Twitter Spaces पर आएगा ONE Fight Night 10 का प्रीव्यू शो, नामी एथलीट्स आएंगे नजर

LiamHarrison JarredBrooks 1200X800

ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III को लेकर फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं और अब ONE Championship एक आखिरी बार शो को हाइप करने के लिए कई बड़े नाम लेकर आ रहा है।

ONE के अमेरिका में पहले इवेंट से पूर्व प्रोमोशन के 2 सबसे मनोरंजक एथलीट्स शुक्रवार, 5 मई को Twitter Spaces पर शो का प्रीव्यू करेंगे। आप इस शो का हिस्सा सुबह 6:30 बजे से बन सकते हैं।

ब्रिटिश सुपरस्टार लियाम हैरिसन और ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जैरेड ब्रूक्स इवेंट के मैचों पर बेयर फ्रेज़र के साथ चर्चा करेंगे, जो उससे अगले दिन यूएस प्राइमटाइम पर लाइव आएगा।

हैरिसन और ब्रूक्स को MMA और मॉय थाई में टॉप लेवल पर फाइट करने का काफी अनुभव है, लेकिन उन्हें अपने आक्रामक स्टाइल के लिए भी जाना जाता है इसलिए उनसे बहुत मनोरंजक बातों की उम्मीद रखिएगा।

ये 3 लोग इस प्रीव्यू शो पर ONE Fight Night 10 के कई बड़े स्टार्स को भी बुलाएंगे, जो अपने-अपने मैचों पर चर्चा करते हुए दिखाई देंगे।

ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन डिमिट्रियस जॉनसन, एड्रियानो मोरेस के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल ट्रायलॉजी के बारे में बात करेंगे। इन दोनों एथलीट्स की प्रतिद्वंदिता इस समय 1-1 की बराबरी पर है।

अमेरिकन फैन फेवरेट “माइटी माउस” ने रिटायरमेंट के संकेत दिए हैं, लेकिन फिलहाल उनका ध्यान मोरेस के खिलाफ मैच पर है और प्रीव्यू में मैच की तैयारी के बारे में काफी कुछ बता सकते हैं।

वहीं 4 साल बाद वापसी कर रहे सेज नॉर्थकट भी इस शो में आएंगे, जो पाकिस्तानी लाइटवेट सनसनी अहमद मुजतबा के खिलाफ मैच पर चर्चा करेंगे।

ये अमेरिकी स्टार का 4 साल पहले किए गए प्रोमोशनल डेब्यू के बाद दूसरा मैच होगा इसलिए वो अपने गेम पर अहम चर्चा करते हुए दिखाई देंगे।

इस शुक्रवार Twitter Spaces पर ONE Fight Night 10 का प्रीव्यू देखना ना भूलिएगा, जिसमें कई अहम तथ्यों और विषयों पर बात की जाएगी।

न्यूज़ में और

Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 16 scaled