ONE Super Series में अपने भाई की तरह छाने को तैयार हैं बोग्डन स्टोइका

Multiple-time kickboxing World Champion Bogdan Stoica

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ने स्टोइका परिवार के एक और मेंबर को ONE Super Series रोस्टर से जोड़ लिया है।

इस शुक्रवार, 15 मई को रोमानिया के किकबॉक्सर “द बुकारेस्ट बैड बॉय” बोग्डन स्टोइका ने ऑफिशियल तरीके से ONE Championship के साथ डील साइन कर ली है।

स्टोइका रोमानिया की राजधानी बुकारेस्ट से आते हैं और उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 52-12 का है, जिनमें उन्होंने 37 जीत नॉकआउट के जरिए दर्ज की हैं।

30 वर्षीय स्टार अभी तक अपने करियर में जिनेडिन हैमेउर-लैन, फ्रेड सिकिंग और फैबियो कवासी जैसे अनुभवी एथलीट्स को मात दे चुके हैं।

इन बड़ी जीतों ने उन्हें SUPERKOMBAT क्रूज़रवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप, WKU क्रूज़रवेट वर्ल्ड टाइटल और Enfusion लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने में भी मदद की थी। इनके अलावा वो अपने देश में वुशु में 2 नेशनल टाइटल्स भी जीत चुके हैं।



फैंस उनके बड़े भाई आंद्रेई “मिस्टर KO” स्टोइका को पहले ही जानते हैं जो इस साल ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ के साथ वर्ल्ड टाइटल मैच का इंतज़ार कर रहे हैं।

इससे “द बुकारेस्ट बैड बॉय” से भी उम्मीदें बढ़ने लगी हैं और अपने करियर में उनका कई टाइटल्स जीतना और शानदार तरीके से नॉकआउट फिनिश करना दर्शाता है कि वो सर्कल में कदम रखते हुए फैंस पर अपनी छाप छोड़ने वाले हैं।

अभी तक उनके प्रोमोशनल डेब्यू की तारीख सामने नहीं आई है लेकिन फैंस को उम्मीद होगी कि “मिस्टर KO” के छोटे भाई इसी साल ग्लोबल स्टेज पर अपना डेब्यू करें।

ये भी पढ़ें: लैजेंड स्ट्राइकर सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग ने ONE के साथ डील साइन की

किकबॉक्सिंग में और

Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88