मेन इवेंट में सेरिली ने वागाबोव को तकनीकी नॉकआउट से हराया

Mauro Cerilli Abdulbasir Vagabov ONE UNBREAKABLE II 1920X1278 5

मॉरो “द हैमर” सेरिली ने खतरनाक रूसी ग्रैपलर को हराकर उनके 10 मैचों से चले आ रहे जीत के सिलसिले का अंत किया। साथ ही वो ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा को दोबारा चुनौती देने के एक कदम करीब पहुंच गए हैं।

शुक्रवार, 29 जनवरी को प्रसारित हुए प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: UNBREAKABLE II के मेन इवेंट में सेरिली ने अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे अब्दुलबसीर “दागेस्तान मशीन” वागाबोव पर तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज की।

MMA heavyweight fighters Mauro Cerilli and Abdulbasir Vagabov compete at ONE: UNBREAKABLE II in January 2021

शुरुआत में वागाबोव ने फ्रंटफुट पर रहकर पूर्व ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर को पीछे धकेला, इस बीच उन्होंने जैब्स और टेकडाउन का प्रयास भी किया। लेकिन इस दौरान उन्हें जवाब में दमदार राइट अपरकट का प्रभाव भी झेलना पड़ा।

सेरिली ने अपने प्रतिद्वंदी को जैब और राइट हैंड्स लगाए। वागाबोव ने एक बार फिर आक्रामक होते हुए सेरिली को सर्कल वॉल की तरफ धकेला। “द हैमर” ने खुद को मैट पर गिरने से बचाया, वहीं वागाबोव ने इस बार सिंगल-लेग टेकडाउन की कोशिश की, लेकिन इस बार भी सेरिली बच निकले।

“दागेस्तान मशीन” ने एक और टेकडाउन का प्रयास किया और इस बार रणनीति में बदलाव करते हुए नी स्ट्राइक भी लगाई, लेकिन इटालियन सुपरस्टार ने भी आगे आकर नी लगाने की कोशिश की। ये लापरवाही का ही नतीजा था कि उन्हें वागाबोव के ओवरहैंड राइट का प्रभाव भी झेलना पड़ा।

दोनों ने एक-दूसरे को पंच लगाए, लेकिन किसी को ज्यादा क्षति नहीं पहुंची।

MMA heavyweight fighters Mauro Cerilli and Abdulbasir Vagabov compete at ONE: UNBREAKABLE II in January 2021

स्टैंड-अप गेम में हल्की बढ़त प्राप्त करने के बाद वागाबोव ने एक बार फिर टेकडाउन का प्रयास किया, लेकिन सेरिली का डिफेंस इस बार भी बेहतरीन रहा। इटालियन स्टार ने अपने प्रतिद्वंदी की गर्दन को पकड़ा और एक खतरनाक नी लगाई, जो “दागेस्तान मशीन” के चेहरे को करीब से मिस कर गई।

राउंड में 20 सेकंड शेष थे, तभी वागाबोव ने एक और टेकडाउन का प्रयास किया जिसमें सफल भी रहे। सेरिली उससे बच निकले और अंतिम क्षणों में कुछ और नी स्ट्राइक्स लगाईं।

दूसरे राउंड में सेरिली ने शुरुआती बढ़त प्राप्त की, इस बीच वागाबोव को जैब्स भी लगाए। दागेस्तानी एथलीट ने उनके जैब को ब्लॉक किया, लेकिन जांघ पर लगी किक के बाद रूसी एथलीट ने घुटने टेक दिए।

सेरिली ने तुरंत मौके का फायदा उठाया और तब तक पंच लगाते रहे, जब तक रेफरी ने मैच को रोक नहीं दिया।

MMA heavyweight fighters Mauro Cerilli and Abdulbasir Vagabov compete at ONE: UNBREAKABLE II in January 2021

रेफरी ने दूसरे राउंड में 36 सेकंड बीत जाने के बाद मैच समाप्ति की घोषणा की।

इस जीत के बाद इटालियन स्टार का रिकॉर्ड 14-3 का हो गया है। अब संभव है कि इस जीत ने उन्हें एक बार फिर ONE हेवीवेट डिविजन के टॉप पर पहुंचा दिया है।

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, सेरिली vs वागाबोव

न्यूज़ में और

NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled