करियर के पुनर्निमाण के लिए चेन रुई को मुहम्मद आइमान के खिलाफ जीत की दरकार

Chen Rui IMGL7178 768x512

चेन रुई “द घोस्ट” को ONE: MARK OF GREATNESS में ज्यादातर मलेशियाई प्रशंसकों के बीच मुकाबला करना होगा लेकिन उनका कहना है कि जीत के रास्ते में उन्हें वापस आने में कोई बाधा नहीं आएगी।

इस शुक्रवार, 6 दिसंबर को चीनी एथलीट कुआलालंपुर के अशिता एरिना में मुहम्मद आइमान “जंगल कैट” के खिलाफ उतरकर सर्कल में फिर से वापसी करेंगे।

बाली एमएमए प्रतिनिधि स्थानीय प्रशंसकों का एक पसंदीदा योद्धा है, जिसे द होम ऑफ मार्शल आर्ट्स में बहुत अनुभव है। उनकी चीन के हमवतन के खिलाफ दो जीत शामिल हैं। फिर भी चूंगकिंग मूल निवासी आसान मुकाबले की उम्मीद नहीं करते हैं।

Chen Rui IMGL0002.jpg

उन्होंने इस बैंटमवेट एनकाउंटर की तैयारी के दौरान अपने प्रतिद्वंद्वी की कई तकनीकी कमियों को भी नहीं देखा है। उनका मानना है कि उन्होंने एक ऐसा तरीका देखा है, जिससे वह बढ़त हासिल कर सकते हैं और बराबर के मुकाबले में अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर सकते हैं।

चेन ने कहा कि मुहम्मद एक बहुत ही पूर्ण प्रतिद्वंद्वी हैं। वह दोनों हाथों का अच्छी तरह से उपयोग करने में सक्षम हैं। उनकी रणनीति स्टैंड-अप तरह की है लेकिन वह अपने ग्राउंड स्किल में भी अच्छे हैं।

मेरे प्रतिद्वंद्वी के पास अच्छा स्थायित्व और तेजी से युद्ध कौशल की तकनीकें हैं लेकिन वह बहुत शक्तिशाली नहीं है। मैं उसकी इसी कमी पर चोट करने की कोशिश करूंगा।

चेंगदू आशूरा फाइट क्लब के प्रतिनिधि आखिरी मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं दिखा पाए थे। इससे पहले उनका 7 मैचों का विजयी रन, जिसमें मार्च में रोमन अल्वारेज़ का नॉकआउट शामिल था, उन्होंने साबित कर दिया था कि उनके पास किसी भी समस्या से निपटने के लिए ONE बैंटमवेट में जबरदस्त नॉकआउट पावर है।

अशिता एरीना में वह अपनी काबिलियत को फिर से दोहरा सकते हैं। यह दिखाने के लिए उन्होंने जिम में कड़ी मेहनत की है। मुकाबले में वह चाहते हैं कि अपने पैरों पर खड़े रह सकें और भारी हाथों से प्रतिद्वंद्वी को ढेर कर सकें।



द घोस्ट ने कहा कि पिछले मैच के बाद मैं लगातार अपने जिउ-जित्सु कौशल को मजबूत कर रहा हूं।

मैंने मानसिक रूप से बहुत प्रगति की है। मैं अब तीव्रता और विश्राम के बीच संतुलन खोज रहा हूं।

यह मैच मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि मेरे पास पहले एक शानदार रिकॉर्ड था। मुझे अपने करियर के पुनर्निर्माण के लिए इस मैच को जीतने की जरूरत है। यह मैच मेरे लिए एक नई शुरुआत है। मैं अपने सभी कौशल दिखाने की पूरी कोशिश करूंगा। मैं बिना किसी विवाद के लड़ाई जीतना चाहता हूं।

24 वर्षीय योद्धा ने स्वीकार किया कि अपने प्रतिद्वंद्वी को लोकल प्रशंसकों द्वारा मिलने वाला जबरदस्त प्रोत्साहन उन्हें थोड़ा नर्वस कर सकता है। लेकिन इससे उबरने के लिए वह कुछ गहरी सांसें लेकर अपना ध्यान सिर्फ जीत पर केंद्रित करेंगे। हालांकि, जैसे ही मुकाबला शुरू होने के लिए घंटी बजती है, वह परिणाम अपने पक्ष में लाने के लिए प्रतिद्वंद्वी पर टूट पड़ते हैं।

अगर वह भार वर्ग के सबसे उच्च और प्रतिभाशाली दिग्गजों में से एक के खिलाफ जीत दर्ज कर लेंगे तो वह 2020 में खुद को कुछ बड़े मैचों की ओर बढ़ा देंगे।

ONE BAntamweight Chen Rui defeats Roman Alvarez

चेन कहते हैं कि प्रतिद्वंद्वी को अपने घर के प्रशंसकों का समर्थन प्राप्त होगा। ऐसे में मुझे निश्चित रूप से थोड़ा तनाव होगा लेकिन मुझे और अच्छा करने की प्रेरणा भी मिलेगी।

मैं जल्दी आक्रामक होने की कोशिश करूंगा। मैं सर्कल में विवेकपूर्ण तरीके से युद्ध कौशल नीतियां अपनाऊंगा और विपक्षी को जरा भी मौके नहीं दूंगा। मैं दूसरे दौर में ही जीत को पाने की कोशिश करूंगा।

न्यूज़ में और

Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott