बी गुयेन की स्टैम्प फेयरटेक्स के ग्राउंड गेम को बेनकाब करने की योजना

Bi Nguyen ONE IMMORTAL TRIUMPH

बी गुयेन “किलर बी” की वियतनाम में ONE: IMMORTAL TRIUMPH में विजयी वापसी की गूंज और भी तेज हो गई जब उसे ONE Championship से एक और रोमांचक बुलावा आया।

29 वर्षीय वियतनामी-अमेरिकी को ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स का सामना करने का मौका देने की पेशकश की गई थी। उसने मिक्स्ड मार्शल आर्ट में तीसरा विश्व खिताब हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

जबकि वह जानती थी कि मॉय थाई से मिक्स्ड मार्शल आर्ट में बदलना मुश्किल हो सकता है। लेकिन गुयेन चुनौती स्वीकार करने में संकोच नहीं करती थी और अब वह ONE: MASTERS OF FATE पर स्टैम्प से अगले शुक्रवार, 8 नवंबर को फिलीपींस, मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरिना मुकाबला करेंगी।

गुयेन बताती हैं कि “मुझे नहीं लगता कि लोग के खेले के बीच में आगे-पीछे के लिए किए गए काम को महसूस करने और सराहना करने से मदद मिलती है, लेकिन यह एक चुनौती है जिसका मैं निश्चित रूप से स्वागत करती हूं। मैं कुछ समय के लिए मिक्स्ड मार्शल आर्ट पर केंद्रित थी और फिर मैं मॉय थाई में आ गई। इसका मतलब था कि मैं अपनी कुश्ती को क्लिंचिंग में बदलना होगा। जिसे मैंने मेरी आखिरी लड़ाई में दिखाया।”

“अब मैं एक अतिक्रूर स्टैंड-अप लड़की से लड़ रही हूं। हालांकि मुझे अपनी स्ट्राइकिंग पर भरोसा है। मैं अपने गेम प्लान को वापस मिक्स्ड मार्शल आर्ट में बदलने जा रही हूं। मैं इस लड़ाई को जीतती हूं तो अपने आप को इतना साबित कर दूंगी कि एक एथलीट के रूप में आगे-पीछे का मुकाबला और विभिन्न खेलों से लड़ सकती हूं।”

स्टैम्प भी इस साल इसी तरह के अनुभव से गुजरी हैं। उसने अपने दूसरे मिक्स्ड मार्शल आर्ट मुकाबले से पहले किकबॉक्सिंग और मॉय थाई में ONE सुपर सीरीज का विश्व खिताब जीता।



21 वर्षीय असाधारण से विश्वस्तरीय स्ट्राइक दिखाने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन उसने अगस्त में ग्राउंड गेम में खुद को ढालते हुए तीसरे राउंड में रेयर नेक्ड चोक देकर आशा रोका “नॉकआउट क्वीन” को मात दी। “किलर बी” प्रभावित थी लेकिन इस खेल में नौ पेशेवर मुकाबलों के एक अनुभवी के रूप में वह मात नहीं खाएगी।

वह कहती हैं कि “वह एक अच्छी एथलीट की तरह दिखती है। जिस तरह से वह ग्रैप्लिंग करती है तो स्वाभाविक लगतह है। आपको यह ध्यान रखना होगा कि वह किससे लड़ रही थी। पिछली लड़ाई में उनके प्रतिद्वंद्वी के पास ग्राउंड गेम नहीं था। वह एक महान मुक्केबाज है लेकिन आखिरी लड़ाई में अपना ग्राउंड कौशल दिखाने के लिए स्टैम्प के लिए यह एक शानदार मैच था। यह मौका उन्हें मेरे साथ नहीं मिलेगा।”

“आपको वास्तव में पूर्ण मिक्स्ड मार्शल आर्ट को समझना होगा। जाहिर है आपको स्टैम्प के स्टैंड-अप का सम्मान करना होगा, लेकिन मेरे पास उसके मुकाबले अधिक जवाब हैं। मुझे लगता है कि लड़ाई ग्राउंड पर खत्म होने वाली है और मैं जीत रही हूं। यही वह जगह है जहां हम अलग-अलग हैं। मैं यह नहीं कह रही हूं कि यह ग्राउंड और पाउंड या सब्मिशन होगा या नहीं। यह बताना कठिन है मेरा सब्मिशन मुझे ग्राउंड और पाउंड दे सकता है, या मेरा ग्राउंड और पाउंड मुझे सब्मिशन दे सकता है।”

हालांकि वह आश्वस्त है कि उसे ग्राउंड पर फायदा है। हेरिटेज मॉय थाई प्रतिनिधि यह भी सुनिश्चित करती है कि वह अपने प्रतिद्वंद्वी को पैरों पर खड़ा कर सकती है। कई प्रशंसक सोच सकते हैं कि वह स्टैम्प के हाथों में खेलेगी, लेकिन उसने सर्किल के लिए “द आर्ट ऑफ एट लिम्ब” में अपने कौशल को अनुकूलित किया है जो थाई नायिका को आश्चर्यचकित कर सकती है।

वह बताती है कि “मुझे विश्वास है कि मैं एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट स्ट्राइकर हूं। मेरी हरकत उसके लिए अलग होगी। यह अब तक देखी गई की तुलना में एक अलग रूप में होगी। इसलिए मुझे लगता है कि स्टैंड-अप में उसके हमलों को मेरी हरकत और फुटवर्क से जवाब मिलेगा।”

अगर ONE: MASTERS OF FATE में स्टैम्प के खिलाफ सब कुछ सही रहा तो अगले साल शुरू होने वाले कुछ विशाल मुकाबलों के लिए गुयेन तैयार हो जाएगी। एक डबल वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ जीत उसके ताज में एक बड़े मोती की तरह होगी जो उसके लिए बहुत सारे दरवाजे खोलेगी। उसके पास पहले से ही कुछ विचार हैं कि वह 2020 में वूमन एटमवेट में आगे कैसे बढ़ाती रहेगी।

वह कहती हैं कि “हराने के लिए यह एक बड़ा नाम है और स्टैम्प को मात देने के बाद मैं नहीं जानती कि मुझे वह कैसे मिलेगा जो मुझे नहीं मिला। मैं हमेशा से ही मेई यामागुची से लड़ना चाहती थी।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4