ने की योजना तैयार की है।

“मैं उन्हें नॉकआउट कर बोनस जीतना चाहता हूं।”

न्यूज़ में और

Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott