रेगिअन इरसल ने 10 अप्रैल को The Inner Circle के वर्ल्ड टाइटल मैच में जीत का दावा किया – ‘फाइट पांच राउंड तक जाएगी’
रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल ONE Championship में अपनी विरासत को नए आयाम पर ले जाने के लिए तैयार हैं।
10 बार के ONE वर्ल्ड चैंपियन का सामना वेकेंट (रिक्त) ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए थाई पावरहाउस रंगरावी सिटसोंगपीनोंग से होगा। इस धमाकेदार मैच का लाइव प्रसारण 10 अप्रैल को The Inner Circle के मेन इवेंट में किया जाएगा।
बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में एशिया प्राइमटाइम पर आयोजन होने वाले शो का प्रसारण live.onefc.com पर देखा जा सकता है।
अब मौजूदा ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के पास मौका है कि वो एक बार फिर से दो खेलों के वर्ल्ड चैंपियन बनें।
33 वर्षीय Sityodtong Amsterdam के प्रतिनिधि ने धारदार स्ट्राइकिंग और गति के दम पर अपनी खास पहचान बनाई है। उनका सामना अब एक ऐसे स्ट्राइकर से हो रहा है, जिन्हें अपनी किक्स के लिए जाना जाता है।
इरसल ने कहा:
“मैं हर किसी चीज के लिए तैयार हूं। लेग किक्स, काफ किक्स क्योंकि वो साउथपॉ स्टांस में खड़े होते हैं तो मेरे अगले पैर पर किक्स, इनसाइड लेग किक्स सब कुछ लगाएंगे। इसलिए मैं हर चीज की ट्रेनिंग कर रहा हूं।
“मुझे लगता है वो काफी किक्स मारेंगे। वो एक पंच, एक किक, दो पंच, एक किक, दो किक्स इन सबको मिक्स करेंगे।”
“लेगाट्रॉन” के खेल में ताकतवर किक्स, कॉम्बिनेशंस और विरोधियों की लय बिगाड़ने की शानदार कला है।
सूरीनामी-डच दिग्गज जानते हैं कि ऐसे गेम से पार पाने के लिए उन्हें डिफेंस रवैये के साथ-साथ लगातार दबाव भी बनाना होगा। उन्होंने अपने करियर के दौरान विपक्षी स्ट्राइकर्स पर चढ़कर दबदबा बनाया है।
“द इम्मोर्टल” ने बताया:
“मेरी तरफ से मुझे मूव कर किक्स से बचना होगा, काउंटर करना होगा और साथ में अटैक भी करना होगा। इसलिए मुझे लगता है ये फाइट काफी तकनीकी होगी, लेकिन उतनी ही कठिन भी। अगर फाइट पांच राउंड तक जाती है तो कुछ किक्स मुझे जरूर लगेंगी, ये तय है।
“लेकिन बात ये है कि हर किक मुझे नहीं लगेगी। जैसे आपने जॉर्ज जार्विस के खिलाफ देखा, मैंने लेफ्ट किक खाई और तुरंत काउंटर किया।”
अपने सबसे हालिया मैच में इरसल ने ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच में ब्रिटिश प्रतिद्वंदी को 90 सेकंड से कम समय में धराशाई कर दिया था।
उन्होंने अपनी अगली फाइट के लिए तैयारी करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।
इरसल ने कहा:
“मेरे दिमाग में हमेशा यही रहता है कि फाइट पांच राउंड तक जाएगी। मैं ये नहीं सोचता कि मैं उन्हें पहले या दूसरे राउंड में हरा दूंगा।
“अगर मुझे मौका दिखा तो मैं जरूर फिनिश के लिए जाऊंगा। लेकिन मैं नॉकआउट की उम्मीद नहीं कर रहा। मुझे लगता है ये मेरे और रंगरावी सिटसोंगपीनोंग के बीच पूरे पांच राउंड की एक टेक्निकल जंग होगी।”
इरसल उस खिताब को पाने के लिए उत्सुक, जिसे वो हारे ही नहीं
रेगिअन इरसल के लिए 10 अप्रैल का मुकाबला सिर्फ एक खिताबी मैच नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपनी विरासत को दोबारा हासिल करने का मिशन है।
उन्होंने 2019 में लाइटवेट किकबॉक्सिंग बेल्ट को पहली बार हासिल किया और ये उनके करियर की सबसे खास उपलब्धियों में से एक है।
33 वर्षीय सुपरस्टार ने बताया:
“मुझे उम्मीद है कि मैं अपना ‘बेबी’ वापस हासिल करूंगा, मेरा ONE Championship में पहला टाइटल। मैंने इसे 2019 में जीता था। तो हां, 2026 में मैं इसे फिर से जीतना चाहता हूं और दोबारा डबल चैंपियन बनना चाहता हूं।
“उस टाइटल की मेरे दिल में खास जगह है। वो मेरा पहला टाइटल था और मैंने उसे सबसे लंबे समय तक अपने पास रखा था।”
अलेक्सिस बारबोज़ा के खिलाफ प्रतिद्वंदिता की तीसरे फाइट से पहले वो हाइड्रेटेड रहते हुए तय वजन बनाए रख पाने में नाकाम रहे और उनसे खिताबी छिन गया।
अब वो 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट को फिर से हासिल करना चाहते हैं ताकि दो खेलों का चैंपियन बना जा सके। लेकिन इरसल का मानना है कि उनके विरोधी अक्सर उन्हें काम आंकते हैं, जो उन पर बाद में भारी पड़ता है।
इरसल ने अंत में बताया:
“मुझे लगता है कई फाइटर्स मुझे थोड़ा कम आंकते हैं। वो एक लंबे और पतले इंसान को देखते हैं और सोचते हैं कि ये इतना जोर से पंच या किक नहीं मार सकते। लेकिन जैसे ही उन्हें मेरी पावर महसूस होती है, मैं उनकी आंखों में हैरानी और भड़ास देखता हूं जैसे, ‘ये क्या था? मैंने ये उम्मीद नहीं की थी।’
“ये फाइट बहुत ही धमाकेदार होने वाली है और आप मुझे अपना किकबॉक्सिंग टाइटल वापस लेते हुए देखेंगे। फिर मैं कहूंगा कि किंग वापस आ गए हैं।”