एनाहाचि ने ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल छोड़ा, बेल्ट के लिए सुपरलैक से भिड़ेंगे पुएर्तस

Superlek Kiatmoo9 Panpayak Jitmuangnon ONE 164 1920X1280 39

इलियास एनाहाचि अपने ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल का बचाव पुराने विरोधी सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 13 जनवरी (भारत में शनिवार, 14 फरवरी) को ONE Fight Night 6 में करने जा रहे थे, लेकिन ये तय बाउट अब नहीं होगी।

एनाहाचि हाइड्रेशन के साथ 135 पाउंड्स की फ्लाइवेट लिमिट को बरकरार रखने में असमर्थ हैं। इसके परिणामस्वरूप वो अब कार्ड में शामिल नहीं हो सकते इसलिए उन्हें अपना टाइटल छोड़ना पड़ा।

इसकी जगह सुपरलैक का सामना स्पेनिश स्टार डेनियल पुएर्तस से खाली पड़े फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग खिताब के लिए ONE Fight Night 6 के नए को-मेन इवेंट में होगा।

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन का मुकाबला पहले पुएर्तस से होने वाला था, लेकिन अब भी वो मुकाबले में हिस्सा ले रहे हैं।

थाई मेगास्टार की भिड़ंत अब मेन कार्ड में चीनी दिग्गज जिदुओ यिबु से फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मैच में होगी।

ONE Fight Night 6 से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए onefc.com पर बने रहें।

किकबॉक्सिंग में और

Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled