फैंस के लिए शुरू हुआ डिमिट्रियस जॉनसन के कैरेक्टर पर आधारित ‘Mighty Mouse Dash’ गेम

Adriano Moraes Demetrious Johnson ONE on Prime Video 1 1920X1280 63

डिमिट्रियस जॉनसन के वीडियो गेम्स से प्यार की बात किसी से छुपी नहीं है और अब उन्हें गेमिंग वर्ल्ड में एक बहुत बड़ा अवसर प्रदान किया गया है।

ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन 6 मई, 2023 को ONE Fight Night 10 में एड्रियानो मोरेस के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करने की कोशिश करेंगे। उन्हें ONE Championship के नए फेसबुक इंस्टेंट गेमिंग पर ‘Mighty Mouse Dash‘ का मेन कैरेक्टर घोषित किया है।

Play as Demetrious Johnson and dash to the 🔝 of the Christmas Tournament in our new game — Mighty Mouse Dash to win exclusive merch!

Posted by ONE Championship on Wednesday, December 14, 2022

इस रनिंग गेम में अमेरिकी आइकॉन लास वेगास की सड़कों पर सोने के सिक्कों को ढूंढते दिखेंगे, लेकिन ऐसा करने में उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। “माइटी माउस” को अपनी वर्ल्ड-क्लास स्किल्स का इस्तेमाल करते हुए सड़कों पर घूम रहे बदमाशों को धूल चटानी होगी।

इस मिशन में जॉनसन ज्यादा से ज्यादा सिक्के बटोरने के लिए अपनी तेजी, निपुणता और आक्रामकता के जरिए बाधाओं को पार करेंगे।

गेम में कई सरप्राइज़ और पावर बढ़ाने के तरीके भी हैं, जिनका “सिन सिटी” में जॉनसन इस्तेमाल कर सकते हैं, जिनमें एक मिस्ट्री बैग भी शामिल है, जो “माइटी माउस” को आसमान की ओर उछाल देता है।

फैंस के लिए चीज़ों को अधिक दिलचस्प बनाने के लिए ‘Mighty Mouse Dash Christmas Tournament’ के साथ इस गेम की शुरुआत की जा रही है, जिसमें टॉप 100 प्लेयर्स को ONE की ओर से गिफ्ट बॉक्स मिलेगा, जिसमें कई सारे मर्चेंडाइज़ आइटम भरे होंगे।

एक हफ्ते लंबे इस कॉम्पिटिशन की शुरुआत हो चुकी है इसलिए जल्द से जल्द टूर्नामेंट में एंट्री कीजिए और लीडरबोर्ड में अच्छा करने की कोशिश कीजिए।

न्यूज़ में और

NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled